गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024

गायत्री मंत्र से विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमता का होता है विकास:- डॉ. हरीराम गुप्ता

महेंद्र गढ़      

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बुधवार को जनता शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बसई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री परिवार के प्रवक्ता डॉ हरीराम गुप्ता ने विद्यार्थी जीवन में गायत्री मंत्र की महता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यार्थी के मस्तिष्क को सुयोग्य और समुन्नत बनाने के लिए गायत्री मंत्र का बड़ा महत्व है।

गायत्री मंत्र से विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है तथा प्रज्ञा जागृत होती है। जिससे विद्यार्थी जीवन में विद्या और शिक्षा की संयुक्त चेतना का विकास होता है। विद्या अर्थात व्यक्ति की इच्छा भावना,श्रद्धा, मान्यता, रूचि एवं आदतों को अच्छे ढांचे में डालने का काम व शिक्षा अर्थात धन-वैभव, चल-अचल सम्पत्ति, पद-प्रतिष्ठा, भोग और ऐश्वर्य यानि कि भौतिक साधन-सुविधाएं सभी प्राप्त होती हैं। जोकि विद्यार्थी जीवन के लिए परम आवश्यक  हैं। आज विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का बहुत ही महत्व हैं। गायत्री मंत्र से ही विद्यार्थी जीवन में सुसंस्कारों एवं सद्गुणों का विकास संभव है। अंत मे स्कूल चेयरमैन महेंद्र सिंह ने प्रवक्ता का धन्यवाद किया कार्यक्रम में समस्त स्कूल स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।

रविवार, 6 अक्टूबर 2024

खुडॉना में 3885 व आकोदा में 2735 मतदाताओं ने अपने वोट का किया उपयोग -आदलपुर में 95 वर्षीय महादेवी मतदान करने पहुंची केन्द्र पर

महेंद्र गढ़

महेंद्रगढ़ विधानसभा में आकोदा क्षेत्र में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही लोगों में मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर जाना शुरू कर दिया तथा और शांति से मतदान किया। बता दे कि आकोदा में कुल 3993 वोट है। जिनमें से शाम 6 बजे तक 2735 मतदाताओं ने ही अपने मत का उपयोग किया व शांतिपूर्वक तरीके से मतदान संपन्न हुआ। 


गांव आकोदा में भी कई युवाओं ने पहली बार मत का प्रयोग किया इसके साथ-साथ गांव आकोदा निवासी 85 वर्षीय संतरा देवी जो कि अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर मतदान करने के लिए आई।

मतदान केंद्र पर बुजुर्गों व अपाहिज़ों की सहायता के लिए वहील चेयर का भी पूर्ण रूप से इंतजाम किया गया था ताकि किसी प्रकार से कोई वोटर परेसान न हो। वही गांव आदलपुर के मतदान केंद्र पर सुबह लगभग 7:30 बजे गांव की सबसे बडी आयु की महिला महादेवी ने अपना वोट डालकर अपना फर्ज निभाया।

महादेवी  गांव के पूर्व सरपंच अत्तर सिंह की माता है जोकि  95 वर्ष की हो चुकी है। गांव खुडॉना में भी ग्रामीणों ने मतदान के प्रति जोश नजर आया। वहां पर बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों ने भी अपना मत का प्रयोग किया। उसके साथ-साथ गांव में कई ऐसी युवा थे जिन्होंने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया गांव खुडॉना में पहली बार सोनम ने भी अपने 90 वर्षीय दादा ससुर आसमान सिंह के साथ वोट डाला। 


85 वर्सिये दरसा देवी ने भी अपने बूथ पर पहुंचकर वोट डाला।  गांव खुडॉना में बीएलओ मदन सिंह ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए बताया कि जिस किसी मतदाता पर्ची गुम हो गई या किसी कारण से नहीं मिल पाई या कोई मतदाता दूसरे बूथ पर पहुंच जाते हैं।

इसकी सुविधा के लिए हम यहां पर बैठे हुए हैं और उनकी सहायता कर रहे हैं ताकि किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

ब्लॉक सिमिति की वाइस चेयरमैन शिवानी तंवर ने वोट डालकर जताई खुशी



महेंद्र गढ़

विधानसभा चुनावों को लेकर लोगों में सुबह से ही काफी उत्साह देखने को मिला। जिनमें सबसे अधिक उत्सुक पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में दिखाई दी। इसी कड़ी में गांव आकोदा में कविता देवी व रेनू आकोदा ने पहली बार अपना वोट देकर खुशी जाहिर की। इस दौरान रेनू ने कहा कि इस महापर्व में वोट देकर उन्हें काफी खुशी हो रही है। इस दौरान उन्होंने अन्य युवाओं को भी अपना वोट डालने के लिए प्रेरित किया। 


इसके साथ ही गांव खुडाना में सोनम,पल्लवी तथा नीरज तंवर पहली बार अपना वोट डालने पर खुशी जाहिर की। उन्होने कहा कि सभी लोगों को इस महापर्व में हिस्सा लेकर अपने वोट का उपयोग अवश्य करना चाहिए। 

वहीं आदलपुर निवासी व महेंद्रगढ़ ब्लॉक सिमिति की वाइस चेयरमैन शिवानी तंवर ने अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। शिवानी तंवर ने बताया कि मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य हैं हर नागरिक को अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि मतदान करने के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रकार के विज्ञापन दिए जा रहे हैं तथा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसलिए शिवानी तंवर ने भी अपने बूथ पर पहुंचकर अपना खुद का वोट डाला था।

वहां पर उपस्थित ग्रामीणों को भी जागरुक करते हुए बताया कि अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंचाओ की हर नागरिक को अपना मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

शनिवार, 5 अक्टूबर 2024

करीब 20 लाख रुपए की लगात से बाबा साध धाम के मुख्यद्वार का किया जाएगा पुनर्निर्माण


महेंद्र गढ़

आकोदा खरकड़ा स्थित बाबा साध धाम के मुख्यद्वार का करीब 20 लाख रुपए की लागत से मंदिर कमेटी व ग्रामीणों के सहयोग से पुनर्निर्माण करवाया जा रहा है। जिसका कार्य शुक्रवार को प्रशिद्ध पंडित कृष्ण शास्त्री  ने संपूर्ण हिंदू  रीति रिवाज से विधिविधान से पूजा कर शुरू करवा दिया है।

इस विषय में जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी सदस्यों ने बताया कि महेंद्रगढ-दादरी मुख्यमार्ग से खरकड़ा की तरफ बाबा के धाम की जाने वाले रास्ते पर मुख्यद्वार का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसकी अनुमानित लागत करीब 20 लाख रुपए आना का अनुमान बताया जा रहा है। मुख्यद्वार का निर्माण करने वाले मिस्त्री विनोद कुमार ने बताया कि यह गेट अपने आप में एक बहुत ही आकर्षक व आधुनिक गेट होगा। जिसके निर्माण कार्य लगभग एक साल में पूर्ण होगा। जिसके बाद इसी सुन्दरता देखते ही बनेगी। कमेटी सदस्यों ने बताया कि द्वार के निर्माण को लेकर ज्ञानकोष-ए ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन भगवान दास व सुरेश अग्रवाल के द्वारा भी अपना विशेष योगदान दिया जा रहा है।

बता दे कि बाबा साध धाम क्षेत्र का प्रसिद्ध धाम है। जहां पर मकर संक्रांति के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचकर अपनी हाजरी लगाते है। इसके साथ-साथ हर महीने की द्वादशी के दिन भी यहां पर एक मेले जैसा माहौल होता है और दूर-दूर से लोग बाबा से मन्नतें मांगने आते हैं।

खुडाना में 10 अक्टूबर को लगेगा माता चिल्ला देवी का मेला, इस बार नहीं होगा खेलों का आयोजन


महेंद्र गढ़

गांव खुडॉना में नवरात्रि अवसर पर लगने वाला विशाल माता चिल्ला देवी का मेला पहाड़ी के ऊपर 10 अक्टूबर को लगेगा। इस विषय में जानकारी देते हुए  कमेटी सदस्यों ने बताया कि पहाड़ी के ऊपर माता चिल्ला देवी के विशाल मेला साल में दो बार नवरात्रों के उपलक्ष में आयोजन किया जाता है। इस मेले में पूरे देश से लोग दूर-दूर से माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। वह अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं और माता उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी करती है इसी के चलते इस साल 10 अक्टूबर को माता चिल्ला देवी का विशाल  मेला लगेगा। कमेटी सदस्यों ने बताया कि अबकी बार इस मेला उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले खेलों का आयोजन नहीं किया जाएगा। 


उन्होंने बताया कि चुनाव के चलते कुछ कार्यकर्ता काफी व्यस्त होने के कारण इस बार खेलों का आयोजन नहीं हो पा रहा  है। उन्होंने बताया कि 9 तारीख को रात्रि में इलाके की प्रसिद्ध गायकारों द्वारा माता का जागरण किया जाएगा। जिसके साथ-साथ 9 व 10 अक्टूबर 2 दिन तक शुद्ध देसी घी का भंडारा भी चलता रहेगा। कमेटी सदस्यों ने इलाके भर के श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता की महिमा का गुणगान सुने व प्रसाद ग्रहण करके माता का दर्शन करके अपने आप को धन्य बनाए।