शुक्रवार, 30 अगस्त 2024

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में ज्ञानकोश-ए ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

 

महेंद्र गढ़

आकोदा खरकड़ा स्थित ज्ञानकोश-ए ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन कर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य रामनिवास यादव ने बताया कि विद्यालय के पांच खिलाड़ियों देवांश, पुनीत, हेमंत, तरूण व वीर प्रताप का अंडर-17 आयुवर्ग की क्रिकेट टीम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन हुआ है। 

जिसके बाद से विद्यालय परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसके अतिरिक्त तन्नु पुत्री नरेश कुमार ने राज्य स्तरीय कराटें में अपना नाम दर्ज कर कीर्तिमान स्थापित किया है। सभी खिलाड़ियों का विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर राजेश कुमार झा, सीईओ राकेश कुमार व कॉर्डिनेटर तन्नु यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि खेलकूद से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी होता है। शरीर निरोग व बलिष्ठ बनता है। उन्होंने आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल होने का आह्वान किया। डायरेक्टर राजेश झा ने राज्य स्तरीय टीम में 6 विद्यार्थियों के चयन होने पर विद्यालय के डीपीई रविन्द्र कुमार को बधाई देते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। यह पूरे क्षेत्र के लिए बड़े गौरव की बात है। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

सोमवार, 26 अगस्त 2024

सिटी किड्स स्कूल खुडाना में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

 महेंद्र गढ़


खुडाना स्थित सिटी किड्स स्कूल में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के पुत्र गौतम शर्मा रहे। 


वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डाइट प्राचार्य लाल सिंह, एडवोकेट अजनेश, सरपंच प्रतिनिधि डॉ. नरेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन माेह लिया। मुख्यातिथि ने उपस्थित सभी लोगों को भगवान श्री कृष्ण के बारे में विस्तार से बताया व सभी लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। 

इस अवसर पर ओमपाल सिंह ठेकेदार, प्रेम मास्टर, पुर्व हेडमास्टर राजपाल , मंजीत तंवर, भैरू मंडल अध्यक्ष, गौरव कौशिक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

घर से खेतों में घूमने गया बुजुर्ग व्यक्ति लापता, पुलिस ने मामला दर्ज की जांच की शुरू

 

गांव आकोदा में घर से खेतों में घूमने गए एक 82 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। आकोदा निवासी दर्शन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव आकोदा का स्थाई निवासी है। 23 अगस्त की सुबह 6 बजे उसका 82 वर्षीय पिता काशीराम घर से खेत में घूमने फिरने के लिए गया था। जिसकी यादास्त कमजोर है। जो अभी तक घर वापस नहीं आया है। जिसकी उन्होंने अपने स्तर पर सभी जगह तलाश कर ली है। लेकिन नही मिले। इसलिए

सभी भाइयो से अपील है की किसी भी भाई को दिखाई दे या  मिले तो कृपया करके तुरंत निम्नलिखित नंबरो पर तुरंत इसकी सूचना दें।

8930746440

9050918618

9466462460

रविवार, 25 अगस्त 2024

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आकोदा स्थित बाबा साध सेवा समिति द्वारा चौथे विशाल भंडारे का किया गया आयोजन


महेंद्र गढ़

गांव आकोदा में बाबा साध सेवा समिति द्वारा लगातार चौथी बार समिति प्रांगण में चौथे भंडारे का आयोजन किया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए सेवा समिति का प्रधान ठेकेदार नरेश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि लाल सिंह पूर्व पंच ने बताया कि बाबा साध धाम इलाके का एक धार्मिक स्थल है यहां पर सेवा शिविर में श्याम भक्तों में शिव कावड़ियों के लिए निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जाता है वहीं पर बाबा साध धाम भी स्थित है जहां पर लोग अपनी मन्नत मांगते हैं आज जन्माष्टमी के अवसर पर यहां पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्टेज संचालक का कार्य  मास्टर मुकेश कुमार ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम में  विकास जांगड़ा एंड पार्टी द्वारा बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। वहीं  इलाके के भारी संख्या में ग्रामीणों ने इस भंडारे में पहुंचकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया व भजन कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में पहुंचे ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि हवा सिंह यादव ने कहा कि बाबा साध सेवा शिविर में लगभग 5 लाख रुपए तक का कार्य करवाने की घोषणा की। वहीं जिला पार्षद संतोष पीटीआई ने भी पांच लाख रुपए तक के कार्य बाबा साध सेवा शिविर व पांच लाख रुपए तक के कार्य शिव मंदिर ढाणी आकोदा में करवाने की घोषणा की। 

कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, स्थानीय विधायक राव दान सिंह, हरीश शर्मा आरओ, शशि खींची समाजसेवी,  संतोष कुमार पीटीआई जिला पार्षद, अहिरवाल सांस्कृतिक कार्यक्रम के निर्देशक सत्यव्रत शास्त्री, सुरेश ठेकेदार के सुपुत्र नवदीप ठेकेदार,  ब्लॉक समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि हवा सिंह , गौतम शर्मा, युवा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा, कर्मवीर उर्फ पिंटू झोझू कला, चांगरोड  के पूर्व सरपंच अमृत सिंह, सोशल मीडिया की प्रसिद्ध कलाकार मुस्कान यादव, कुलदीप ठेकेदार, जिला महामंत्री अमित मिश्रा,ब्लाक समिति के वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि रणधीर आदलपुर, मास्टर नरेश कुमार चितलांग, समाजसेवी रूढ़मल, महेंद्र सिंह चोटीवाला,दसरथ पाली सहित समस्त ग्रामीण व कमेटी सदस्यो सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शनिवार, 24 अगस्त 2024

आकोदा बाबा साध सेवा शिविर में भंडारा रविवार को

 गांव आकोदा में बाबा साध सेवा समिति खरकड़ा आकोदा द्वारा आज एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रधान नरेश कुमार ठेकेदार ने बताया कि हमारे यहां हर साल जन्माष्टमी महोत्सव पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है अबकी बार जन्माष्टमी महोत्सव 26 अगस्त का है इसलिए हमने भंडारा एक दिन पहले का निश्चित किया है। 

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 7:15 बजे हवन शुरू किया जाएगा, तत्पश्चात 10:15 बजे प्रसाद वितरण कार्य आरंभ किया जाएगा। इस मौके पर इलाके के प्रसिद्ध गायकार विकास जांगडा एंड पार्टी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के तहत भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा।उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने व बाबा की महिमा का गुणगान सुनने की अपील की। उन्होंने बताया कि 26 तारीख को शाम 8:00 बजे से चरणामृत का प्रसाद भी वितरण किया जाएगा अधिक से अधिक भक्तजन  प्रसाद लेने के लिए 26 तारीख को  8:00 बजे बाबा साध सेवा शिविर में अवश्य पहुंचे।