बुधवार, 20 नवंबर 2024

बसई की बेटी खुशी अहरोदिया ने ज़िला युवा महोत्सव में पेंटिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम

 

जिला युवा महोत्सव 2024 में खुशी अहरोदिया ने लगातार दूसरी बार पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने विद्यालय,  गांव बसई व महेंद्रगढ़ का नाम रोशन किया है। 18-19 नवंबर को जिला स्तर पर नारनौल में ऑडिटोरियम में आयोजित युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष के युवाओं ने भाग लिया और राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए स्थान सुनिश्चित किया। गौरतलब है कि मात्र 16 वर्षीय खुशी ने न केवल इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मंन लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान अर्जित किया है बल्कि बाल भवन व अन्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में जिला व राज्य स्तर पर लगातार कई बार प्रथम स्थान अर्जित कर चुकी है।


जिसमें भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में पचास हज़ार रुपये का प्रथम स्थान भी शामिल है। खुशी ने बताया कि उसको पेंटिंग की प्रेरणा अपनी बड़ी बहन खुशबू से मिली है जो अब आई आई टी वाराणसी में बी टेक कंप्यूटर साइंस की तृतीय  सेमेस्टर की छात्रा है।इसके साथ साथ पापा पवन अहरोदीया व माता ममता का भी भरपूर सहयोग मिलता रहता हैंखुशी के इस प्रतियोगिता में  लहराने के बाद गांव बसई सहित समस्त इलाके में खुशी की लहर है


गांव बसई निवासी मास्टर गोविंद शर्मा मास्टर सत्यवीर सिंह रणवीर सिंह पीटीआई राजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष राकेश तंवर ओमप्रकाश थानेदार दिलीप शेखावत सहित इलाके के समस्त गणमान्य लोगों ने खुशी की इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता को बधाइयां दी तथा अनेक सामाजिक  संगठनों का भी बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।हम आपको बता दें की खुशी के पिता जो एक शिक्षक  हैं जो की अभी हाल में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल धौलेड़ा में इंग्लिश के पद पर  प्रवक्ता है।


आज इस मौके पर  खुशी को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा में सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ पंकज गौड़, प्रवक्ता राजपाल सिँह यादव, संदीप बंसल, रवि शर्मा, उमेद सिँह, विक्रम सिँह, पवन अहरोदिया, विक्रम यादव, मनोज यादव, महेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मुनेशा चाहर, मुकेश, सुमित शर्मा,मनोज कलाखरी, भूप सिंह शास्त्री सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

जीएमएस बास खुडाना स्कूल के अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ चोरी की घटना को दिया अंजाम

 

जीएमएस बास खुडाना में रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात्रि को अज्ञात चारों ने जीपीएस व जीएमएस बास खुडाना में ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 

जीएमएस बास खुडाना के ऑफिस से दो बैटरी चोरी कर ले गए है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मार्च माह में स्कूल के अंदर से चोरी करने का प्रयास किया गया था। आकोदा चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।




मंगलवार, 19 नवंबर 2024

बाबा साध जोहड़ में पानी आने से ग्रामीण व आस-पास के लोगों में खुशी

 

गांव आकोदा में बाबा साध मंदिर के पास बने हुए जोहड़ में पानी पहुंचने से आकोदा के ग्रामीणों सहित आसपास के लोगों में खुशी की लहर है। इस विषय में जानकारी देते हुए गांव के सरपंच प्रतिनिधि लाल सिंह यादव ने बताया कि हमारे गांव में बाबा साध मंदिर के पास एक जोहड़ बना हुआ है जो पानी नहीं पहुंचने के अभाव में सूखा रहता था। उन्होंने बताया कि अटल भूजल योजना के तहत सांसद चौधरी धर्मवीर ने लगभग 86 लाख रुपए की लागत से इस प्रोजेक्ट को पूरा किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत गांव आकोदा सरकारी स्कूल के पास एक जोहड है इस जोहड में बसई माइनर का पानी आकर एकत्रित होता है यहां से पानी को मोटर व बूस्टर लगाया गया है और यहां से यह बूस्टर पानी को उठाकर बाबा साध के जोहड़ में पाइप द्वारा जाता है यह प्रोजेक्ट आज पूरा होने पर ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर व विधायक कंवर सिंह यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस जोहड़ में पानी पहुचने से जहां पशु पक्षियों व जानवरों को पानी का अभाव खत्म होगा वहीं पर नीचे गया हुआ पानी का लेवल भी ऊपर आने में पूरी मदद मिलेगी। उन्होंने सांसद व विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आगे भी हमारे गांव की तरफ इस प्रकार का पूरा ध्यान रखेंगे। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि लाल सिंह यादव, भाजपा युवा नेता राव नरेंद्र, नरेश ठेकेदार, गजराज पंच, अनिल तिवाडी, करण सिंह उर्फ गोली, नरेश भट्ठा कंपनी, मालाराम सहित इलाके के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

गढ़ी में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक -घर-घर जाकर लोगों को टीबी से बचाव के लिए किया गया जागरूक

 महेंद्र गढ़

क्षेत्र के गांव गढ़ी में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए पाली पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आकाश गोयल ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना इसके तहत आज गांव गढ़ी में जागरूकता अभियान चलाया गया। 

जिसमें नोडल अधिकारी डॉक्टर पंकज शर्मा पहुंचे तथा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और 258 ग्रामीणों की सकैनिंग की गई जिसमें 21 लोगों का स्पूटूम का सैंपल लिया गया और उसको लैब में भेजा गया। इस कार्यक्रम में गांव के ग्रामीणों ने बड चढ़कर भाग लिया। डॉक्टर पंकज शर्मा ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि एक हफ्ते से ज्यादा खांसी, अधिक बुखार होने पर या फिर वजन कम होना इस प्रकार की कोई भी समस्या हो तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच अवश्य करवाये।

इस टीम में उनके साथ दिलबाग सिंह हेल्थ इंस्पेक्टर, एमपीएचडब्ल्यू राजकमल, एमपीएसडब्ल्यू बलजीत, सीएचओ शुभम, सुरजीत एसटीएस सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

गुरुवार, 14 नवंबर 2024

सिटी किड्स स्कूल खुडाना में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

 

महेंद्र गढ़

खुडाना स्थित सिटी किड्स स्कूल में गुरुवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें स्कूल संचालिका सरिता छापोलिया ने बताया कि बाल दिवस पंडित जवाहर लाल  नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के प्रति अपार स्नेह और प्यार का प्रतिक है। 

इस उपलक्ष्य में बच्चों ने बहुत से खेलों में हिस्सा लिया। जिसमें रस्सा कस्सी, खो-खो, दौड़, जैम्पिंग खेल मुख्य रहे। खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तनवी, खुशी, दिक्षा तथा दूसरे स्थान पर अभिमन्यु, हर्ष, दिव्यांशु, रूद्र रहे। इस अवसर पर सुनीता, ऊषा, संगीता, रेनू, मुस्कान, मनोज सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।