आकोदा क्षेत्र के गांव खुडाना में 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमित प्रधान जिले सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख डॉ. राकेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रवक्ता अमर सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खेल, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंबेडकर सेवा समिति खुडाना ने मुख्य अतिथि के समक्ष गांव में पुस्तकालय निर्माण तथा अधूरे भवन को पूरा कराने के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखी।इस पर डॉ. राकेश ने जिला परिषद कोष से 21 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सहयोग भी दिया जाएगा।
अपने संबोधन में उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश दोहराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ी संपत्ति है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। विशेष रूप से महिला शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एक महिला के शिक्षित होने से दो परिवारों का विकास होता है गांव की सरपंच डॉ. अंजु कंवर ने भी लोगों को संबोधित करते हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चाहे एक रोटी कम खाएं, लेकिन बच्चों को अवश्य पढ़ाएं।
इस अवसर पर प्राचार्य एवं एनसीसी राज्य सलाहकार समिति सदस्य रमन शास्त्री, उपप्रधान लेखराम, मुकेश चहल, प्रधान बिजेंद्र सिंह, प्राचार्य स्वतंत्र कुमार, पूर्व प्राचार्य दयाराम, रामविलास, मास्टर ईश्वर सिंह, मास्टर ओमवीर, मास्टर जयसिंह, लेखा परीक्षक अतर सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप, सरपंच दीपिका माजरा, सरपंच कीर्ति जाट, मनजीत बारबर, सरपंच कर्मवीर सैनी, बचीनी अंबेडकर समिति के प्रधान रवि प्रकाश, पूनम पार्षद, कुणाल, गौरव, गोलू, मनीष दायमा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें