रविवार, 11 अगस्त 2024

बरसात की वजह से गढ़ी में पुरानी हवेली की छत गिरी, बड़ा हादसा होते-होते टला

 

महेंद्र गढ़

गांव गढ़ी में बरसात के चलते रविवार को एक पुरानी हवेली की छत गिरने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे गांव के बीच में एक बड़ी हवेली है जिसके मालिक ओमप्रकाश, सुरेश, राजेंद्र व पप्पू  है जोकि काफी सालों से बाहर रहते हैं इसलिए उनकी हवेली जर्जर अवस्था में हो चुकी है। हवेली जर्जर अवस्था में होने के चलते रविवार को उसकी छत नीचे गिर गई है। जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि हवेली की दिवारों में भी काफी लम्बी-लम्बी दरारे आई हुई है। अगर ऐसा ही रहा तो इस हवेली की वजह से गांव में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग कर उक्त हवेली को तुडवाने की मांग की है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना से बचा जा सके। 

जर्जर हवेली को लेकर जब गांव के सरंपच कर्मवीर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हवेली की छत गिरने का मामला उनके संज्ञान में आया है। हवेली गांव के बीच में होने की वजह से इसके गिरने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस समस्या को लेकर वे मकान मालिकों से बात कर या तो हवेली की दिवारों में आई दरारों को रिपेयर करने या फिर इसे तोड़ने के विषय में बात चित करेंगे। अगर इसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकलता है तो  उच्च अधिकारियों से बात करके जो भी कार्रवाई होगी उसे अमल में लाया जाएगा।

बसई में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को किया गया याद

 महेंद्र गढ़

गांव बसई में रविवार को हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस विषय में जानकारी देते हुए गांव बसई के सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह ने बताया कि सरकारी आदेशानुसार गांव में शहीदों के सम्मान में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 


जो  सुबह 9:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसई से शुरू होकर गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची। यात्रा गाजे-बाजे के साथ गांव की गलियों में घूमते हुए यह यात्रा शहिद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि आज हम जो चैन की सांस ले रहे हैं यह सब हमारे शहीदों की बदौलत ही  संभव हो पा रहा है इसलिए शहीदों के सम्मान के लिए इस प्रकार की यात्रा निकालना बहुत ही सम्मानजनक है। इस तिरंगा यात्रा में भगत सिंह सरपंच प्रतिनिधि, राजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश तंवर, समाजसेवी विनोद पाली, वाइस चेयरमैन ब्लॉक प्रतिनिधि रणधीर आदलपुर, हरीश एक्सईएन, पूर्व चेयरमैन डालू सिंह, ब्लॉक सिमिति सदस्य नंदलाल मास्टर, कंवर सिंह साहब, रामबीर साहब, बलबीर नंबरदार, पप्पू बोहरा, गोविंद फोजी, दिनेश पंच, सोनू तंवर, श्रीचंद साहब, डीपी शेखवात, शशि पंच, हरिपाल तंवर व गांव के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता में ज्ञानकोश-ए ग्लोबल की टीम आवेरऑल रही चैम्पियन

 महेंद्र गढ़

महेंद्रगढ़ की यादव धर्मशाला में चल ही दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता में खरकड़ा आकोदा स्थित ज्ञानकोश-ए ग्लोबल स्कूल की टीम ओवरऑल चैम्पियन रही है। इस उपलब्धि पर ज्ञानकोश-ए ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर राजेश कुमार झा व सीईओ राकेश कुमार ने टीम के सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राकेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से न केवल शारीरिक विकास बल्कि आत्म रक्षा की भावना भी बलवती होती है।

विद्यालय के प्राचार्य रामनिवास यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 9 जिलों की टीमों ने भाग लिया था। हर टीम में कडा मुकाबला था। इन सभी जिलों की टीमों को पछाड़ते हुए हमारी ज्ञानकोश-ए ग्लोबल की टीम चैम्पियन रही ये पूरे क्षेत्र व जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। टीम के कोच आलोक सैनी, डीपीई रविन्द्र व टीम के साथ आई संतोष मैडम व रीना मैडम ने बच्चों का सहयोग किया। इसके लिए उन्होंने सभी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि विद्यालय हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

एक जीवन, एक पौधा अभियान के तहत खुडाना में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

 

एक जीवन, एक पौधा अभियान के तहत गांव खुडाना के जोगी समाज मुक्तिधाम में शुक्रवार को युवाओं के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस मौके पर बीजेपी मंडल पाली के अध्यक्ष सतबीर सिंह उर्फ भैरु सिंह ने कहा कि आज के समय में धरती पर बढ़ते हुए तापमान को नियंत्रित करने व हमारी आने वाली भावी पीढ़ी को स्वस्छ वातावरण देने के लिए पौधारोपण ही एकमात्र विकल्प है।

उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक को एक शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा इसके साथ-साथ उसकी अच्छी देखभाल की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। रामप्रसाद जोगी ने बताया कि हमारे बुजुर्गों ने अपने पुर्वजों को यहां पर समाधी देते थे बाद में समय के बदलावों के अनुसार दाह-संस्कार करने लगे यहां समाज के सभी भाईयों और ग्रामीण के सहयोग से पौधारोपण करते हैं और इसकी देखभाल करते हैं पौधारोपण में सुल्तान, हवलदार मंगेज सिंह, सुबे कैलाश, सुरेश ,टोनी व धर्मबीर आदि ने भी सहयोग किया।

ढाणी खड़गवान में तेज बरसात की वजह से एक मकान गिरा, बड़ा हादसा टला

 

क्षेत्र में शुक्रवार शाम को भारी बरसात की वजह से गांव बंास के पास स्थित ढाणी खड़गवान में एक विधवा सुशीला देवी का मकान गिरने का मामला प्रकाश में आया है।

बता दे कि सुशीला देवी काफी गरीब महिला है जिसके पति का देहांत काफी समय पहले हो गया था। ग्रामीण महेन्द्र सिंह चोटीवाले ने बताया कि बरसात की वजह से गांव की गरीब महिला सुशीला देवी के कमरा गिर गया है। जिसमें पशुओं के लिए चारा व अन्य सामान रखा गया था। उन्होंने प्रशासन से मांग कर महिला को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है ताकि वह अपने कमरे का निर्माण करवाकर पशुओं को रख सके। उन्होंने बताया कि सुशीला देवी पशुपालन करके ही अपना गुजारा बसर कर रही है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।