शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
मंगलवार, 25 जून 2024
बसई में ग्रामीणों ने जोहड़ की मरम्मत के लिए भेजे गए एस्टीमेंट को जल्द से जल्द पास करवाकर शुरू करवाने की उठाई मांग
महेंद्र गढ़
क्षेत्र के गांव बसई स्थित जोहड़ में भरे गंदे पानी पंचायत ने ट्रैक्टरों व पंप सेट की मदद से खाली करवा दिया है। लेकिन अभी जोहड के अन्दर करीब 10-10 फीट की गाद भी जमा पड़ी हुई है। जिसको लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने बैठक कर सरकार व प्रशासन से जल्द से जल्द पंचायत को अनुमति देकर जोहड की गाद को साफ करवाने की मांग की है। इसके अलावा जोहड़ के चारों तरफ की चार दिवारी भी जर्जर अवस्था में है। जिसको भी ठीक करवाने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस जोहड़ में दो-तीन बार हादसे हो चुके है। पिछले वर्ष ही एक व्यक्ति अपनी गाड़ी सहित जोहड़ के अंदर गिर गया था। जिसमें चालक की मौत हो गई थी। जोहड़ में इस प्रकार के हादसाें को रोकने व ज्यादा से ज्यादा पानी भरने को लेकर उसके अंदर जमा गाद को निकलाना जरूरी है। ताकि अधिक से अधिक पानी को स्टोर किया जा सके। सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पंचायत की लिमिट पांच लाख रुपए तक की होती है। जिसमें उन्होंने जोहड़ के पानी को खाली करवा दिया है। अब इसकी छटाई व मरमत को लेकर करीब सवा करोड़ रुपए का एस्टीमेंट बनाकर भेजा हुआ है जैसी की सरकार की तरफ से ग्रांट पास हो जाएगी जोहड़ की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जोहड़ की समस्या को लेकर उन्होंने सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह से भी बात की है।
इस अवसर पर आज रामचंद्र फौजी सूरजभान छतर सिंह फौजी राजेंद्र पंच सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह समाज सेवी सुनील तंवर सोनू तंवर राजकुमार शर्मा मुकेश बीडीसी सदस्य दिलीप शेखावत पप्पू यादव यशपाल नरेन मोनू राहुल गोविंद सहित समस्त ग्रामीण वहां पर छोड़ में उपस्थित होकर सरकार से जोहड़ की रिपेयरिंग की मांग की है। प्रस्ताव को सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह से मार्क करवाकर ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपलोड़ कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार व प्रशासन को इस तरफ जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए।
अगर समय रहते जोहड की ग्रांट पास नहीं हुई तो बरसात के मौसम में जोहड़ दोबारा से पानी का भर जाएगा। जिसे खाली करवाने में पंचायत को फिर से भारी पैसा खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन व सरकार से जल्द से जल्द इस तरफ ध्यान देने की मांग की। इस अवसर पर रामचंद्र फौजी, सूरजभान, छतर सिंह फौजी, राजेंद्र पंच, सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह, समाज सेवी सुनील तंवर, सोनू तंवर, राजकुमार शर्मा, मुकेश बीडीसी सदस्य, दिलीप शेखावत, पप्पू यादव, यशपाल, मोनू, राहुल, गोविंद सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
शनिवार, 27 अप्रैल 2024
बसई में गंदे पानी से भरे जोहड़ काे पंचायत ने अपने स्तर पर खाली करवाने का कार्य किया शुरू
महेंद्र गढ़ 27 अप्रैल 2024
गांव बसई स्थित जोहड़ में भरे गंदे पानी को खाली करवाने के लिए ग्रामीणों के द्वारा बार-बार मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पंचायत ने ट्रैक्टर की मद्द से गंदे पानी की निकासी का कार्य शुरू करवा दिया है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह ने बताया कि हमारे गांव के जोहड़ का बुरा हाल है चारदिवारी भी जर्जर हो चुकी है। जोहड़ से उठने वाली दुर्गंध को लेकर ग्रामीणों के द्वारा बार-बार जोहड़ के पानी को खाली करवाए जाने की मांग की जा रही थी। जिसको देखते हुए जोहड़ को खाली करवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जोहड़ का सारा पानी खेताें में भेजा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि लगभग 10 दिनों में इस जोहड को पूर्ण रूप से खाली कर दे। उसके पश्चात इसकी चारदिवार को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर कार्य पूर्ण करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं गांव के गंदे पानी को नालों की मदद् से जोहड़ की बजाय दूसरे स्थान पर ले जाया जाएगा। ताकि जोहड़ को नहर के स्वच्छ पानी से भरा जा सके।
सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह ने बताया कि हमारा यह जोहड अमृत सरोवर के अधीन आया हुआ है यह जोहड गांव के पास लगभग 5 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें भारी गंदा पानी पूरे गांव का आता है और बारिश में तो यह जोहड़ ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में भी पानी घुस जाता है उन्होंने बताया कि सांसद ने हमारा गांव गोद भी लिया हुआ है जिसकी समस्या के समाधान को लेकर उन्होंने अनेक बार सांसद से गुहार लगाकर इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। लेकिन उनकी इस समस्या की तरफ किसी के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि 2020 में अगस्त के महीने में हम एक बार तत्कालीन एसडीएम विश्राम कुमार मीना आईएएस से मिले थे।
उन्होंने इस काम पर संज्ञान लेते हुए तुरंत नहर विभाग से दो इंजन जोहड के ऊपर रखवाये थे ताकि इसको खाली करके इसकी रिपेयरिंग करवाई जा सके लेकिन लगभग 15 दिन तक चले दोनों इंजन जोहड़ पर चले और गंदे पानी को बाहर निकल गया लेकिन जल्दी ही गंदा पानी जाने की जगह के अभाव होने के कारण इंजन बीच में ही बंद करने पड़े। जिसके बाद समस्या जस की तस बन गई। लेकिन अब फिर से पंचायत विभाग ने अपने खर्च पर जोहड़ा का पानी निकलवाने का कार्य शुरू किया है। ताकि इस कार्य को सिरे चढ़ाया जा सके।





