शनिवार, 21 सितंबर 2024

संस्कार भारती स्कूल के बॉक्सर लोकेश ने अंडर 19 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता ब्रांज

 

महेंद्र गढ़

फतेहाबाद में आयोजित चार दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में संस्कार भारती स्कूल पाली के खिलाड़ी लोकेश ने 19 आयु वर्ग में ब्रांच मेडल प्राप्त कर जिले, इलाके व स्कूल का नाम रोशन किया है। इस विषय में जानकारी देते हुए स्कूल के एमडी संदीप यादव ने बताया कि इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में स्कूल से बॉक्सिंग के खिलाडी हिस्सा लेने के लिए गए हुए थे।

जिसमें स्कूल के एक बच्चे लोकेश ने स्टेट लेवल की इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ब्रांच मेडल स्कूल के साथ-साथ जिले का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के खिलाड़ी हर क्षेत्र में अव्वल प्रदर्शन कर रहे हैं और यह सिलसिला अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के हिस्से में मात्र एक ही मेडल आया है वो भी हमारे स्कूल के बच्चे लोकेश ने लिया है। स्कूल के चेयरमैन सुदेश यादव ने प्रशिक्षक अनुज सागवान, सुनील फौजी जाट, अनूप सांगवान, निहाल सिंह आदि के साथ-साथ स्कूल के समस्त स्टाफ व बच्चों को हार्दिक बधाई देते हुए सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ज्ञानकोश-ए ग्लोबल स्कूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैम्प का किया गया आयोजन

 

महेंद्रगढ़

ज्ञानकोश-ए ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैम्प का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कैम्प की शुरुआत विद्यालय के सीईओ राकेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि विद्यालस हर वर्ष अपने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच नि:शुल्क करवाता है। जांच प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम द्वारा गई। जिसमें बच्चों का शारीरिक माप, तापमान, पल्स रेट, ऑक्सीजन लेवल आदि को जांचा गया। राकेश कुमार ने बताया कि आज की भागदौड भरी जिन्दगी में से समय निकालकर हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए ताकि सही समय पर बीमारी का पता लग सके व उसका इलाज किया जा सके। 

विद्यालय के प्राचार्य रामनिवास यादव ने इस कैम्प की अध्यक्षता करते हुए प्रशिक्षित टीम का धन्यवाद किया व बच्चों तथा अध्यापकों को संबोधित करते हुए बताया कि विद्यालय क्षेत्र का एकमात्र ऐसा स्कूल है जहां हर वर्ष बच्चों के स्वास्थ्य की जांच नि:शुल्क करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य की तरफ भी विशेष ध्यान रखता है। उन्होंने बताया कि आज के बच्चों में ज्यादातर खून की कमी, आँखों की कम रोशनी आदि लक्षण ज्यादा देखेने को मिल रहे है। उन्होंने बच्चों व अभिभावकों को अपने खानपान में बदलाव कर उचित पोषाहार लेने की जरूरत पर बल दिया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

संस्कार भारती डिग्री कॉलेज पाली के 6 खिलाड़ियों का इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में कबड्डी में हुआ चयन

 

महेंद्र गढ़

रेवाड़ी में चल रही इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में कबड्डी प्रतियोगिता में संस्कार भारती डिग्री कॉलेज पाली की 6 खिलाड़ियों का चयन होने पर इलाके व कॉलेज में खुशी का माहौल है।


इस विषय में जानकारी देते हुए संस्कार भारती डिग्री कॉलेज के मैनेजिंग डॉक्टर संदीप यादव एवं चेयरमैन सुदेश यादव ने बताया कि गवर्नमेंट महिला कॉलेज रेवाड़ी में इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को ट्रायल हुआ था। जिसमें इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी की टीम में कॉलेज की 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसको लेकर चेयरमैन ने माता-पिता, खिलाड़ियों तथा कोच सहित सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारा कॉलेज हमेशा खेलों में अव्वल प्रदर्शन करता आया है जिसका आज उदाहरण सबके सामने है। इस मौके पर चेयरमैन ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की

गुरुवार, 19 सितंबर 2024

आकोदा में पंजाब नेशनल बैंक के नव सुसज्जित परिसर का किया गया उद्घाटन -10 वर्षों में आकोदा शाखा ने किया है करीब 73 करोड़ रुपए का बिजनेस

 

महेंद्र गढ़

गांव आकोदा खरखड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बैंक के मंडल प्रमुख रेवाड़ी दीपक मेहतानी ने पहुंचकर नव सुसज्जित परिसर का विधिवत उद्घाटन किया तथा ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए सुसज्जित परिसर तैयार करके बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए आज इस बैंक परिसर का उद्घाटन किया गया। 

इस विषय में जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक परमवीर ने बताया कि आकोदा में पंजाब नेशनल बैंक की लगभग 10 साल पहले शाखा खोली गई थी। इस दौरान शाखा में रिकॉर्ड तोड बिजनेस करते हुए लगभग 73 करोड़ का बिजनेस किया है जिसके चलते उच्च अधिकारियों ने हमारी शाखा को नव सुसज्जित करके, मंडल प्रमुख रेवाड़ी से दीपक मेहतानी द्वारा उद्घाटन किया गया है। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य युवा गायक व राष्ट्रपति अवार्डी नुसरत खान ने किया तथा गांव की बेटी आनंद मधु ने मुख्यातिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया।

 मुख्यातिथि ने पहले रिबन काटकर, उसके बाद दीप प्रवजलित करके परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्राहकों को संबोधित करते हुए बताया कि मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आने वाले दो या तीन साल में आप सबके सहयोग से हमारी इस शाखा का बिजनेस 100 करोड़ तक पहुंच जाएगा। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में बताया कि यह सरकारी बैंक है इस पर सरकार द्वारा चलाई जाने वाली हर प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ ग्राहकों को यहां से लेना चाहिए। 

उन्होंने बताया की मुद्रा लोन के तहत 10 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी सिक्योरिटी के आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड ,एफडी,आरडी, मुद्रा लोन सहित सरकार द्वारा चलाई गई सोशल स्कीम अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना अनेक प्रकार की योजनाओं का बैंक से लाभ उठा सकते हैं। 

इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक परमवीर ने आए हुए मुख्यातिथि व सभी ग्राहकों का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि बैंक आगे भी इसी तरह से अपना बिजनेस बढ़ता रहेगा। गांव की तरफ से पूर्व मुख्याध्यापक रामनिवास ने मुख्य अतिथि को बताया कि जिस तरह से अभी तक आपका बैंक उन्नति करता आया है इसी तरह इलाके की तरफ से आपको आस्वस्त करता हूं कि आने वाले समय में भी आपका बैंक इसी तरह से प्रगति करता रहेगा।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक परमवीर,सहायक प्रबंधक अरुण शर्मा, मुख्य खजांची नरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, वेद प्रकाश, आत्मानंद, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक बलराज सैनी, सहायक प्रबंधक रामावतार गिल।

रामनिवास पूर्व मुख्य अध्यापक, बलवान साहब, नारायण सिंह, सोमवीर सिंह, सूबेदार बालू सिंह, बबलू मिस्त्री सहित इलाके के काफी संख्या में बैंक के ग्राहक उपस्थित रहे।

बुधवार, 18 सितंबर 2024

बसई के विभिन्न स्कूलों में चिकित्सकों की टीम ने एल्बेडाजोल दवा खिलाकर बच्चों को किया जागरूक

 

महेंद्र गढ़

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत बुधवार को गांव बसई के सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों में एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई गई। एचडब्ल्यूसी बसई में कार्यक्रत डॉ. प्रीतम सीएचओ ने बताया कि एल्बेंडाजॉल 400 एमजी एक एंटीपैरासिटीक दवा है।


जिसका शरीर में मौजूद विभिन्न प्रकार के कृमियों के संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है। यह दवा विशेष रूप से आंतों में पाई जाने वाली कृमियों को मारने और उन्हें शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है। एचडब्ल्यूसी बसई पर कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी वासुदेव एमपीएचडब्ल्यू ने बताया कि बुधवार को  2 साल से 19 साल तक के 1652 बच्चों को टेबलेट खिलाई गई है। जो बच्चें डी वॉर्मिंग डे के दिन यह दवा लेने से वंचित रह गए है वे 24 सितम्बर 2024 को मॉप अप दिवस पर दवाई ले सकते है। इस मौके पर एचडब्ल्यूसी बसई पर कार्यरत सुरेश,, मुकेश देवी, आशावर्कर व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।