रविवार, 31 मई 2026

खुडाना के पूर्व सरपंच नरेंद्र कुमार की भाभी संतरा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


गांव खुडाना निवासी पूर्व सरपंच एवं आकोदा पैक्स के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार की भाभी तथा धार्मिक प्रवृत्ति की वरिष्ठ महिला संतरा देवी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही गांव खुडाना सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। समाजसेवी डॉ. नरेश सिंह ने बताया कि संतरा देवी अत्यंत धार्मिक, सरल एवं मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण और संस्कारों के प्रसार में समर्पित किया। गांव की महिलाएं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, पारंपरिक रीति-रिवाजों और त्योहारों से जुड़े विषयों पर उनसे मार्गदर्शन लेने पहुंचती थीं। उनकी अनुभवपूर्ण सलाह और सौम्य व्यवहार के कारण समाज में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था।

ग्रामीणों के अनुसार संतरा देवी ने सदैव सादगीपूर्ण जीवन जिया और लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे तथा धार्मिक आस्था का संदेश दिया। उम्र के इस पड़ाव पर भी वे सामाजिक गतिविधियों और धार्मिक आयोजनों में रुचि रखती थीं, जिससे नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती थी। बुधवार को गांव खुडाना के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ किया गया। अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में गांव गढ़ी के सरपंच कर्मवीर, बास के सरपंच रतन सिंह, धोली के सरपंच अमित मास्टर, सरपंच प्रतिनिधि डॉ. नरेश सिंह, आकोदा से बद्री प्रसाद गुप्ता, दर्शन रामशरण, खुडाना से ओमपाल सिंह ठेकेदार, पूर्व सरपंच धन सिंह, पूर्व सरपंच राधे सिंह, अध्यक्ष श्योराज सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण शामिल रहे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि संतरा देवी का जीवन धर्मपरायणता, सादगी और समाज सेवा की भावना का प्रतीक था। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक सम्मानित एवं अनुभवी बुजुर्ग महिला को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

गौशाला में लगाई तरबूज की सवामणी


 

आकोदा स्कूल में जर्जर कमरों की हुई नीलामी


 

शुक्रवार, 29 मई 2026

आकोदा में बारिश से बदला मौसम का मिज़ाज़


 

बाबा साध सेवा समिति आकोदा ने लगाई ठंडे पानी की छबील


 

आकोदा में पिलाया गया ठंडा पानी


 

धोली में लगाई गई ठंडे पानी की छबील


 

खुडाना स्कूल को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट का दर्जा


 

पक्षियों के लिए रखे सकोरे


 

गुरुवार, 28 मई 2026

खुडाना स्कूल को मिला सीएम एक्सीलेंस का दर्जा गांव व क्षेत्र में खुशी.....



डॉ अर्चना गुप्ता हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष

 डॉ. अर्चना गुप्ता को हाल ही में हरियाणा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रही हैं और महिला नेतृत्व के प्रमुख चेहरों में मानी जाती हैं। �


मूल रूप से समालखा क्षेत्र से संबंध।

पेशे से रेडियोलॉजिस्ट (MD) डॉक्टर हैं।

पीजीआई रोहतक से 1994 में एमडी की पढ़ाई पूरी की। �


उनके पति डॉ. अनिल गुप्ता नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। �


2010 से विश्व हिंदू परिषद और बाद में भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। �


2020 में पानीपत भाजपा की पहली महिला जिला अध्यक्ष बनीं। �


2024 में हरियाणा भाजपा की प्रदेश महामंत्री बनाई गईं। �


संगठन में महिला भागीदारी बढ़ाने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए जानी जाती हैं।

भाजपा के महिला सशक्तिकरण अभियान और “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसे कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। �

बाबा जयराम की धर्मनगरी पाली में निकली विशाल झंडा यात्रा


 

बुधवार, 20 मई 2026

ये भी अजीब कारनामा हैं


 

आकोदा में बजरंग बली का भंडारा हुआ सम्पन्न


 

पाली के सरकारी स्कूल में बच्चों को किया सम्मानित


 

संस्कार भारती स्कूल पाली में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हिमानी ने जिले में पाया तीसरा स्थान

J
 



संस्कार भारती स्कूल पाली में सोमवार को मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं की छात्रा हिमानी पुत्री गौरी शंकर निवासी गांव खुडॉना को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हिमानी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में 500 में से 494 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। साथ ही उसने बोर्ड की टॉप-10 सूची में भी अपना नाम दर्ज कराया है।

स्कूल अध्यक्ष सुदेश यादव ने बताया कि हिमानी शुरू से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही है। उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन ने उसे यह मुकाम दिलाया है। उन्होंने कहा कि छात्रा की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। समारोह में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप यादव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम इसी प्रकार श्रेष्ठ रहेगा।

सोमवार, 18 मई 2026

पेपर बनाने वाले ही पेपर चोर निकले...! NEET पेपर लीक में बड़ी गिरफ्तारी, NTA की एक्सपर्ट टीचर ने ही लीक किया था बायोलॉजी का पेपर


नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंडारे को गिरफ्तार किया है. मनीषा मंडारे को नीट-यूजी बायोलॉजी पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. इससे पहले केमिस्ट्री एक्सपर्ट पीवी कुलकर्णी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.



मनीषा को एनटीए ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया में बतौर एक्सपर्ट नियुक्त किया था और बॉटनी व जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक उनकी पूरी पहुंच थी. जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2026 के दौरान मनीषा मंडारे ने पुणे की मनीषा वाघमारे (जिसे 14 मई को गिरफ्तार किया जा चुका है) के जरिए कुछ नीट अभ्यर्थियों को अपने पुणे स्थित घर पर जुटाया और एक स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई. इस क्लास में उन्होंने छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल समझाए, उन्हें नोटबुक में लिखवाया और किताबों में मार्क करवाया. 

सीबीआई का दावा है कि इनमें से अधिकांश सवाल 3 मई 2026 को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा के वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते थे. सीबीआई ने पिछले 24 घंटों में देशभर में 6 ठिकानों पर छापेमारी भी की है. इस दौरान कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक छापेमारी के दौरान जब्त सामग्री की विस्तृत जांच जारी है. बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने (NTA) 3 मई, 2026 को देशभर में आयोजित नीट-यूजी परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था. 

सीबीआई का कहना है कि अब तक जांच में केमिस्ट्री और बायोलॉजी पेपर लीक के पीछे के मुख्य आरोपियों के साथ-साथ उन बिचौलियों की भी पहचान हुई है, जिन्होंने लाखों रुपये लेकर छात्रों को इन विशेष क्लासों तक पहुंचाया था. सीबीआई ने इस मामले में महाराष्ट्र के लातूर निवासी केमिस्ट्री टीचर पीवी कुलकर्णी (P.V. Kulkarni) को भी गिरफ्तार किया है.


शुक्रवार, 15 मई 2026

जिले में चमकी हिमानी, 494 अंक लेकर जिला में तीसरी रैंक हासिल - आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है हिमानी


 

गांव पाली स्थित संस्कार भारती स्कूल की छात्रा हिमानी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा ने 500 में से 494 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, स्कूल परिसर में खुशी का माहौल बन गया और शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने छात्रा को बधाई देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्कूल अध्यक्ष सुदेश यादव ने बताया कि हिमानी पुत्री गौरी शंकर, निवासी गांव खुडॉना, शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्रा रही है। पढ़ाई के प्रति उसकी लगन और निरंतर मेहनत का ही परिणाम है कि उसने प्रदेश स्तर पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि छात्रा की सफलता में उसके माता-पिता के सहयोग के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिमानी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

सुदेश यादव ने बताया कि संस्कार भारती स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन का भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे परीक्षा परिणाम देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सक्षम और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। स्कूल में योग्य शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए लगातार मेहनत कर रही है। हिमानी की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी मेहनत के बल पर बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।

बॉक्स...

आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है हिमानी

भास्कर संवाददाता से बातचीत में हिमानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया। उसने कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने से किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। हिमानी ने बताया कि वह आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है ताकि समाज और देश की सेवा कर सके।

वहीं छात्रा के पिता गौरी शंकर ने बताया कि हिमानी ने इस सफलता को प्राप्त करने के लिए काफी संघर्ष और मेहनत की है। उन्होंने कहा कि बेटी देर रात तक पढ़ाई करती थी और हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहती थी। परिवार को उसकी इस उपलब्धि पर गर्व है।