गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
बुधवार, 29 अप्रैल 2026
मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
सोमवार, 27 अप्रैल 2026
रविवार, 26 अप्रैल 2026
पाली में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित, 52 यूनिट रक्त संग्रहित
क्षेत्र के गांव पाली में समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए बाबा निहालचंद सेवा दल पटीकरा एवं ग्राम पंचायत पाली के संयुक्त तत्वावधान में प्रजापत धर्मशाला में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ, जो दोपहर 1:30 बजे तक चला। इस दौरान महिलाओं, युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 80 लोग रक्तदान के लिए पहुंचे, हालांकि कुछ स्वास्थ्य कारणों के चलते सभी रक्तदान नहीं कर सके, फिर भी 52 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।
इस अवसर पर सरपंच देशराज फौजी ने कहा कि “रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। युवाओं को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।” शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी नारनौल की टीम का विशेष सहयोग रहा। बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह ने बताया कि एकत्रित रक्त को रेड क्रॉस ब्लड बैंक में जरूरतमंद मरीजों, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोग किया जाएगा।
शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाबा निहालचंद सेवा दल पटीकरा से संदीप, आदर्श, सलीम, एरिया टैलेंट ग्रुप से रीना व हनी गुप्ता, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी नारनौल से प्रिया, संदीप व अभय, सिविल हॉस्पिटल नारनौल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली से डॉ. संदीप शर्मा, सरपंच देशराज सिंह फौजी, मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, भाई मुन्ना सेठ, श्रीयादे माता प्रजापत सभा पाली के प्रधान सुंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
खुडाना वार्ड-3 के लिए दो उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, 27 को जांच
गांव खुडाना में वार्ड नंबर-3 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को इस वार्ड के लिए दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग ऑफिसर महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के लिए राजकुमार और महेश पाल ने नामांकन भरा है। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई और किसी प्रकार की अव्यवस्था सामने नहीं आई। अब 27 अप्रैल को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन उम्मीदवार चाहें तो अपना नामांकन वापस भी ले सकते हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर ने आगे बताया कि 28 अप्रैल को सभी वैध उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह (निशान) आवंटित किए जाएंगे, जिसके बाद चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा। गांव में चुनाव को लेकर धीरे-धीरे माहौल बनना शुरू हो गया है और समर्थकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार वार्ड-3 में मुकाबला दिलचस्प रहने की संभावना है। वहीं प्रशासन ने भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बसई स्कूल में मलेरिया जागरूकता दिवस मनाया, बचाव व इलाज की दी जानकारी
गांव बसई के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मलेरिया रोकथाम को लेकर जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पाली से पहुंचे डॉक्टर पंकज शर्मा ने विद्यार्थियों व स्टाफ को मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि यदि समय रहते मलेरिया की जांच कराकर उपचार नहीं लिया जाए तो यह बीमारी जानलेवा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मलेरिया का इलाज पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध है। एमपीएचडब्ल्यू (मेल) द्वारा बुखार से ग्रस्त मरीजों के रक्त की स्लाइड बनाकर लैब में जांच के लिए भेजी जाती है और पॉजिटिव पाए जाने पर घर-घर जाकर इलाज किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में पिछले दो-तीन वर्षों से मलेरिया का कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है, जो जागरूकता का सकारात्मक परिणाम है।
हेल्थ इंस्पेक्टर दिलबाग शर्मा ने बच्चों को मच्छर के जीवन चक्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मलेरिया एनाफिलीज मादा मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ खड़े पानी में पनपता है और लगभग दो सप्ताह में पूर्ण विकसित हो जाता है। इसके काटने पर बुखार, उल्टी, पसीना और घबराहट जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल, समस्त स्टाफ, आशा वर्कर, एएनएम, डॉ. प्रीतम सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को सप्ताह में एक दिन ‘ड्राई डे’ मनाने का संदेश दिया गया। पानी की टंकियों, गमलों, छत पर रखे बर्तनों, कूलरों व अन्य स्थानों पर जमा पानी को खाली कर साफ रखने की अपील की गई, ताकि मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोका जा सके। साथ ही जहां पानी जमा हो, वहां मिट्टी या काला तेल डालने जैसे उपाय अपनाने की सलाह दी गई।
शनिवार, 25 अप्रैल 2026
लोक संस्कृति के पुरोधा डॉ. मनोज गौतम को बिजणा में भव्य सम्मान लोक संस्कृति के सशक्त हस्ताक्षर का अभिनंदन, ग्रामीणों ने जताया गर्व
सुप्रसिद्ध आशु कवि एवं दादागुरु स्वर्गीय पंडित बख्तावरमल की पावन जन्मस्थली गांव बिजणा में एक भव्य और गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित गणपत राम लोक संस्कृति मंच गढ़ी के सचिव डॉ. मनोज गौतम को लोक संस्कृति एवं लोक गायन के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. मनोज गौतम साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। उन्हें “निराला उद्घोषक सारस्वत सम्मान” से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों का सफल संचालन कर चुके हैं, जिससे उन्होंने अपनी अलग छवि स्थापित की है।
बाबा पंच पीर सेवा समिति बिजणा एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा डॉ. गौतम का बड़े उत्साह और सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। उनके कुशल नेतृत्व में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला लोक कवि सम्मेलन आज क्षेत्र की विशेष पहचान बन चुका है। यह आयोजन न केवल परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में सहायक है, बल्कि नई पीढ़ी में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व और जागरूकता भी उत्पन्न करता है।
समारोह के दौरान गांव बिजणा के सरपंच देवेंद्र शर्मा, समिति सदस्य सतीश, विनोद, कपिल शास्त्री, आशीष शास्त्री, दिलीप शर्मा, हनुमान शर्मा, हरी सिंह गुर्जर, इंद्रजीत यादव, चतुर्भुज शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. गौतम के सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। डॉ. मनोज गौतम का समर्पण, नेतृत्व और सांस्कृतिक दृष्टि आज क्षेत्र में लोक संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक बन चुकी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त प्रेरणा स्रोत है।
बुधवार, 22 अप्रैल 2026
मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
आकोदा के सरकारी स्कूल में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता, छात्राओं को किया प्रेरित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकोदा में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्राओं को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य तुषमा तंवर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं से संवाद किया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) पूनम देवी, एमपीएचडब्ल्यू बलजीत, आशा वर्कर ममता कुमारी ने एचपीवी वैक्सीन के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में बेहद प्रभावी है और समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है।
स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्राओं की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें बिना किसी डर के वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को भी इस दिशा में जागरूक करने की अपील की।
स्कूल स्टाफ ने भी इस अभियान में सहयोग करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने टीकाकरण के प्रति सकारात्मक रुख दिखाते हुए इसे अपनाने का संकल्प लिया।
सोमवार, 20 अप्रैल 2026
रविवार, 19 अप्रैल 2026
शनिवार, 18 अप्रैल 2026
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
बुधवार, 15 अप्रैल 2026
मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
खुडाना में धूमधाम से मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती, 21 लाख की सहायता की घोषणा
आकोदा क्षेत्र के गांव खुडाना में 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान खेल, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंबेडकर सेवा समिति खुडाना ने मुख्य अतिथि के समक्ष गांव में पुस्तकालय निर्माण तथा अधूरे भवन को पूरा कराने के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखी।इस पर डॉ. राकेश ने जिला परिषद कोष से 21 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सहयोग भी दिया जाएगा।
अपने संबोधन में उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश दोहराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ी संपत्ति है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। विशेष रूप से महिला शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एक महिला के शिक्षित होने से दो परिवारों का विकास होता है गांव की सरपंच डॉ. अंजु कंवर ने भी लोगों को संबोधित करते हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चाहे एक रोटी कम खाएं, लेकिन बच्चों को अवश्य पढ़ाएं।
इस अवसर पर प्राचार्य एवं एनसीसी राज्य सलाहकार समिति सदस्य रमन शास्त्री, उपप्रधान लेखराम, मुकेश चहल, प्रधान बिजेंद्र सिंह, प्राचार्य स्वतंत्र कुमार, पूर्व प्राचार्य दयाराम, रामविलास, मास्टर ईश्वर सिंह, मास्टर ओमवीर, मास्टर जयसिंह, लेखा परीक्षक अतर सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप, सरपंच दीपिका माजरा, सरपंच कीर्ति जाट, मनजीत बारबर, सरपंच कर्मवीर सैनी, बचीनी अंबेडकर समिति के प्रधान रवि प्रकाश, पूनम पार्षद, कुणाल, गौरव, गोलू, मनीष दायमा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सोमवार, 13 अप्रैल 2026
रविवार, 12 अप्रैल 2026
स्व गणना करने की….................
मैं कैप्टन मनोज कुमार, आईएएस, जिला उपायुक्त, महेन्द्रगढ़,
सभी जिलावासियों से आवाहन करता हूँ कि भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही इस बार की जनगणना बेहद खास और आधुनिक है, क्योंकि यह देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना है। इस डिजिटल पहल का सबसे महत्वपूर्ण पहलू स्व-गणना है, जिसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक स्वयं अपने और अपने परिवार का विवरण सरकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकता है। इस डिजिटल क्रांति का हिस्सा बनें और 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच चलने वाले इस विशेष अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करें।
केंद्र सरकार इस प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए स्व-गणना पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि आंकड़ों की शुद्धता बनी रहे और आमजन को अपने घर के दरवाजे पर किसी प्रगणक का इंतजार करने के बजाय अपनी सुविधानुसार विवरण भरने की आजादी मिले।
स्व-गणना करना न केवल सुरक्षित है बल्कि यह समय की बचत भी करता है, इसलिए जिले के सभी शिक्षित युवा, कर्मचारी और जागरूक नागरिक अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए इस पोर्टल का उपयोग करें ताकि हमारा जिला स्व-गणना के मामले में प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके। मेरी अपील है कि हम एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर राष्ट्र के विकास की सही रूपरेखा तैयार करने में प्रशासन का सहयोग करें।
----------------------
ये हैं स्व-गणना की प्रक्रिया
डिजिटल जनगणना पोर्टल पर स्व-गणना करना बेहद सरल और सुरक्षित है। सबसे पहले नागरिक को आधिकारिक जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर अपने मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के सफल होने पर आपके मोबाइल पर एक वन-टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करने के बाद आप लॉगिन कर सकेंगे। इसके पश्चात, आपको स्क्रीन पर मांगी गई आवश्यक जानकारी, जैसे परिवार के सदस्यों के नाम, आयु, शिक्षा और अन्य विवरण को ध्यानपूर्वक भरना होगा। पूरा विवरण भरने के बाद, डेटा को सबमिट करें। सबमिट होते ही आपको एक संदर्भ संख्या प्राप्त होगी, जिसे आप भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। जब प्रगणक आपके घर का दौरा करेंगे, तो आपको केवल यह संदर्भ संख्या उन्हें दिखानी होगी, जिससे आपकी गणना प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूर्ण हो जाएगी।
शनिवार, 11 अप्रैल 2026
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
सीजीएल में दो छात्रों का चयन, गांव व वीबीएन स्कूल में खुशी
क्षेत्र के गांव बसई स्थित वीबीएन स्कूल के लिए उस समय गर्व का क्षण बना जब स्कूल के दो मेधावी छात्रों ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए प्रतिष्ठित पदों पर चयन प्राप्त किया। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव पालड़ी निवासी संजय सिंह के पुत्र अभिषेक का चयन सीजीएल के माध्यम से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) के पद पर हुआ है, जबकि लक्ष्मण सिंह के पुत्र जितिन तंवर का चयन सीजीएल के जरिए आयकर विभाग (सीबीडीटी) में ऑफिसर (ओएस) पद पर हुआ है। दोनों छात्रों की इस सफलता ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
इस अवसर पर वीबीएन स्कूल के प्राचार्य लक्ष्मण सिंह ने दोनों सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अभिषेक और जितिन ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने भी दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों का कहना है कि ये दोनों छात्र शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रहे हैं और उन्होंने अपने व्यवहार तथा मेहनत से हमेशा विद्यालय का नाम ऊंचा किया है।
गांव में भी इस सफलता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने इसे पूरे गांव के लिए गर्व का विषय बताया है। छात्रों के परिजनों के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार के सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व का क्षण है।
फोन के माध्यम से भी दोनों छात्रों को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। इनमें हुक्का चौक के प्रधान मास्टर दिनेश कुमार, मास्टर मदन सिंह, उज्जवल अकादमी के एमडी हेमंत सिंह तंवर, सुरेंद्र सिंह बास, ललित खुडाना, बजरंग सेठ बसई, एडवोकेट दिनेश डालू सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे।
गुरुवार, 9 अप्रैल 2026
📢*जरूरी सूचना: लाडो लक्ष्मी योजना (हरियाणा) 📢*
सभी लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि योजना के पोर्टल पर Live Photo (Liveness Certificate) का ऑप्शन दोबारा शुरू हो गया है।
ध्यान दें: समय पर अपनी Live Photo अपडेट न करने पर आपकी आने वाली किस्त (Payment) रुक सकती है।
अतः सभी माताएं-बहनें जल्द से जल्द अपना वेरिफिकेशन पूरा करवा लें।
नरेश गुप्ता csc सेंटर आकोदा
8607319601
9416419600
बुधवार, 8 अप्रैल 2026
मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
सोमवार, 6 अप्रैल 2026
रविवार, 5 अप्रैल 2026
महेंद्रगढ़ प्रशासन की अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी पर हरियाणा में सबसे अधिक छापेमारी घरेलू गैस के दुरुपयोग पर एक माह में जिले में 179 सिलेंडर जब्त डीसी मनोज कुमार ने कहा, आपूर्ति अब पूरी तरह सामान्य
जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ ने रसोई गैस की कालाबाजारी और व्यावसायिक स्थानों पर घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक माह में प्रदेश में सबसे अधिक कार्रवाई की हैं।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक माह के दौरान जिला प्रशासन द्वारा की गई मुस्तैदी का ही परिणाम है कि पूरे हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिला कार्रवाई के मामले में शीर्ष पर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस सख्त अभियान की वजह से जिले में एलपीजी की सप्लाई अब बिल्कुल सामान्य हो गई है और उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
खाद्य एवं पूर्ति विभाग की छह विशेष टीमों द्वारा नारनौल, महेंद्रगढ़, सतनाली, कनीना, अटेली और नांगल चौधरी के शहरी क्षेत्रों में स्थित ढाबों और दुकानों पर सघन छापेमारी की गई। अब तक कुल 41 स्थानों पर दी गई दबिश में विभाग ने 179 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।
उन्होंने बताया कि यह चेकिंग अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा ताकि पात्र उपभोक्ताओं के हक पर डाका डालने वालों पर नकेल कसी जा सके। वर्तमान में जिले की 21 गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन 4000 से 5000 सिलेंडरों की डिलीवरी सुचारू रूप से की जा रही है और प्रशासन के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
इस संबंध में सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने बताया कि आमजन की सुविधा और कालाबाजारी की सूचना देने के लिए विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
-------------------------
इन कॉलोनीवासियों के उपभोक्ता लगवा सकते हैं पीएनजी कनेक्शन
सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन
नारनौल के विभिन्न क्षेत्रों जैसे हुडा, एम्प्लॉई कॉलोनी, मालवीय नगर और रेवाड़ी रोड सहित कई इलाकों में अडानी गैस की पाइपलाइन चालू हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि पीएनजी न केवल सुरक्षित है, बल्कि एलपीजी की तुलना में अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल भी है।
----------------------
नए पीएनजी कनेक्शन के लिए है तीन तरह की योजनाएं
अडानी गैस द्वारा उपभोक्ताओं के लिए तीन आसान योजनाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें पंजीकरण शुल्क मात्र 301 रुपए से शुरू है।
• योजना-1:
₹301 पंजीकरण शुल्क। सुरक्षा जमा राशि (₹6000) को 30 आसान किस्तों में देने की सुविधा। साथ ही ₹500 की मुफ्त गैस का लाभ।
• योजना-2
₹301 पंजीकरण शुल्क और ₹75 मासिक किराए का विकल्प। मात्र ₹1 में गीजर पॉइंट की सुविधा।
• योजना-3
₹6301 का एकमुश्त भुगतान कर तुरंत कनेक्शन और ₹1 के नाममात्र शुल्क पर गीजर पॉइंट की सुविधा।
आवेदन कैसे करें: उपभोक्ता 'My Adani Gas' ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहायता के लिए कस्टमर केयर नंबर 07969221100 या 07947545252 पर संपर्क किया जा सकता है।



















































