गुरुवार, 2 जनवरी 2025

पाली में बाबा जयरामदास धाम पर मेला अवसर को लेकर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए कमेटी ने तैयारियां की शुरू -उत्तर भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता 11 जनवरी से होगी शुरू, 23 जनवरी को होंगी एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं

महेंद्र गढ़

क्षेत्र के गांव पाली में बाबा जयरामदास धाम पर मेले को लेकर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए कमेटी के द्वारा अभी से तैयारिया शुरू कर दी गई है। बता दे कि इस बार बाबा जयरामदास का मेला 25 जनवरी को लगने वाला है। वहीं मेला अवसर  पर आयोजित करवाई जाने वाली उत्तर भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 जनवरी से किया जाएगा। जिसको लेकर मंदिर कमेटी के द्वारा अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों के द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन भी करवाया जा चुका है।

इस विषय में जानकारी देते हुए खेल कमेटी सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में हलका विधायक कवंर सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि  के रूप में संजय अग्रवाल पाली वाले रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकृष्णा स्कूल के एमडी कर्मवीर राव के द्वारा की जाएगी। 

कमेटी सदस्यों के अनुसार क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ये टीमें आई

बीजेआरडी पाली, ऐक्यम राइज क्लब नीरपुर, हिसार पुलिस, एपीएस नोएड़ा, एसडी जयपुर, एमपीएस नोएड़ा,  बाबा हरिदास नजफगढ़, सूरज रॉयल, अमित पाली, शहीद श्री भगवान बास, अनिल11 धारूहेड़ा, यूनिक्स क्रिकेट क्लब, ढीलू स्वामी कोसली, एसएस क्रिकेट क्लब गुरुग्राम, बोबी दौलताबाद, हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ढांसा बॉर्डर, नंदगांव भिवानी, अजय मेरठ, जीआर जयपुर, आशु पटियाला, आर्मी 11, भोपाल, बीबीबी क्लब जयपुर, जीएसटी मुम्बई के द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। 

कमेटी सदस्यों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को दो लाख एक हजार रुपए का नकद ईनाम व आधा किलो चांदी का कप दिया जाएगा। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख इक्कीस हजार रुपए का नकद ईनाम व 250ग्राम का एक चांदी का कप दिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिताए 23 जनवरी को करवाई जाएंगी। जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400, 800 मीटर, 1600 मीटर, 3 हजार मीटर व 5 हजार मीटर की दौड़ शामिल होगी। इसके अतिरिक्त लड़कियों की दौड़, गोला फेंस, लंबी कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता 24 जनवरी व कुश्ती दंगल 25 जनवरी को करवाया जाएगा।

रावमा विद्यालय बसई में 7 दिवसीय एनएसएस कैंप का हुआ शुभारंभ - हमें अपने आस-पास एवं क्षेत्र के विकास में देना चाहिए पूरा सहयोग :- मुकेश यादव

महेंद्र गढ़

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसई में गुरुवार को एनएसएस के 7 दिवसीय कैंप का शुभारंभ किया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए एनएसएस यूनिट के प्रभारी प्रवक्ता मुकेश कुमार यादव ने बताया कि रावमा विद्यालय बसई में 2 जनवरी से एनएसएस कैंप का आरम्भ किया गया है। कैम्प के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि सेवानिवृत मुख्याध्यापक महेन्द्र सिंह रहे। महेन्द्रसिंह ने छात्रों को एनएसएस कैंप के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि एनएसएस कैंप हमें देश के प्रति समर्पण सहयोग एवं एकता सिखाता है। 

एनएसएस प्रभारी मुकेश यादव ने छात्रों को बताया कि हमें अपने आस-पास एवं क्षेत्र के विकास में पूरा सहयोग देना चाहिए। उन्होंने बताया कि एनएसएस हमारे अन्दर देश प्रेम एवं सामाजिक सदभावना सिखाता है। जो किसी भी राष्ट्र के विकास में सहायक है। इस अवसर पर स्टेज संचालन करते हुए सुरेश कुमार शर्मा ने भी अपने विचारों को सांझा किया तथा छात्रों को प्रेरित किया कि जबभी एनएसएस का कोई भी कैंप हो उसमें हमे बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि सामूहिक उन्नती तभी हो सकती है जब हमारे अन्दर सामूहिक भावना होगी और वह हम एनएसएस से सिख सकते है। इस अवसर पर कक्षा 12वीं व 11वीं के छात्रों ने अपने -अपने विचार  रखे। इस मौके पर मास्टर मुकेश कुमार, राजेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, सुरेश कुमार व विद्यालय का समस्त  स्टाफ उपस्थित रहा।

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में राखी, इंदू व आंचल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

 

महेंद्र गढ़

क्षेत्र के गांव झाखड़ी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को नववर्ष पर श्रीश्याम जनहित सेना संगठन की तरफ से छिपी हुई प्रतिभाओ को निखारने के उद्देश्य से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

श्री श्याम जनहित सेना संगठन के सलाहाकार मास्टर संदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राखी, इन्दू, आंचल, दूसरा स्थान जतिन, निशा, प्रिंस व तीसरा स्थान, शिवानी, कुशुम व लक्ष्य की टीम ने हासिल किया। जिसमें प्रथम विजेता को 2100 रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 1500 रुपए व तृतीय स्थान पर आने वाले को  1100 रुपए का नकद ईनाम, प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर परर संगठन के अध्यक्ष संदीप फौजी, अमित सरपंच, विकास, मनोज, सुरेन्द्र, आजाद, गोपी, योगेश सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

बाबा जयरामदास के 76वें मेले को लेकर ड्रा के माध्यम से दुकानदरों को जगह की गई अलॉट -मेले को लेेकर कमेटी ने अभी से तैयारियां की शुरू, 25 जनवरी को लगेगा मेला

 पाली में बुधवार को बाबा जयरामदास के 76वें विशाल  मेले  को लेकर मेले में लगने वाली दुकानों को ड्रा निकाला गया। जिसमें भारी संख्या में दुकानदाराें ने भाग लेकर अपनी-अपनी दुकानों के लिए जगह सुनिश्चित की। राजेश उर्फ मुन्ना सेठ, सोनू तंवर, करतार सिंह, कल्पेश, सुनील जांगड़ा आदि ने बताया कि बाबा जयरामदास का 76वां विशाल मेला 25 जनवरी 2025 को बाबा धाम पर लगेगा। मेले में लगने वाली दुकानों को लेकर ड्रा निकाला गया है ताकि दुकानदार भाई बिना किसी भेदभाव के अपने निश्चित स्थान पर मेले में दुकान लगा सके। 

उन्होंने बताया कि इस मौके  पर  बाहर से आने वाले दुकानदारोंं के लिए खाने की व्यवस्था भी नि:शुल्क की गई थी। बता दे कि गांव पाली में स्थित बाबा जयरामदास धाम क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के प्रदेशों के लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। देश के महान संत-महात्माओं में शुमार बाबा जयराम दास का जन्म गांव पाली में किसान श्योजी सिंह व मातेश्वरी ओदाबाई के घर 7 अक्टूबर 1862 को शरद पूर्णिमा के दिन हुआ। बचपन से ही वे दयालु एवं मेहनती थे। एक दिन वे पारिवारिक सुख, मोह-माया को त्याग घर छोड़कर चल दिए। ब्रह्मवेला में ध्यानस्त होकर इधर-उधर जंगल व पहाड़ों में भ्रमण करते हुए बाबा बौंद गांव के गहरे जंगल के बीच किलसर जोहड़ किनारे पहुंचे। वहां बाबा चांदोदास ने उन्हें अपना शिष्य बना लिया। गुरु चरणों में बाबा जयराम दास ईश्वर साधना की सीढि़यां चढ़ने लगे। निरंतर योग साधना एवं भक्ति में विलीन होकर अपने आशीर्वाद से देशभर के लाखों दीन दुखियों के दुखों का हरण किया। बाबा जयराम दास ने 28 जनवरी 1942 को समाधि ग्रहण कर ली और इस दुनिया को त्याग, दया, धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दे गए। बाबा के दिए मार्गदर्शन एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए प्रत्येक माघबदी एकादशी को बाबा के समाधी स्थल पर मेला लगता है। जिसको लेकर बुधवार को ड्रा के माध्यम से मेले में दुकाने लगाने वाले दुकानदारों को जगह अलॉट की गई है।

बास खुडाना में नववर्ष पर शहीद श्री भगवान स्मारक पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर एकत्रित किया गया 49 यूनिट रक्त

 

महेंद्र गढ़

गांव बास खुडॉना में शहीद स्मारक श्रीभगवान के स्मारक पर बुधवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर पंकज के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम व रेड क्रॉस नारनौल की टीम ने शहिद श्री भगवान के स्मारक पर पहुंच कर रक्तदान शिविर की शुरुआत की। कार्यक्रम में कृष्णा स्कूल के एमडी राव कर्मवीर एवं कंवर सिंह यादव हलका विधायक महेंद्रगढ़ के सुपुत्र राहुल यादव ने मुख्यातिथि के रूप में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विष्णु तंवर पाली मौके पर पहुंचे। 

इस दौरान शहीद श्रीभगवान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शहीद के भाई ने बताया कि श्रीभगवान ने 1 जनवरी 1985 को गांव बास में कृष्णा देवी एवं राजपाल सिंह के घर जन्म लिया था तथा दुश्मनों से लड़ते हुए 3 दिसंबर 2016 को अरुणाचल में नक्सलि हमलो में शहीद हो गए थे। एक जनवरी को शहीद श्रीभगवान का चालीसवां जन्म दिवस था। जिसको लेकर गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस रक्तदान शिविर में 49 रक्त की यूनिट एकत्रित की गई।

मुख्यातिथि ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान करने से कभी कोई कमजोरी नहीं आती है स्वस्थ आदमी लगभग 6 महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है तथा इसके साथ-साथ रक्तदान से बड़ा कोई दान भी नहीं है क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं है इसलिए स्वस्थ युवाओं को अधिक से अधिक रक्तदान करते रहना चाहिए। इस अवसर पर विष्णु तंवर पाली, गांव के सरपंच रतन सिंह,गढ़ी के सरपंच कर्मवीर सैनी,मास्टर टीट्टू,मास्टर राजेंद्र उर्फ मुकेश,जॉनी, नारायण फौजी,सोमबीर साहब,बाबू सिंह, संदीप सिंह पूर्व पंच, मानसिंह फौजी,सहित इलाके के भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।