रविवार, 13 अक्टूबर 2024

15 अक्टूबर की रात्रि को जागरण कर बाबा की महिमा का किया जाएगा गुणगान


  

महेंद्र गढ़

गांव पाली में बाबा जय रामदास धाम पर बाबा का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस विषय में जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह, कमेटी संरक्षक कंवर सिंह ने बताया कि बाबा का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से 15 अक्टूबर को बाबा के मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इसी दिन बाबा के मंदिर में देवी मां, श्याम बाबा, हनुमान व गणेश जी सहित काफी देवताओं की मूर्ति की स्थापना भी की जाएगी। स्थापना को लेकर पिछले तीन दिनों से पूजन भी चल रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर 14 अक्टूबर सोमवार को सुबह महेंद्रगढ़ से पाली बाबा धाम तक पैदल निशान यात्रा भी निकल जाएगी। उसके बाद सती माता मंदिर से लेकर के बाबा धाम तक कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात मूर्ति स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाबा जयरामदास सेवा समिति महेंद्रगढ़ द्वारा 15 तारीख रात्रि को बाबा धाम पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने बताया कि 16 अक्टूबर को सुबह सती माता मंदिर से पैदल निशान यात्रा बाबा के धाम तक आएगी उसी दिन कमेटी द्वारा दिनभर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर कमेटी व ग्रामीणों ने इलाके भरके सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे समय पर पहुंच कर बाबा के कार्यक्रम का आनंद लें। उन्होंने बताया कि 15 तारीख को रात्रि में साक्षी अग्रवाल व सत्येंद्र शर्मा द्वारा रात्रि जागरण करके बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

आकोदा में अज्ञात कारणों के चलते तीन अलग-अलग स्थानों पर लगी आग, किसानों की कड़बी जलकर हुई राख

 

महेंद्रगढ़

गांव आकोदा में लगातार 2 दिन से तीन किसानों की बाजरे की कड़बी में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस आगजनी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

बता दे कि शनिवार को आकोदा निवासी किसान मंगलाराम के खेत में अज्ञात करणों के चलते आग लगने की वजह से एक एकड़ जमीन की कड़बी जलकर राख हो गई। वहीं रविवार को मास्टर भूपेन्द्र सिंह के खेत में आग लगने से लगभग 25 मन कड़बी जलकर राख हो गई। शाम करीब 4 बजे संजय कुमार के खेत में आग लगने से 125 मन कड़बी जलकर राख हो गई है। 

किसानों ने प्रशासन से मांग की आगजनी की वजह से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। किसानों ने बताया कि वे पशुपालन करके अपना गुजारा बसर करते है। कड़बी जलने की वजह से उनके सामने पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है ताकि वे समय रहते अपने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कर सके।

बाबा साध खेल मैदान में युवाओं ने पौधो की निराई गुडाई कर दिया पानी

 

महेंद्रगढ़

बाबा साध खेल मैदान आकोदा के बाहर लगाय गए पार्क में पेड़ पौधों की निराई गुड़ाई करके पानी आदि डालने का कार्य किया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए सुधीर फौजी उर्फ बिट्टू ने बताया कि खेल मैदान के बाहर काफी संख्या में पेड़ लगाए गए हैं।

जिनकी समय-समय पर निराई गुड़ाई का कार्य उनके द्वारा किया जाता है। रविवार को सुधीर फौजी ने अन्य युवाओं व बच्चों को साथ लेकर मौके पर पहुंच निराई गुडाई का कार्य किया व पौधों में पानी भी डाला गया। इसके अलावा जो पौधे खराब हो गए थे उनके स्थान पर नए पौधे लगाए गए। अवसर पर भाविक यादव, संजू यादव, हेमंत, कालिया, दृष्टि यादव आदि बच्चे उपस्थित रहे।

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024

ज्ञानकोश-ए ग्लोबल स्कूल में 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा पर्व


महेंद्रगढ़

खरकड़ा आकोदा स्थित ज्ञानकोश-ए ग्लोबल स्कूल में हर वर्ष की भांति दशहरा बाल मेले का आयोजन 12 अक्टूबर को बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में महेंद्रगढ़ मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष नकुल यादव रहेगी व अध्यक्षता विद्यालय के सीईओ राकेश कुमार करेंगे।

राकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय मे शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद चरित्र निर्माण व बच्चों में भारतीय संस्कृति व प्राचीन मान्यताओं तथा धार्मिक पद्तियों से बच्चों को अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरे मेले का आयोजन कर रहा है जिसमें आस-पास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग इस मेले का आनंद लेंगे। विद्यालय के प्राचार्य रामनिवास ने बताया कि हर वर्ष की भांति दशहरे मेले का आयोजन हो रहा है। 

अबकी बार मेले में कूपन द्वारा लॉटरी सिस्टम किया गया है। जिसमें प्रथम इनाम एक स्पोर्टस साईकिल, द्वितीय ईनाम दो मिक्सर ग्राइंडर व तृतीय ईनाम में 50 टेबल लैम्प व वॉटर बोतल रखी गई है। रावण का पुतला 50 फीट ऊँचा दहन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की दुकाने मेले की शोभा बढ़ाएगी व बच्चों द्वारा रामलीला मंचन व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मेले की शोभा बढ़ाए।

अध्यापक है युग निर्माता, छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता -डॉ हरिराम गुप्ता


महेंद्र गढ़

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल आकोदा पर ज्ञान यज्ञ का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

जिसमें गायत्री परिवार के प्रवक्ता डॉ. हरिराम गुप्ता ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि युग का निर्माण करने वाली मुख्य आधार शिला अध्यापक है तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भाग्य एवं भविष्य का निर्माण करने वाली मुख्य इकाई छात्र हैं। यदि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समुचित दिशा और संस्कार दिये जायें तो निश्चित रूप से समर्थ, संगठित और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पवन सिंह ने गायत्री परिवार के प्रवक्ता को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों में सकारात्मक विचार के साथ-साथ मन की शुद्धि भी होती है। उन्होंने गायत्री परिवार प्रवक्ता से आग्रह किया कि आगे भी समय-समय पर हमारे स्कूल में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित रहे। इस मौके पर समस्त स्टाफ व बच्चें उपस्थित रहे।