रविवार, 26 अप्रैल 2026

खुडाना वार्ड-3 के लिए दो उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, 27 को जांच

गांव खुडाना में वार्ड नंबर-3 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को इस वार्ड के लिए दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग ऑफिसर महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के लिए राजकुमार और महेश पाल ने नामांकन भरा है। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई और किसी प्रकार की अव्यवस्था सामने नहीं आई। अब 27 अप्रैल को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन उम्मीदवार चाहें तो अपना नामांकन वापस भी ले सकते हैं।

रिटर्निंग ऑफिसर ने आगे बताया कि 28 अप्रैल को सभी वैध उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह (निशान) आवंटित किए जाएंगे, जिसके बाद चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा। गांव में चुनाव को लेकर धीरे-धीरे माहौल बनना शुरू हो गया है और समर्थकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार वार्ड-3 में मुकाबला दिलचस्प रहने की संभावना है। वहीं प्रशासन ने भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें