Khudana लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Khudana लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 23 जून 2024

खुडाना बास की ढाणी खड़गवांन में आगजनी की घटना में झूलसे एक परिवार के चारों सदस्यों ने एक के बाद एक उपचार के दौरान तोड़ा दम, रविवार को गांव खुडाना में किया गया अंतिम संस्कार -

महेंद्रगढ़

क्षेत्र के गांव खुडाना बास की ढाणी खड़गवांन में गत दिनों एक घर की रसोई में हुई आगजनी की घटना में झूलसे दम्पत्ति व उसके दोनों बच्चों ने शनिवार देर रात तक उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बता दे कि गत बुधवार को आगजनी की घटना घटी थी। जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद परिजन चारों घायलों को रोहतक पीजीआई में उपचार के लिए लेकर गए।शनिवार को दो-तीन, दो-तीन घंटे के बाद परिवार के चारों सदस्यों ने एक के बाद एक ने दम तोड़ दिया। रविवार को चारों के शवों को गांव में लाकर अंतिम संस्कार किया गया। एक ही परिवार से चार सदस्यों की मौत होने के बाद से गांव इलाके में चारों तरफ सनाटा छाया रहा। वहीं आकोदा में खुडाना रोड की तरफ की मार्केट भी पूर्ण रूप से बंद रही। 

मृतक विजेन्द्र के पिता 72 वर्षीय सूरजभान ने बताया कि वह कॉपर में स्थित कम्पनी में कार्य करता था। विजेन्द्र की प्रवरिश कॉपर में ही हुई थी। जिसने अंग्रेजी विषय में डबल एमए की हुई थी। सूरजभान ने बताया कि उसकी रिटायरमेंट के बाद भी विजेन्द्र अपने बच्चों व पत्नी के साथ कॉपर में ही रह रहा था। जो वहां पर एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक के तौर पर नौकरी कर रहा था। वहीं उसकी पत्नी मंजू की भी राजस्थान में आंगनवाड़ी केन्द्र में नौकरी लग गई थी। गर्मियों की छुटि्टयों के चलते विजेन्द्र अपने दोनों बच्चों व पत्नी मंजू के साथ गांव खुडाना बास में अपने माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने के लिए आया हुआ था। बुधवार को ही विजेन्द्र को अपने परिवार के साथ कॉपर वापस जाना था लेकिन सुबह के समय ही गैस लिक होने की वजह से परिवार के साथ यह हादसा हो गया। जिसमें चारों की जान चली गई है। 

खुडाना निवासी विजेन्द्र की शादी 1999 में रामलीला बास निवासी मंजू के साथ हुई थी। जिनके दो बच्चें एक लड़का रोहित व एक लड़की चंचल थे। जिनके साथ व काॅपर में ही रह रहे थे। विजेन्द्र के पिता सूरजभान नौकरी से रिटायरमेंट के बाद अपने गांव वापस आ गई। विजेन्द्र अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कॉपर में ही अपना जीवन यापना करने लगा। जो गर्मियों छुटि्टयों व कार्यक्रमों में ही गांव में आता था। लेकिन इस बार विजेन्द्र के परिवार के साथ हुई घटना ने परिवार के चारों सदस्यों की ही जान ले ली। मृतक के पिता सूरजभान ने बताया कि विजेन्द्र का बेटा रोहित डॉक्टर बनना चाता था लेकिन इस हादसे की वजह से उसकी मौत हो गई व रोहित का सपना सपना बनकर ही रह गया। जिससे परिवार के अन्य सदस्यों में शौक की लहर है। 

खुडाना में आगजनी की घटना में झूलसे एक ही परिवार के चारों सदस्यों का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। चाेरों सदस्यों की मौत की सूचना के बाद क्षेत्र के गणमान्य लोगों व गांव के लोगों ने मृतकाे को श्रद्धांजलि दी व इस दुख के संकट में मृतक विजेन्द्र के माता-पिता को शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद चौधरी धर्मवीर के सुपुत्र मोहित, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन डालू सिंह, इनेलो के प्रेस प्रवक्ता लाला बसई, राष्ट्रीय जन लोक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बसई, पूर्व एसडीएम संदीप सिंह, पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक के सुपुत्र अनिल कौशिक, सूंडा राम ट्रस्ट के संचालक एवं समाज सेवी संदीप  मालडा, संस्कार भारती स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप यादव, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ओमपाल सिंह, खुडॉना के सरपंच प्रतिनिधि डॉक्टर नरेश सिंह, गांव गढ़ी के सरपंच कर्मवीर सैनी, ब्लॉक समिति जिला उपाध्यक्ष  प्रतिनिधि रणधीर सिंह आदलपुर, मनजीत सिंह,  पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के भाई राजू शर्मा

निगरानी कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व सरपंच मलखान सिंह पाली, डॉक्टर भूप सिंह महेंद्रगढ़, ठेकेदार दिनेश सिंह, बास के सरपंच रतन सिंह, बीएस स्कूल के चेयरमैन पवन सिंह तंवर, मनजीत प्रधान, पूर्व अध्यक्ष श्योराज सिंह, महेंद्र सिंह चोटीवाला, एडवोकेट विनोद सिंह, राजपूत सभा के पूर्व प्रधान बीरेंद्र सिंह तथा आकोदा पुलिस चौकी का स्टाफ सहित भारी संख्या में लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।




बुधवार, 19 जून 2024

आग की चपेट में आने से दंपत्ति व दो बच्चें हुए घायल, चिकित्सकों ने प्राथिमक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर

 महेंद्र गढ़

क्षेत्र के गांव बास खुडाना की ढाणी खड़कवान में अज्ञात कारणों के चलते रसोई घर में आग लगने से एक परिवार के चार लोगों के झूलसने का मामला प्रकाश में आया है। झुलसने वालों में दंपती और उनके बेटा-बेटी शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए उपनागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति के चलते उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। बता दे कि गर्मियों की छुट्‌टी मनाने घर पर आई दम्पत्ति व उसके दोनों बच्चों पर बुधवार को कहर टूट पड़ा है। परिवार के चारों सदस्य बुरी तरह से आग में झूलस गए है। जिनका उपचार रोहतक स्थित पीजीआई में किया जा रहा है।

खुडाना निवासी डॉ. नरेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई विजेन्द्र राजस्थान के कॉपर में रहता है। जहां पर वह एक प्राईवेट स्कूल में शिक्षक है तथा उसकी भाभी भी राजस्थान में ही आंगनवाड़ी वर्कर है अभी छुट्टियों में वह लगभग 10 दिन पहले गांव आए थे। बुधवार को सुबह करीब 8:30 बजे उसका भाई-भाभी व दोनो बच्चें रसोई में थे। इस दौरान जब उन्होंने गैस चलाने का प्रयास किया तो एकदम से रसोई में आग लग गई। जिसकी वजह से चारों के चारों आग में झुलस गए। घायलों के परिजन डॉ. नरेन्द्र ने बताया कि उसके भाई का परिवार सुबह 8:30 बजे रसोई में चाय-नाश्ता करने के लिए गया था। इस दौरान रसोई में गैस चलाते वक्त अचानक से पूरी रसोई में आग लग गई। उन्होंने बताया कि शायद रसोई में सिलेंडर की गैस लीक हो गई थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में उसका भाई विजेन्द्र, 44 वर्षीय भाभी मंजू, 14 वर्षीय बेटा रोहित व 11 वर्षीय बेटी चंचल आग की चपेट में आ गए। जिन्हें उपचार के लिए महेंद्रगढ़ उपनागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

गुरुवार, 2 मई 2024

खुडाना के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटी रितु ने 473 अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर पाया प्रथम स्थान

 

महेंद्र गढ़ 02 मई 2024

गांव खुडॉना के सरकारी स्कूल की छात्रा रितु ने खुडॉना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 12वीं कक्षा की परीक्षा में स्कूल टॉप किया है। इस विषय में जानकारी देते हुए सरपंच प्रतिनिधि डॉ नरेश सिंह ने बताया कि हमारे स्कूल की है छात्रा काफी होनहार और इसने अभी 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय नॉन मेडिकल में 473 नंबर लेकर हमारे स्कूल को टॉप किया है। इसके साथ-साथ रितु के गणित विषय में 100 में 100 नंबर आए हैं जिससे की बड़े गर्व की बात है। इस अवसर पर रितु की दादी कमला देवी ने बताया कि हमारी बच्ची शुरू से ही सरकारी स्कूल में पढ़ती आई है और यह प्रतिभा की धनी है। 

इस अवसर पर गुरुवार को आकोदा के युवा समाजसेवी व गौ रक्षक संदीप जैलदार,आकोदा स्कूल के साइंस अध्यापक सुनीरज जोशी,बास स्कूल से विज्ञान अध्यापक मदन सिंह,शिक्षाविद गोकुल शास्त्री सहित अनेक लोगों ने रितु को मुबारकबाद दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि खुडॉना की लड़कियां हर क्षेत्र में अव्वल ही प्रदर्शन करती आ रही है। इस अवसर पर गांव की युवा सरपंच अंजू ने भी रितु व उसके परिवार सहित समस्त स्कूल स्टाफ को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे इस सरकारी स्कूल के बच्चे आगे भी इसी प्रकार से अपने गांव स्कूल व इलाके का नाम रोशन करते रहेंगे। इस बारे में जब रितु से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे सभी अध्यापक खास कर गणित प्रवक्ता दिनेश कुमार शर्मा व फिजिक्स के प्रवक्ता राजेश ने उन्होंने काफी मोटिवेट किया जिसके चलते आज वे इस मुकाम पर पहुंचने में कामयाब रहे है। रितु ने बताया कि वह आगे चलकर अपने आदर्श अध्यापक राजेश के नक्शे कदम पर चलकर भौतिकी की  प्रोफेसर बनना चाहती है। इस अवसर पर इलाके के काफी गणमान्य लोगों ने रितु को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

रविवार, 14 जनवरी 2024

रामभक्तों ने बास खुडॉना में अक्षत वितरित कर ग्रामीणों को भगवान राम की मूर्ति स्थापना पर अयोध्या में पहुंचने का दिया निमंत्रण

 रामभक्तों ने बास खुडॉना में अक्षत वितरित कर ग्रामीणों को भगवान राम की मूर्ति स्थापना पर अयोध्या में पहुंचने का दिया निमंत


गाँव बास में राम भक्तों ने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए लोगों को निमंत्रण दिया।इस दौरान राम भक्तों ने अक्षत वितरित कर लोगों को 22 जनवरी को अपने अपने घरों में कम से कम घी के  पांच दीपक जलाने, दिन में भजन कीर्तन व अयोध्या में भगवान राम के मंदिर को प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक बार देखकर आने का अनुरोध किया। राम भक्तों ने कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 10 बजे शिव मंदिर से करके सबसे पहले गांव के शहीद श्रीभगवान के घर जाकर उनकी माता जी को अक्षत दिए तत्पश्चात पूरे गांव में अक्षत वितरित किये गए । कार्यक्रम में समस्त रामभक्त उपस्थित रहे।

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

खुडाना में कुमारी उत्कर्ष मोटिवेशनल वुमेन क्रिकेट कप का किया गया आयोजन

 खुडाना में कुमारी उत्कर्ष मोटिवेशनल वुमेन क्रिकेट कप का किया गया आयोजन


-पहले मैच में खिलाड़ीसमीक्षा रही वुमैन ऑफ द मैच


खुडाना स्थित बालाजी स्पोर्ट्स  क्लब में बुधवार को कुमारी उत्कर्ष मोटिवेशनल वुमेन क्रिकेट कप का आयोजन किया गया। जिसका आरएचएम स्कूल पोता के चेयरमैन रविन्द्र यादव ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के संयोजक अनिल यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सोनीपत, फरीदाबाद, चरखीदादरी, एवं महेंद्रगढ़ की टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का पहला मैच सोनिपत व चरखी दादरी की टीम के बीच में खेला गया। जिसमें सोनीपत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 145 रन बनाए। जिसके जवाब में चरखी दादरी की टीम 44 रनों पर सिमट गई। इस मैंच की वुमैन ऑफ द मैच खिलाड़ी समीक्षा रही। जिसने 28 बॉल पर 57 रन की आकर्षक पारी खेली। इस मौके पर प्रतियोगिता के प्रबंधक सुनील शर्मा, पवन शास्त्री, अनूप लखेरा, बालाजी स्पोर्टस क्लब प्रशिक्षक अशोक माधव, जयप्रकाश, रामवीर सिंह, संजय सिंह, जोगेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

पहले मैच में खिलाड़ी समीक्षा रही वुमैन ऑफ द मैच


-


महेंदरगढ़ 11 2024

खुडाना स्थित बालाजी स्पोर्ट्स  क्लब में बुधवार को कुमारी उत्कर्ष मोटिवेशनल वुमेन क्रिकेट कप का आयोजन किया गया। जिसका आरएचएम स्कूल पोता के चेयरमैन रविन्द्र यादव ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के संयोजक अनिल यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सोनीपत, फरीदाबाद, चरखीदादरी, एवं महेंद्रगढ़ की टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का पहला मैच सोनिपत व चरखी दादरी की टीम के बीच में खेला गया। जिसमें सोनीपत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 145 रन बनाए। जिसके जवाब में चरखी दादरी की टीम 44 रनों पर सिमट गई। इस मैंच की वुमैन ऑफ द मैच खिलाड़ी समीक्षा रही। जिसने 28 बॉल पर 57 रन की आकर्षक पारी खेली। इस मौके पर प्रतियोगिता के प्रबंधक सुनील शर्मा, पवन शास्त्री, अनूप लखेरा, बालाजी स्पोर्टस क्लब प्रशिक्षक अशोक माधव, जयप्रकाश, रामवीर सिंह, संजय सिंह, जोगेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

सोमवार, 14 जनवरी 2019

खुडॉना के सरकारी स्कूल में चोरी

खुडॉना के सरकारी स्कूल के कंप्यूटर लैब में एक साल के दौरान यह दूसरी बार चोरी हुई है।इसकी शिकायत स्कूल के प्राचार्य डॉ बल राज आर्य ने आकोदा पुलिस को शिकायत दी हैं प्राचार्य के अनुसार चोर 3 cpu, led, key बोर्ड,माउस आदि ले गए।