महेंद्र गढ़
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बुधवार को जनता शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बसई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री परिवार के प्रवक्ता डॉ हरीराम गुप्ता ने विद्यार्थी जीवन में गायत्री मंत्र की महता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यार्थी के मस्तिष्क को सुयोग्य और समुन्नत बनाने के लिए गायत्री मंत्र का बड़ा महत्व है।
गायत्री मंत्र से विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है तथा प्रज्ञा जागृत होती है। जिससे विद्यार्थी जीवन में विद्या और शिक्षा की संयुक्त चेतना का विकास होता है। विद्या अर्थात व्यक्ति की इच्छा भावना,श्रद्धा, मान्यता, रूचि एवं आदतों को अच्छे ढांचे में डालने का काम व शिक्षा अर्थात धन-वैभव, चल-अचल सम्पत्ति, पद-प्रतिष्ठा, भोग और ऐश्वर्य यानि कि भौतिक साधन-सुविधाएं सभी प्राप्त होती हैं। जोकि विद्यार्थी जीवन के लिए परम आवश्यक हैं। आज विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का बहुत ही महत्व हैं। गायत्री मंत्र से ही विद्यार्थी जीवन में सुसंस्कारों एवं सद्गुणों का विकास संभव है। अंत मे स्कूल चेयरमैन महेंद्र सिंह ने प्रवक्ता का धन्यवाद किया कार्यक्रम में समस्त स्कूल स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें