शनिवार, 17 अगस्त 2024

बाबा साध धाम पर धूमधाम से सम्पन्न हुआ मेला व विशाल भंडारा

 महेंद्र गढ़

आकोदा स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा साध धाम पर शनिवार को को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गांव व आस-पास के श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में पहुंचकर अपनी हाजरी लगा मन्नत मांगी। 


कमेटी सदस्यों ने बताया कि बाबा की बाग वाली समाध पर हर साल सावन माह की द्वादशी के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है इसके साथ-साथ इस दिन, दिन भर बाबा की महिमा का गुणगान प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जाता है। इसी कड़ी में शनिवार को मंदिर प्रांगण में भंडारे के साथ मेले का आयोजन किया गया। 

इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चे व महिलाएं बाबा के दरबार में हाजरी लगाने के बाद मेले में खरीददारी करती नजर आई। गायक कलाकार दीपक चिड़िया, अनिल बांदा एंड कंपनी ने सारा दिन बाबा की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर भरी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

बरसात की वजह से बसई में एक मकान गिरा, बड़ा हादसा टला

 महेंद्र गढ़

क्षेत्र में रूक-रूक कर हो रही बरसात की वजह से गांव बसई में शुक्रवार रात्रि करीब 8:30 बजे एक मकान गिरने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। मकान मालिक सुधाराम नायक ने बताया कि राजकीय कन्या विद्यालय के पास उनके दो कमरे थे जिसमें उसका बेटा व उसकी पुत्रवधू रात्रि लगभग 8:30 बजे खाना बनाने का कार्य कर रहे थे जैसे ही उन्होंने मकान गिरने की आवाज सुनी तो वे दोनों कमरे से निकलकर दूर भाग गए और चिल्लाने लगे देखते-देखते दोनों कमरे गिर गए। 

बता दें कि राजकीय कन्या विद्यालय बसई के स्कूल के बिल्कुल साथ लगता यह मकान था। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल प्रशासन द्वारा भी जहां पर मकान थे वहां पर अपने निजी बाउंड्री नहीं की गई है। जिसकी वजह से भी इस प्रकार की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि साधुराम नायक बहुत की गरीब व्यक्ति है। जिसका कमरे गिरने की वजह से काफी नुकसान हुआ है। गांव में इस प्रकार की घटना होने पर राजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने स्कूल प्रशासन से अपनी बाउंडरी की चार दीवारी करवाने व प्रशासन से पीडित व्यक्ति को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।


इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य प्रतिनिधि मुकेश राठौर, महेंद्र सिंह पंच,प्रमोद सिंह गुर्जर, लालाराम खोजी,राजपा के जिला उपाध्यक्ष रविंदर झगडोली,बबलू धानक,बजरंग, ईश्वर उर्फ कालू, सोनू तंवर सहित अन्य ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीडित व्यक्ति को मुआवजा देने व स्कूल प्रशासन से स्कूल की बाउंडरी की चार दिवारी करवाने की मांग की है।

कोलकाता में चिकित्सक से रेप मामले में आकोदा के चिकित्सकों ने ओपीडी बंद रख जताया रोष

 महेंद्र गढ़

कोलकाता रेप मर्डर केस मामले के विरोध में शनिवार को आकोदा में सभी डॉक्टरों ने अपनी ओपीडी बंद रखकर रोष प्रकट किया।

डॉक्टर रविंद्र परमार, रमेश शेखावत, हिमांशु शर्मा, मोहित आदि ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ इस तरह की हरकत के बावजूद भी ममता बनर्जी सरकार मामले की सीबीआई जांच से बचती रही। उन्होंने कहा कि उस प्रदेश की मुख्यमंत्री महिला होने के नाते ऐसे जघन्य अपराध में आरोपितों को फांसी की सजा अवश्य देनी चाहिए।

शुक्रवार, 16 अगस्त 2024

ज्ञानकोष-ए-ग्लोबल स्कूल खरखड़ा आकोदा में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का दिया परिचय

 


महेंद्र गढ़

आकोदा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न शिक्षण संस्थानों व गांवों में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में खरकड़ा आकोदा स्थित ज्ञानकोश-ए ग्लोबल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत विद्यालय के सीईओ राकेश कुमार व प्राचार्य रामनिवास यादव ने माँ सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित करके की।

इस प्रोग्राम में बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, भाषण व नाटक प्रस्तुत किए। जिन्होंने सबका मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने सैनिकों की ड्रैस मे वीरों की गाथाओं की प्रस्तुति विशेष केन्द्र रही। विद्यालय के सीईओ राकेश कुमार ने वीर शहीदों को नमन किया व बच्चों को देशभक्ति से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि बच्चें संस्कारिक शिक्षा हासिल करके उन वीर जवानों को सपना पूरा करे जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वीर जवानों की गाथा को नमन किया। 

विद्यालय के प्राचार्य रामनिवास यादव ने बताया कि स्वतंत्रता का पर्व हमारे वीर जवानों की शहादत को याद दिलाता है। तिरंगा हमारे भारत का झंडा ही नहीं बल्कि वीरों के बलिदान का प्रतीक भी है। उन्होंने देश पर कुर्बान सभी वीरों को नमन किया चाहे वो 1857 के हो या फिर 1947 की आजादी के या कारगिल युद्ध के। अंत में उन्होंने सभी अध्यापकों व बच्चों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। 


बास खुडाना स्थित राजकीय स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 महेंद्र गढ़

गांव बास खुडॉना के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए स्कूल के मुख्याध्यापक मदन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सबसे पहले शहीद श्री भगवान को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जो की देशभक्ति से भरपूर थे।

मदन सिंह ने बताया कि एक साल के दौरान अगस्त 2023 से लेकर अगस्त 2024 तक जिन माताओ ने कन्या को जन्म दिया है ऐसी 11 महिलाएं थी उन सभी को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में गांव की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी लड़की निकिता पुत्री गुलाब सिंह साहब सहित श्रीभगवान की माता श्रीमती कृष्णा देवी को सम्मानित किया गया।

निकिता ने एक पौधा माँ के नाम पौधा लगाया और देखभाल करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में गांव के सरपंच रतन सिंह, भाजपा युवा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नवीन शर्मा, युवा नेता विनोद पाली ब्लॉक समिति के जिला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रणधीर सिंह आदलपुर, महेंदर सिंह चोटी वाला, करण दास, ओमप्रकाश नंबरदार, मास्टर सुनील, किशन सिंह


भारतीय सेवा में मेडल विजेता रविंद्र सिंह, सुनील कुमार पीटीआई, सुषमा, निर्मला, प्रवेश, सरिता सहित समस्त स्टाफ सदस्य ग्रामीण उपस्थित रहे।