शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

पाली में बाबा जयरामदास धाम क्रिकेट प्रतियोगिता में तीसरे दिन रोमांच चरम पर रोचक मुकाबलों के बीच ढिल्लू स्वामी कोसली की टीम ने किया सुपर-8 में प्रवेश

 

महेंद्रगढ़

गांव पाली स्थित बाबा जयरामदास धाम पर आयोजित उत्तर भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आज मुख्य अतिथि के रूप में धर्म सिंह चौहान पटौदी रहे।शुक्रवार को बॉबी दौलताबाद, ढिल्लू स्वामी कोसली कोसली तथा ऐक्यम राइस क्लब नीरपुर की टीमों के बीच कड़े मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दिन का पहला मुकाबला बॉबी दौलताबाद और ऐक्यम राइस क्लब नीरपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीरपुर की टीम ने 12 ओवर में 67 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉबी दौलताबाद की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मात्र 8 ओवर में 68 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन हुड्डा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला ढिल्लू स्वामी कोसली और ऐक्यम राइस क्लब नीरपुर के बीच खेला गया। कोसली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में ताबड़तोड़ 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीरपुर की टीम दबाव में आ गई और निर्धारित ओवरों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए आयुष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

तीसरा और दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला बॉबी दौलताबाद और ढिल्लू स्वामी कोसली की टीमों के बीच खेला गया। बॉबी दौलताबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 188 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में मैदान पर उतरी ढिल्लू स्वामी कोसली की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 14.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इस रोमांचक जीत में अहम भूमिका निभाने पर विनीत कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इन मुकाबलों के परिणामस्वरूप ढिल्लू स्वामी कोसली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता में लगातार मिल रहे रोमांचक मुकाबलों से दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में और भी बड़े तथा निर्णायक मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ेगा।

शिक्षाविद मनोज गौतम हुए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित

 

महेंद्रगढ़

प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता,साहित्य सेवी,पर्यावरण प्रेमी,शिक्षाविद तथा सोशल वेलफेयर, एजुकेशन एंड रूरल एडवांसमेंट स्वयंसेवी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एवं फाउंडर को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया है।डॉ मनोज गौतम को आज शिमला में आयोजित समारोह में गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के फाउंडर एवं मुख्य अतिथि लाल बहादुर राणा,राजस्थान सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह,सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार,पूर्व आईएएस नोबल समूह के डायरेक्टर डॉ संदीप नेहरा,के जी आई संस्थान के डायरेक्टर हरिसिंह गोदारा,विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार मातु राम वर्मा,पिलानी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ लीलाधर दोचानिया की गरिमामई उपस्थिति में डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित किया गया।

डॉ मनोज गौतम चार विषयों मैथमेटिक्स,मास कम्युनिकेशन, पॉलिटिकल साइंस और हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।डॉ गौतम दो दशक से भी अधिक समय से  शिक्षा एवं समाज सेवा के माध्यम से अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। डॉ मनोज गौतम डिजिटल इंडिया और युवाओं को स्किल्ड बनाकर रोजगार उन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों का बहुत कुशलता से संचालन किया है। हिंदी पत्रिका स्पंदन का संपादन और अनेक पत्र पत्रिकाओं में उनकी प्रकाशित एवं आकाशवाणी केदो से प्रसारित हुई है। उनकी इस खूबी के कारण उन्हें निराला सारस्वत उद्घोषक सम्मान और अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में निर्मला सारस्वत उधोषक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।पच्चीस देशो की भागीदारी वाली एशियन सैंबो चैंपियनशिप में तीन दिन भारत की तरफ से मंच संचालन करने का दायित्व भी उन्होंने बखूबी निभाया था।हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स में आठ वर्षों तक अपने निजी कोष से लाखों रुपए लगाकर बच्चों के चारित्रिक,नैतिक, सामाजिक,शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए कार्य किया है।स्काउटिंग के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए दो बार राज्यपाल सम्मानित कर चुके हैं।शिक्षा विभाग में पाठ्यक्रम निर्माण में अपना योगदान दिया है और अध्यापकों की 'रफ्तार' प्रतियोगिता में भी उन्होंने अव्वल श्रेणी में स्थान बनाया है।पर्यावरण के क्षेत्र में त्रिवेणी लगाना,जन्मदिन,पुण्यतिथि एवं अन्य अवसरों पर पौधारोपण करना और पौधा वितरण करना उनके अभियानों में शामिल रहा है।डॉ गौतम ऑल इंडिया रेडियो नई दिल्ली द्वारा भी दो बार पुरस्कृत हो चुके हैं।डॉ मनोज गौतम की इन उपलब्धियां को देखते हुए सामाजिक,शैक्षिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है।उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य,सचिव एडवोकेट नरेश शर्मा,गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ पंकज जोशी,मेडिकल ऑफिसर डॉ तनुज जोशी,गांव के गढ़ी सरपंच कर्मवीर सैनी,खुडाना के सरपंच डॉ नरेश सिंह,एडवोकेट प्रेम सिंह,समाजसेवी महेंद्र सिंह,समाजसेवी महावीर प्रसाद गौतम,एफएलएन कोऑर्डिनेटर डॉ विक्रम सिंह,प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ संजय शर्मा,डॉ पंकज गौड़,प्रवक्ता अजमेर सिंह,शिक्षक नवीन जांगड़ा,रामानंद शर्मा पत्रकार,डॉ मनोज आफ़रिया,स्टेट अवार्डी प्रवक्ता डॉ जितेन्द्र भारद्वाज,डॉ अशोक मंगलेश,उज्जवल कोचिंग कैंपस के डायरेक्टर हेमंत सिंह, हुक्का चौक प्रधान दिनेश यादव,सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम गोमला,भगवान परशुराम वेलफेयर सोसाइटी सतनाली के अध्यक्ष शिवकुमार शास्त्री,कोषाध्यक्ष रतन मिश्रा,पार्षद अशोक सैनी,पार्षद ममता सोनी,ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि रणधीर सिंह,बीडीसी मेंबर कैलाश शास्त्री,जीनियस एकेडमी के डायरेक्टर अमित यादव, समाजसेवी कृष्ण ठेकेदार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी है l

एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों को अनुशासन व योग का महत्व बताया

 महेंद्रगढ़

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौरंगाबास राजपूतान में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के छठे दिन विभिन्न जागरूकता एवं प्रेरक गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर की जानकारी देते हुए प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम संयोजक डॉ. रमेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. रमेश कुमार ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नंदकिशोर शास्त्री ने स्वयंसेवकों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। एनसीसी अधिकारी प्रविन्द्र कुमार ने बच्चों को अनुशासन और शिक्षा के आपसी संबंध पर प्रकाश डालते हुए अनुशासित जीवन को सफलता की कुंजी बताया। वहीं डीपीई जयदीप ने स्वयंसेवकों को योग अभ्यास करवाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया। शिविर में सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रमों का भरपूर आनंद उठाया।

महिला फ्रेंडली मैच के साथ बाबा साध क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, विधायक राव कंवर सिंह ने किया उद्घाटन

 

महेंद्रगढ़

गांव आकोदा में बाबा साध खेल समिति द्वारा आयोजित बाबा साध क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हलका विधायक राव कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रिबन काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक राव कंवर सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाबा साध खेल मैदान में सुविधाओं की कमी को देखते हुए जल्द ही सरकारी ग्रांट पास करवाकर 5 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग दिलवाया जाएगा। विधायक ने खेलों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि हर बच्चे को किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए।

शुभारंभ अवसर पर महिलाओं का एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया, जो गुरुग्राम महिला टीम और महेंद्रगढ़ जिले की महिला टीम के बीच खेला गया। महेंद्रगढ़ टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। गुरुग्राम की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 34 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में महेंद्रगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र एक विकेट खोकर 6 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में इशिका को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने तीन विकेट (हैट्रिक सहित) लेने के साथ 6 महत्वपूर्ण रन भी बनाए। खेल समिति की ओर से विजेता टीम को 5100 रुपए तथा उपविजेता टीम को 4100 रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गांव आकोदा के सरपंच प्रतिनिधि नरेश ठेकेदार, बाबा साध सेवा समिति के प्रधान नरेश ठेकेदार, तेजपाल प्रधान, हुक्का चौक प्रधान दिनेश कुमार, ब्लॉक समिति जिला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रणधीर सिंह, प्रदीप आदलपुर, वेद साहब, गजराज पंच, मास्टर इंद्रपाल, कुलदीप गुड़गांव, विजय ठेकेदार, वीरेंद्र साहब, महेंद्र सिंह ढाणी, अनिल हरियाणवी, महेंद्र चोटी वाला, पेक्स प्रबंधक दीपक तंवर, रवि पाली, मास्टर विनोद, मास्टर विक्रम, मास्टर नवीन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीण मौजूद रहे।

गुरुवार, 1 जनवरी 2026

पाली में बाबा जयरामदास मेले के अवसर पर क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ आज बाबा हरिदास क्रिकेट अकादमी, नजफगढ़, कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी और अमित पाली की टीमों के बीच होगा मुकाबला

 


महेंद्रगढ़

क्षेत्र के गांव पाली में बाबा जयरामदास के 77वें मेले के उपलक्ष्य में क्रिकेट महाकुंभ का आज भव्य शुभारंभ किया गया। गुरुवार को बाबा हरिदास क्रिकेट अकादमी, नजफगढ़, कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी और अमित पाली की टीमों के बीच मुकाबला होगा। बुधवार को शुभारंभ अवसर पर पहला फ्रेंडली मैच बीजेआरडी पाली और गुरुग्राम के बीच खेला गया, जिसमें गुरुग्राम की टीम विजयी रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर राव कर्मवीर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अमित भारद्वाज उपस्थित रहे। उन्होंने झंडा फहराकर और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि अमित भारद्वाज ने बताया कि बाबा जयरामदास के मेले की शुरुआत पहले छोटी प्रतियोगिता से हुई थी, जो आज एक विशाल महाकुंभ के रूप में विकसित हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रथम विजेता को दो लाख एक हजार रुपये और चांदी का कप दिया जाएगा। साथ ही मैन ऑफ द सीरीज को एक हीरो बाइक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

अमित भारद्वाज ने अपने निजी कोष से कमेटी को 2 लाख 51 हजार रुपये का सहयोग भी दिया और कहा कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर बाबा के आशीर्वाद से मदद जारी रहेगी। कार्यक्रम का स्टेज संचालन मुन्ना उर्फ राजेश सेठ ने किया।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह, पूर्व प्रधान राम अवतार सिंह, सरपंच देशराज फौजी, पूर्व सरपंच सुंदर सिंह,कमेटी संरक्षक कंवर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मेले में माताएं, बहनें और अन्य प्रतिभागी कीमती आभूषण न पहनें और खेलों का आनंद लें। इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस और वॉलंटियर्स के सहयोग का आश्वासन दिया।

 इस अवसर पर खजांची धर्मवीर स्वामी, सचिव संदीप तंवर, मास्टर कैलाश,सहसचिव प्रदीप सिंह, उत्तम सिंह,दलबीर सिंह,मुस्कान,वीरेंद्र, सुनील, विष्णु,सुरजीत, कल्पेश, राजकुमार,बृजपाल सिंह, दशरथ सिंह, विजय राठी,छोटा वीरेंद्र सहित समस्त इलाके वासी उपस्थित रहे।