Mahender garh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mahender garh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 25 जून 2024

बसई में ग्रामीणों ने जोहड़ की मरम्मत के लिए भेजे गए एस्टीमेंट को जल्द से जल्द पास करवाकर शुरू करवाने की उठाई मांग

 

महेंद्र गढ़

क्षेत्र के गांव बसई स्थित जोहड़ में भरे गंदे पानी पंचायत ने ट्रैक्टरों व पंप सेट की मदद से खाली करवा दिया है। लेकिन अभी जोहड के अन्दर करीब 10-10 फीट की गाद भी जमा पड़ी हुई है। जिसको लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने बैठक कर सरकार व प्रशासन से जल्द से जल्द पंचायत को अनुमति देकर जोहड की गाद को साफ करवाने की मांग की है। इसके अलावा जोहड़ के चारों तरफ की चार दिवारी भी जर्जर अवस्था में है। जिसको भी ठीक करवाने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस जोहड़ में दो-तीन बार हादसे हो चुके है। पिछले वर्ष ही एक व्यक्ति अपनी गाड़ी सहित जोहड़ के अंदर गिर गया था। जिसमें चालक की मौत हो गई थी। जोहड़ में इस प्रकार के हादसाें को रोकने व ज्यादा से ज्यादा पानी भरने को लेकर उसके अंदर जमा गाद को निकलाना जरूरी है। ताकि अधिक से अधिक पानी को स्टोर किया जा सके। सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पंचायत की लिमिट पांच लाख रुपए तक की होती है। जिसमें उन्होंने जोहड़ के पानी को खाली करवा दिया है। अब इसकी छटाई व मरमत को लेकर करीब सवा करोड़ रुपए का एस्टीमेंट बनाकर भेजा हुआ है जैसी की सरकार की तरफ से ग्रांट पास हो जाएगी जोहड़ की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जोहड़ की समस्या को लेकर उन्होंने सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह से भी बात की है।

इस अवसर पर आज रामचंद्र फौजी सूरजभान छतर सिंह फौजी राजेंद्र पंच सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह समाज सेवी सुनील तंवर सोनू तंवर राजकुमार शर्मा मुकेश बीडीसी सदस्य दिलीप शेखावत पप्पू यादव यशपाल नरेन मोनू राहुल गोविंद सहित समस्त ग्रामीण वहां पर छोड़ में उपस्थित होकर सरकार से जोहड़ की रिपेयरिंग की मांग की है। प्रस्ताव को सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह से मार्क करवाकर ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपलोड़ कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार व प्रशासन को इस तरफ जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए।

अगर समय रहते जोहड की ग्रांट पास नहीं हुई तो बरसात के मौसम में जोहड़ दोबारा से पानी का भर जाएगा। जिसे खाली करवाने में पंचायत को फिर से भारी पैसा खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन व सरकार से जल्द से जल्द इस तरफ ध्यान देने की मांग की। इस अवसर पर रामचंद्र फौजी, सूरजभान, छतर सिंह फौजी, राजेंद्र पंच, सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह, समाज सेवी सुनील तंवर, सोनू तंवर, राजकुमार शर्मा, मुकेश बीडीसी सदस्य, दिलीप शेखावत, पप्पू यादव, यशपाल, मोनू, राहुल, गोविंद सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने ली सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की बैठक जिला की सभी मुख्य सड़कों पर स्पीड की लिमिट निर्धारित, लिमिट तोड़ी तो होगा चालान

 




नारनौल 25 जून। 
सड़क सुरक्षा लोगों के जीवन से जुड़ा सबसे अहम मुद्दा है। ऐसे में जिला में सड़क पर चलते समय हर नागरिक का कर्तव्य है कि वे यातायात नियमों की पालना करें। जिला के सभी मुख्य सड़कों पर स्पीड की लिमिट निर्धारित कर दी गई है। सभी नागरिक इनका पालन करें। अगर कोई नियमों की पालना नहीं करता तो अधिकारी कड़ाई के साथ नियमों को लागू करवाएंगे। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा (आईएएस) ने आज लघु सचिवालय में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए।एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल व कॉलेज की बसों की चेकिंग करें। पिछले माह आरटीओ द्वारा 390 बसों की चैकिंग की गई जिसमें से 25 बसें निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। इनका चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अभियान चलाकर बसों की चैकिंग की जाए। 


उन्होंने आम नागरिकों से भी आह्वान किया है कि वे वाहन चलाते समय वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहनों को चलाते समय हैल्मेट पहने। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि सड़कों पर विशेष अभियान चलाकर नियमों की अवहेलना करने वालोें का‌ चालान किया जाए।उन्होंने कहा कि समय-समय पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करें। नई अनाज मंडी में हर सप्ताह होने वाली पासिंग प्रकिया के दौरान चालकों की आंखों की जांच करवाई जाए साथ ही जागरूक अभियान भी चलाया जाए।एडीसी ने कहा कि लोगों को हाईवे के संबंध में कोई परेशानी हो तो वे हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करें। यह पूरे देश में एक ही नंबर है। सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए इस नंबर पर डायल किया जा सकता है।इस बैठक में कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार तथा आरटीओ मनोज कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।



सोमवार, 24 जून 2024

एसडीएम ने 'समाधान शिविर' में सुनीं लोगों की समस्याएं समाधान शिविर में कुल 25 शिकायतें, इनमें अधिकतर का मौके पर ही किया समाधान

 


महेंद्रगढ़ 24 जून। 
एसडीएम संजीव कुमार ने आज समाधान शिविर में 25 लोगों की शिकायतें सुनी इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया व बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज कर जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।


सरकार के निर्देशानुसार चल रहे समाधान शिविर में अब हर रोज सुबह 9 से 11 बजे तक उप मंडल स्तर पर इसी जगह समाधान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में पुलिस, राजस्व, नगर परिषद, समाज कल्याण आदि जन कल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। अब प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने के लिए सुनवाई जिला और उपमंडल स्तर पर हो सकेगी।इन शिविरों में जमीन की रजिस्ट्री, एनओसी प्राप्त करने, राशन कार्ड बनवाने, राशन वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग व विधवा पेंशन से संबंधित मामलों की सुनवाई भी होगी।इस मौके पर एसईपीओ मोहनलाल , एसईपीओ प्रवीण कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप, जिला कल्याण विभाग से ममता, पशुपालन विभाग से कुलदीप शर्मा, आशुलिपिक ब्रह्मानन्द, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से प्रवीण यादव, क्रीड विभाग से अनिता सैनी व रवि तंवर के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थें।




शुक्रवार, 21 जून 2024

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वन विभाग की ओर से बड़कोदा में लगाए 550 पौधे प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना बहुत जरूरी : ओम प्रकाश यादव

 नारनौल

 प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। यह बात पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आज वन विभाग की ओर से गांव बड़कोदा के खेल स्टेडियम में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण करते हुए कही। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) भी मौजूद थी। इस मौके पर 550 पौधे लगाए गए।

पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण में असंतुलन बढ़ रहा है। इसी कारण साल दर साल तापमान में वृद्धि होती जा रही है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आप जितने भी पौधारोपण करें उसकी बड़ा होने तक देखभाल जरूर करें। खेल स्टेडियम में जब यह सभी पौधे बड़े हो जाएंगे तो यहां पर सुबह शाम सैर करने व योग करने का एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म उपलब्ध हो जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, डीडीपीओ हरि प्रकाश बंसल, रेंज ऑफिसर रजनीश कुमार, डिप्टी रेंजर संदीप, वन दरोगा अमित कुमार, वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

नायब तहसीलदार ने 'समाधान शिविर' में सुनीं लोगों की समस्याएं समाधान शिविर में कुल 24 शिकायतें, इनमें अधिकतर का मौके पर ही किया समाधान

 


महेंद्रगढ़ 
नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार ने आज समाधान शिविर में 24 लोगों की शिकायतें सुनी इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया व बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज कर जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।
सरकार के निर्देशानुसार चल रहे समाधान शिविर में अब हर रोज सुबह 9 से 11 बजे तक उप मंडल स्तर पर इसी जगह समाधान शिविर लगाया जाएगा। 


उन्होंने बताया कि इन शिविरों में पुलिस, राजस्व, नगर परिषद, समाज कल्याण आदि जन कल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। अब प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने के लिए सुनवाई जिला और उपमंडल स्तर पर हो सकेगी।
इन शिविरों में जमीन की रजिस्ट्री, एनओसी प्राप्त करने, राशन कार्ड बनवाने, राशन वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग व विधवा पेंशन से संबंधित मामलों की सुनवाई भी होगी।
इस मौके पर बिजली विभाग से एसडीओ सुनील कुमार,एसईपीओ मोहनलाल , जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप, जिला कल्याण विभाग से ममता, पशुपालन विभाग से कुलदीप शर्मा, आशुलिपिक ब्रह्मानन्द, डीईओ नितिन, क्रीड विभाग से अनिता भालोठिया व रवि तंवर बसई के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थें।

मंगलवार, 18 जून 2024

एसडीएम ने 'समाधान शिविर' में सुनीं लोगों की समस्याएं

 

महेंद्रगढ़ 18 जून।
एसडीएम संजीव कुमार ने आज एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर में 52 लोगों की शिकायतें सुनी। इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया व बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज कर जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। सरकार के निर्देश पर अब हर रोज सुबह 9 से 11 बजे तक उप मंडल स्तर पर इसी जगह समाधान शिविर लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में पुलिस, राजस्व, नगर परिषद, समाज कल्याण आदि जन कल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। अब प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने के लिए सुनवाई जिला और उपमंडल स्तर पर हो सकेगी।
इन शिविरों में जमीन की रजिस्ट्री, एनओसी प्राप्त करने, राशन कार्ड बनवाने, राशन वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग व विधवा पेंशन से संबंधित मामलों की सुनवाई भी होगी।
इस मौके पर पशुपालन विभाग से एसडीओ डॉ बलजीत,कृषि विभाग से एसडीओ गजानंद,नगर पालिका से सोनू, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप, जिला कल्याण विभाग से ममता, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से बिरमा देवी,आशुलिपिक ब्रह्मानन्द, डीईओ नितिन, क्रीड विभाग से अनिता व रवि के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थें।

सोमवार, 17 जून 2024

गांवों में कैंप का आयोजन कर परिवार पहचान पत्र में त्रुटिया दूर करने व पेंशन बनाने का किया जा रहा है कार्य

 

महेंद्र गढ़

हरियाणा सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने, बुढ़ापा, विधवा व दिव्यांग आदि पेंशन बनाने का कार्य गांवो में कैंप लगाकर किया जा रहा है। जिसके चलते हर गांव में रोजाना लगभग 15 से 20 तक नागरिक कैंपों में पहुंच रहे हैं और इन कैंपों का लाभ उठा रहे हैं। क्षेत्र के गांव बसई, खुडॉना व आकोदा में लगातार आज चौथे दिन भी जारी रहा। इस कैंप का आयोजन 22 जून तक लगातार जारी रहेगा। नागरिक संसाधन सूचना विभाग के क्षेत्रीय मैनेजर रवि सिंह तंवर बसई ने जानकारी देते हुए बताया कि इन चार दिनों का कैंप में हमने लगभग इन तीनों गांवों को मिलाकर लगभग 20 बुढ़ापा व अन्य पेंशन बनाने का कार्य किया है इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि इन तीनों गांव में ही लगभग 150 के करीब लोगों ने मौके पर पहुंचकर अपनी उम्र का सत्यापन भी करवाया है। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र में किसी प्रकार की भी किसी भी नागरिक को अगर कोई त्रुटि है या संदेह है तो मोके पर पहुंचकर बिना कोई फीस दिए नि:शुल्क इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

प्रबंधक रवि सिंह ने बताया कि लगभग हर समस्या का समाधान है जो कि परिवार पहचान पत्र कैंप में किया जा रहा है फिर भी अगर किसी नागरिक को यहां पर समस्या का समाधान नहीं हो पाता है तो उसके लिए जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर भी एसडीम महोदय के नेतृत्व में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। महेंद्रगढ़ ब्लॉक के कोई भी नागरिक जिसको इनके अलावा कोई दिक्कत है वह कार्यालय दिवस में 9 से 11:00 बजे तक समाधान शिविर महेंद्रगढ़ कोर्ट में रूम नंबर 123 में जाकर हर प्रकार की समस्या का समाधान वहां पर करवा सकता है। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य  कैंपों में नि:शुल्क होते हैं किसी प्रकार का भी किसी को कोई शुल्क न दे, सोमवार को उन्होंने गांव बसई, खुडॉना,आकोदा सहित कई गांवो के कैंप में जाकर निरीक्षण किया और वहां पर उपस्थित स्टाफ को निर्देश भी दिए की किसी भी नागरिक को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रबंधक रवि सिंह तंवर, मास्टर मदन सिंह, मास्टर मनोज, ऑपरेटर योगेश सिंह तंवर खुडॉना, आकोदा ऑपरेटर रोहित, बसई से युद्धवीर आदि उपस्थित रहे।

योग के माध्यम से हृदये रोग, मधुमेह व अस्थमा जैसी बीमारियों पर किया जा सकता है काबू- रामचरण यादव

 

गांव आकोदा में गायत्री चेतना केंद्र एवं शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय योग शिविर के चौथे दिन भी लोगों ने बढ़-चढ़कर शिविर में भाग लिया। सोमवार को केंद्र के सदस्य रामचरण यादव ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन शिविर में लोगों की संख्या बढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को योग से शरीर में होने वाले लाभों के बारे में अवगत करवाया।

शिविर में सोमवार को रामचरण यादव ने बताया कि योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य बीमारियों के लिए योग की सलाह दी जाती है। योग रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और श्वसन संबंधी विकारों को भी दूर करता है। इसलिए अगर आप रोजाना योग करेंगे जो आप स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने बताया कि केन्द्र पर एक सप्ताह के लिए योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अगर इसी प्रकार से लोगों की रूचि बड़ी तो शिविर को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। उनका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से होने वाले लाभों से अवगत करवाकर रोगों से मुक्त करना है। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण व बच्चें उपस्थित रहे।

समाज सेवी मास्टर दिनेश कुमार की दादी के निधन को लेकर गणमान्य लोगों ने उनके निवास पर पहुंच दी श्रद्धांजलि

 

महेंद्र गढ़

गांव आकोदा ढाणी निवासी हुक्का चौक प्रधान एवं समाज सेवी मास्टर दिनेश कुमार की 98 वर्षिय दादी कडिया देवी के निधन के बाद से उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए गणमान्य लोग पहुंच रहे है।

सोमवार को भी भाजपा के पूर्व जिला प्रधान कंवर सिंह यादव, वार्ड नम्बर तीन से जिला पार्षद संतोष कुमार पीटीआई, पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के भाई राजेन्द्र शर्मा, भाजपा पाली मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह उर्फ बनवारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कडिया देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजिल दी व शोक संतप्त परिवार को इस दुख के संकट से उभरने व दिवंग्त आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने के लिए भगवान से प्रार्थना की। कडिया देवी गांव की सबसे उम्र दराज महिला थी। जो सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर भाग लेती थी। गांव की महिलाए भी रीतिरिवाजों को जानने के लेकर अकसर उनके पास आती रहती थी व कडिया देवी सभी को उनके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देती थी। इस मौके पर अनेक गणमान्य लोग उनके निवास स्थान पर पहुंच शौक व्यक्त कर रहे है।

शुक्रवार, 14 जून 2024

प्रख्यात कथा वाचक आचार्य बजरंग शास्त्री बाबा जयराम दास की स्मृति में 17 जून को पाली में करेंगे संकीर्तन

 


महेंद्र गढ़

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के प्रख्यात संत बाबा जयराम दास जी की स्मृति में दिव्य संकीर्तन महोत्सव व उनके दिव्य आशीर्वाद एवं उनकी प्रेरणा से बाबा जयराम दास जी मंदिर पाली महेंद्रगढ़ में 17 जून 2024 सोमवार को रात्रि 8:00 बजे से प्रभु इच्छा तक दिव्य संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 

उक्त संकीर्तन महोत्सव में प्रख्यात कथावाचक श्रद्धेय आचार्य पं.बजरंग शास्त्री जी महाराज  एवं मनीष शास्त्री जी अपनी अपनी मधुर वाणी से भक्तों को अमृत रस का पान करायेंगे। पाली मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्यों एवं कार्यकारिणी ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि आप आप सभी धर्म प्रेमी भक्तजन भजनों का आनंद लेने के लिए एवंम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अधिक स अधिक संख्या में पहुंचे एवं धर्म लाभ उठाएं।  संजय अग्रवाल पाली वाले ने बताया कि इस अवसर पर बाबा के मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया जाएगा एवं सुंदर अमृतमय भोग लगाया जाएगा। इस पावन दिव्य कीर्तन के आयोजक ( करने वाले एवं कराने वाले ) स्वयं बाबा जयराम दास जी हैं और उनके आशीर्वाद से ही यह आयोजन हो रहा हैं। मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि बाबा के मंदिर में जो भक्त श्रद्धा से अपनी हाजिरी लगाते हैं, बाबा उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और उनके भंडार भरते हैं इसलिए सभी  श्रद्धालु एवं धर्म प्रेमी भक्त जन अधिक से अधिक संख्या पहुंच कर भजनों का आनंद एवं धर्म लाभ उठाएं