महेंद्र गढ़
खुडाना स्थित सिटी किड्स स्कूल में गुरुवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें स्कूल संचालिका सरिता छापोलिया ने बताया कि बाल दिवस पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के प्रति अपार स्नेह और प्यार का प्रतिक है।
इस उपलक्ष्य में बच्चों ने बहुत से खेलों में हिस्सा लिया। जिसमें रस्सा कस्सी, खो-खो, दौड़, जैम्पिंग खेल मुख्य रहे। खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तनवी, खुशी, दिक्षा तथा दूसरे स्थान पर अभिमन्यु, हर्ष, दिव्यांशु, रूद्र रहे। इस अवसर पर सुनीता, ऊषा, संगीता, रेनू, मुस्कान, मनोज सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें