रविवार, 20 जुलाई 2025

खुडाना में युवाओं ने धूमधाम से मनाई अनंगपाल की जयंती -खुडाना मोड़ पर युवा लगाएंगे अनंगपाल तोमर का साइन बोर्ड

 

महेंद्रगढ़

गांव खुडॉना में रविवार को अनंगपाल तोमर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आकोदा से खुडाना जाते समय खुडाना मोड पर उनका एक साइन बोर्ड लगाने के लिए भी नींव रखी गई। इस विषय में जानकारी देते हुए युवा भाजपा नेता मनजीत सिंह तंवर ने बताया कि अनंगपाल तोमर जो कि दिल्ली के तोमर वंश के एक प्रमुख शासक थे उन्हें 11वीं शताब्दी में दिल्ली शहर की स्थापना और दिल्ली के विकास का श्रेय दिया जाता है। 

अनंगपाल तोमर जिन्होंने आठवीं से 12वीं शताब्दी तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्र पर शासन किया था। अनंगपाल तोमर ने दिल्ली को एक महत्वपूर्ण शहर बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने लाल कोट जिसे किला राय पिथोरा भीं कहा जाता का निर्माण करवाया ओर एक झील का भी निर्माण करवाया था जो कि दिल्ली में पानी के स्रोत का मुख्य काम आती थी जो कि आज भी दिल्ली में मौजूद है और दिल्ली के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्तियों को माना जाता है। इसलिए आज हमारे गांव के बच्चे व गणमान्य व्यक्तियों ने खुडाना मोड पर अनंगपाल तोमर का एक साइन बोर्ड लगाने का कार्य शुरू किया है जो की जल्दी ही इसको पूरा कर दिया जाएगा इस मौके पर काफी लोगों ने इस कार्य के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया। इस अवसर पर  मनजीत सिंह तंवर, विजेंद्र सिंह तंवर, अशोक पंच, महासिंह पूर्व पंच, विजेंदर सिंह, प्रवीन तंवर, मोटा पहलवान, जजपा नेता हैप्पी तंवर, जम्मू तंवर मोनू, अक्षय, प्रमोद, रमेश, सुरेंद्र, कुल्लू, अजय, रोहित, अभिषेक, मोहित पंच अमित सभी क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे।

पाली में 21जुलाई को कार्यक्रम का आयोजन कर गांव में 5 हजार एक सौ पौधे लगाने का लक्ष्य किया जाएगा पूर्ण -अब तक टीम विभिन्न स्थानों पर लगा चुकी है 4850 पौधे

 

महेंद्रगढ़

गांव में ग्राम पंचायत पाली, संत बाबा जयरामदास फिजिकल एकेड़ी व बीजेआरी एक्स सर्विसमैन वेलफेर ग्रुप की तरफ से गांव को हरा भरा बनाने के लिए पौधारोपण अभियान शुरू किया हुआ है।

 जिसके तहत अब तक टीम के द्वारा गांव में विभिन्न स्थानों पर 4850 पौधे लगाए जा चुके है। वहीं 250 पेड़ लगाने अभी बाकी है जो 21 जुलाई को लगाए जाएंगे। जिसके उपलक्ष्य में 21 जुलाई को एसबीजेआरडी फिजिकल एकेडमी के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अतिथि के रूप में महंत स्वामी राजेन्द्र दास महाराज जटेला धाम, हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर टांकेश्वर कुमार, विधायक कंवर सिंह यादव, जिला अध्यक्ष यतेन्द्र राव, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, सुंडाराम ट्रस्ट मालड़ा के जिला मंत्री संदीप, एमबीए एचओडी डॉ. सुनीता, जिला मंत्री अर्चना ठाकुर, पूर्व जिला प्रमुख महेंद्रगढ़ सुरेन्द्र कौशिक, भाजपा जिला महामंत्री योगेश, पटवारी सुनील राजपूत, असिस्टेंट प्रोफेशर डॉ. जितेन्द्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

आकोदा के बसई रोड स्थित शिव मंदिर में भंडारा 22 जुलाई को

 

महेंद्रगढ़

गांव आकोदा के बसई रोड स्थित शिव मंदिर में 22 जुलाई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 

इस विषय में जानकारी देते हुए कमेटी सदस्यों ने बताया कि हर साल के भांति इस साल भी शिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले शिव मंदिर में विशाल व शुद्ध देशी घी के भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह भंडारा 22 जुलाई मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। समस्त मंदिर कमेटी सदस्य, ग्राम पंचायत व ग्रामीणों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु व धर्मप्रेमियों से मंदिर में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।

शनिवार, 19 जुलाई 2025

शिक्षा मनुष्य के जीवन का अनमोल उपहार और संस्कार जीवन का सार:- रामनिवास यादव

 

महेंद्रगढ़

दैनिक भास्कर द्वारा महेंद्रगढ में आयोजित शिक्षा और संस्कार नामक विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें महेंद्रगढ़ जिल के विभिन्न स्कूलों के चेयरमैन व प्राचार्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में समाप्त हो रहे संस्कारों पर मंथन किया गया। इस परिचर्चा में खरकड़ा स्थित ज्ञानकोष-ए ग्लोबल स्कूल के प्राचार्य रामनिवास यादव ने प्रतिनिधित्व किया और इस ज्वलंत मुद्दे पर अपने सुझाव व विचार सांझा किए। 

प्राचार्य रामनिवास यादव ने अपने विचार अनेक आए हुए अभिभावकगण व शिक्षाविद्दों से सांझा करते हुए बताया कि शिक्षा और संस्कार एक दूसरे से जुड़े है। शिक्षा मनुष्य के जीवन का अनमोल उपहार है और संस्कार जीवन का सार है। आज हम अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में दाखिला दिलाकर संतुष्ट हो जाते है, परन्तु ये हमारी लापरवाही है आज हमारे समाज में संयुक्त परिवार टूटकर एकाकी परिवार बन गए है, दूसरा बच्चों के हाथों में मोबाईल फोन का आना व तीसरा कारण माता-पिता के पास अपने बच्चों के लिए समय का आभाव जिस कारण से आज के बच्चे चिड़चिड़े, हिंसक, व पथभ्रष्ट हो रहे है। आज हम भारतीय संस्कृति को भूलकर पाश्चात्य संस्कृति की और अग्रसर हो रहे है। 

उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों को आह्वान किया कि माता-पिता घर पर कुछ संस्कार डाले जैसे:- सदा सत्य बोले, दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहे, माता-पिता, शिक्षक और बड़ों का सम्मान करे, ईश्वर पर विश्वास रखे, सहनशील बने, सबसे प्रेम पूर्वक व्यवहार करे तथा हर विद्यालय अपने स्तर पर ऐसे आयोजन करे जिससे बच्चों में अनुशासन, आत्मसंयत, उत्तरदायित्व, आाकारिता, विनयशीलता, सहानुभूति, सहयोग, प्रतिस्पर्धा आदि गुणों का विकास हो सके। उन्होंने सभी प्राचार्यों से बच्चों की काउंशिलिंग करने का भी सुझाव दिया। अंत में उन्होंने कहा कि बच्चें देश का भविष्य है, इन्हें कुशल नागरिक बनाना हम सब शिक्षाविदों का परम कर्त्तव्य है।

एससी कैटगरी के लिए 90 प्रतिशत सब्सिडी

महेंद्रगढ़

एससी कैटेगरी के ग्रामीणों के लिए पशुपालन विभाग ने एक नई स्कीम को लांच किया हुआ है। 

जानकारी देते हुए डॉ वेद सांगवान ने बताया कि एससी कैटेगरी के जो भी ग्रामीण महिला व पुरुष जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष है वे 15 बकरी व एक बकरा तथा 15 भेड़  एक मिंडा अगर खरीदते हैं तो उनको सरकार द्वारा 98000 रुपए का लोन प्रदान किया जाता है।इस लोन पर 90% सब्सिडी सरकार देती है तथा दूसरी स्कीम के तहत अगर कोई एससी केटेगरी की महिला या पुरुष अगर दो या तीन भैंसों का लोन लेता है तो उस पर भी 50% की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाती है अधिक जानकारी या रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आकोदा क्षेत्र के ग्रामीण आकोदा के पशु अस्पताल जा कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।