रविवार, 10 मार्च 2024

धोली झांखड़ी में लड़कों की तरह बेटी मोनिका का घोड़ी पर बैठाकर निकाला गया बनवारा, पिता बोले बेटा-बेटी एक समान

 

महेंद्रगढ़ 10 मार्च 2024

क्षेत्र के गांव धोली झांखड़ी में बंटी की शादी में परिवार वालों ने बेटा-बेटी में भेदभाव न मानते हुए घोड़ी पर बैठाकर बेटी मोनिका का बनवारा निकाला। जिसमें मोनिका के परिवार के सभी सदस्य व रिश्तेदार शामिल हुए। बनवारे में महिलाओं ने घोड़ी के आगे नाचकर खूब धमाल मचाया।

धोली झांखड़ी के सरपंच अमित मास्टर ने बताया कि गांव के राजकुमार ने अपनी बेटी का मोनिका का घोड़ी पर डीजे के साथ बनवारा निकाल कर समाज को नया संदेश दिया है। अब समाज में लड़का लड़की में भेदभाव खत्म होता नजर आ रहा है। पहले शादी के दौरान केवल लड़कों का घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकाला जाता था। गांव में अपनी शादी से पहले दूल्हे की तरह लड़की को घोड़ी पर सवार देखकर हर किसी ने प्रशंसा की। राजकुमार ने कहा कि जब समाज में यह संदेश दिया जा रहा है कि बेटा-बेटी समान है। लड़का घोड़ी पर बैठ सकता है तो लड़कियां क्यों नहीं। हमारी बेटियां भी बेटों से कम नही हैं। इस मौके पर धर्मवीर ठेकेदार, पैरा कामंडो विजेन्द्र, अमित कुमार, सोमवीर ठेकेदार व गांव के मौजूजान भी मौजूद रहे।

शनिवार, 9 मार्च 2024

खुङाना की बेटी बनी दिव्या सेना में बनी लेफ्टिनेंट -गांव में पहुंचने पर पंचायत की तरफ से किया जाएगा भव्य स्वागत


महेंद्रगढ़ 9 मार्च 2024

गांव खुडाना की बेटी दिव्या के सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। दिव्या के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को दिव्या एएफएमसी पूना से पास आउट होकर लेफ्टिनेंट बन गई है। 

जिसके बाद से परिवार व गांव में खुंशी का माहौल है। गांव की सरपंच अंजु तंवर ने बताया कि दिव्या के गांव में पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। दिव्या की इस उपलब्धि से गांव व क्षेत्र की बेटियों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी दिव्या की तरह मेहनत करके दिव्या की तरफ गांव व क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगी। 

बता दे कि दिव्या के माता-पिता दिनेश सिंह एवं सरोज कुमारी हरियाणा सरकार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके पिता इससे पहले भारतीय वायु सेवा में सेवाए दे चुके हैं एवं वर्तमान में हरियाणा सरकार में श्रम निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। वहीं उनकी माता सरोज कुमारी महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। दिव्या की इस उपलब्धि पर गांव के अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।

बुधवार, 6 मार्च 2024

एनएमएमएस स्कॉलरशिप टेस्ट में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ के 10 विद्यार्थियों का हुआ चयन -नए सत्र को लेकर विद्यालय में 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा स्कॉलरशिप टेस्ट

 

महेंद्रगढ़ 6 मार्च 2024

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ के 10 विद्यार्थियों ने एनएमएमएस स्कॉलरशिप टेस्ट में सफलता प्राप्त की है। इस विषय में जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य सुनील गोरा ने बताया कि विद्यालय के 10 बच्चों लोकेश,अंशु, आयुष, यसम, हिमांशी, अंकित, सदफ, कनक, कोमल व पुष्पेंद्र ने एनएमएमएस की परीक्षा पास की है। जिसके लिए उन्होंने सभी बच्चों व विद्यालय स्टाफ को बधाई दी व चयनित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

जानकारी देते हुए मिडल विंग के प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि यह एक स्टेट लेवल का स्कॉलरशिप टेस्ट होता है इस टेस्ट को सिर्फ सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ही दे सकते हैं जो बच्चा इस टेस्ट को पास करता है उसको बाहरवी कक्षा तक 1000 रुपए प्रति महीना सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप दी जाती है तथा जो बच्चा सातवीं क्लास में 55 परसेंट नंबर लेकर पास होता है वह बच्चा आठवीं में पढ़ाई करने के साथ-साथ यह परीक्षा दे सकता है यह परीक्षा 19 नवंबर 2023 को संपन्न हुई थी तथा इसका रिजल्ट 5 मार्च 2024 को आया है।

ये हैं एनएमएमएस 2023 के स्टार

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल की इतनी बड़ी उपलब्धि होने के साथ-साथ लोगों का रुझान भी सरकारी स्कूल की तरफ बढ़ता जा रहा है। स्कूल प्राचार्य सुनील गोरा ने बताया कि हमारा स्कूल सभी प्राइवेट स्कूलों से हर मामले में अव्वल है इसके साथ-साथ हमारे बच्चों ने यह साबित भी कर दिया कि हमारे बच्चे किसी से कम नहीं है। 

उन्होंने सभी अभिभावकों से भी निवेदन किया है कि अपने बच्चों को अच्छी ,सस्ती व बढ़िया शिक्षा दिलाने के लिए हमारे स्कूल में दाखिला करवा सकते हैं। विद्यालय के 10 बच्चों का स्कॉलरशिप के लिए चयन होने पर स्कूल के समस्त स्टाफ व बच्चो खुशी का माहौल है।

प्राचार्य सुनील गोरा ने बताया कि विद्यालय में नए सत्र को लेकर 28 मार्च को स्कॉरशिप टेस्ट का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने सभी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्कॉलरशिप टेस्ट में भाग लेने की अपील की।

खुडाना व बीजना के बीच सतनाली फीडर ओवरफ्लो होने से लगभग 20 एकड़ सरसों व गेहूं की फसल हुई जलमग्न -विभाग जल्द की समस्या के समाधान को लेकर बीजना में चार एकड़ में बनाएगा वाटर टैंक

 

महेंद्रगढ़ 6 मार्च 2024

क्षेत्र के गांव खुडाना व बीजना के बीच से गुजरने वाली सतनाली फीडर ओवरफ्लो होने से किसानों की करीब 20 एकड़ सरसों व गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भरने से परेशान किसानों ने विभाग के कर्मचारियों पर लावरवाही के आरोप लगाते हुए उनकी फसलों का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। किसानों ने बताया कि सतनाली फीडर ओवरफ्लों होने की यह पहली घटना नहीं है। इसके संबंध में वे लोग पिछले करीब 10 वर्षों से विभाग व उच्च अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की मांग करते हुए आ रहे है। लेकिन उनकी इस समस्या की तरफ किसी के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें प्रत्येक वर्ष दोनों ही फसलों में भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। 

आकोदा निवासी किसान सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले लगभग 10 सालों से नहर का स्लैब उतरने से हमारी दोनों फसले लगातार खराब होती जा रही हैं लेकिन संबंधित विभाग व जिला प्रशासन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने बताया कि हमने 12 मार्च 2014 को एक्शन सिंचाई विभाग चरखी दादरी को भी लिखित रूप में शिकायत दी थी जिसको भी लगभग अब तक 10 साल हो चुके हैं उसके बाद हमने 2 जनवरी 2015 को भी सीएम विंडो में शिकायत दी थी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उसके बाद 8 जुलाई 2015 को फिर शिकायत दी उसका भी कोई समाधान नहीं हुआ। तत्पश्चात जिला उपायुक्त नारनौल के खुले दरबार में 26 जुलाई 2016 को भी समस्या बताई थी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उसके बाद अंतिम बार हमने 26 अगस्त 2016 को सीएम विंडो में शिकायत दर्ज करवाई। इतना होने के बावजूद भी हर वर्ष फसल के समय नहर का स्लैब उतरता है और हमारी फसल हर बार ही खराब होती रहती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन में संबंधित विभाग से जल्दी से जल्दी इस समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है और बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की है। 

क्या कहते है अधिकारी

इस बारे में जब विभाग के एसडीओ संजय कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि लगभग 17 से 18 घंटे अचानक लाइट चले जाने से यह स्लैब उतर गया। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए बीजना के पास चार एकड़ भूमि लेकर उसमें टैंक बनाने के लिए एसटीसी में प्रपोजल भेजा था जो की पास हो गया है। जल्द ही इस कार्य को लेकर पेमेंट की डिमांड की जाएगी। उसके बाद टैंडर छोड़कर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने की कोशिश की जाएगी। उसके बाद इस स्थान पर स्लैब उतरने की समस्या से किसानों को राहत मिल जाएगी।

मंगलवार, 5 मार्च 2024

प्राइवेट प्ले स्कूल के पंजीकरण के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय में अब 15 तक कर सकते हैं आवेदन

 

नारनौल 5 मार्च।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला में प्राइवेट प्ले स्कूल के पंजीकरण के लिए अब 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 1 मार्च थी। इच्छुक व्यक्ति 15 मार्च तक महिला एवं बाल विकास कार्यालय नारनौल में आवेदन जमा करवा सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि प्राइवेट प्ले स्कूलों के पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति 15 मार्च तक किसी भी कार्य दिवस को सुबह 9 से सांय 5 बजे तक पुराने लघु सचिवालय में प्रथम तल पर स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हर साल प्ले स्कूल के लिए मान्यता लेनी होती है। उन्होंने बताया कि प्ले स्कूल के लिए आवेदन पत्र, नियम व शर्तें एनसीपीसीआर डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्ले स्कूल के पंजीकरण के लिए किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय में आकर व कार्यालय के दूरभाष नंबर 01282-252331 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।