शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

बांस खुडाना की फिरनी में गंदा पानी भरने से ग्रामीण परेशान -स्कूल में जाने वाले बच्चों के सामने बनी हुई सबसे बड़ी विकट समस्या

 महेंद्र गढ़

गांव बास की फिरनी में गंदे पानी की निकासी को लेकर कोई उचित व्यवस्था न होने के चलते आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूल में आने जाने वाले बच्चों के सामने सबसे बड़ी विकट समस्या बनी हुई है। बता दे कि गांव बांस खुडाना महेंद्रगढ़़ जिले का दादरी की तरह अंतिम गांव पड़ता है। इस गांव में पहली बार पंचायत 2016 में बनी थी उससे पहले  बांस गांव खुडॉना पंचायत के अधीन आता था। गांव के सरपंच रतन सिंह ने बताया कि हमारे गांव में सरकारी बिल्डिंग के नाम पर मात्र एक स्कूल है बाकी कोई आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत घर, स्वास्थ्य केंद्र आदि कोई भी बिल्डिंग नहीं है। 


उन्होंने बताया कि गांव की फिरने का कार्य जिला परिषद के अधीन आता है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव के साथ सौतेला व्यवहार होता है हमारा छोटा गांव होते हुए भी एक छोटी फिरनी को प्रशासन में संबंधित विभाग अनदेखी करता है फिरनी में हमेशा ही  पानी भरा रहता है लेकिन जब थोड़ी सी भी बारिश हो जाती है तो आने जाने के लिए रास्ता भी नहीं रहता। जिसके चलते स्कूल में जाने वाले बच्चों के सामने सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न होती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर अनेक बार संबंधित अधिकारियों को मौखिक तोर पर अवगत करवाया जा चुका है लेकिन उनकी इस समस्या के समाधान की तरफ किसी के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में गंदा पानी भरने की वजह से गांव में महामारी फैलने का भी भय बना रहता है। 

ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में पानी भरने की वजह से कुछ दिनों पहले ही एक व्यक्ति की शौचालय की कुई रास्ते में धंस गई थी। जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टला था। गांव में भविष्य में इस प्रकार के हादसे न हो व लोगों को इस गंदगी से निजात मिल सके। उसके लिए ग्राम पंचायत व ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समास्या का समाधान करने की मांग की है।

गुरुवार, 8 अगस्त 2024

बाबा जयरामदास धाम में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

 

महेंद्र गढ़

गांव पाली में बाबा जयरामदास धाम पर बुधवार को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कबड्डी, पतंगबाजी, मेहंदी, डांस आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बीडीपीओ नवदीप उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी एवं निगरानी कमेटी के सदस्य संदीप मालड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन राजेश उर्फ मुन्ना सेठ के द्वारा किया गया। 

बता दे कि वर्ष 2019 में तत्काल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाली तीज का महोत्सव गांव पाली के बाबा जयरामदास धाम से बड़ी धूमधाम से शुरू किया था। इस परंपरा को आगे बढ़ते हुए लगातार हर वर्ष यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। आज भी इस त्यौहार को संपन्न करने में बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी व ग्राम पंचायत पाली के संयुक्त तत्वाधान में धूमधाम से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि हरियाणवी संस्कृति के जो रीति रिवाज लुप्त होते जा रहे है उनको जीवित रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जोकि बहुत जरूरी भी है। बाबा धाम पर एक मेले का भी आयोजन भी किया गया। जिसमें आस-पास के लोगों ने भाग लेकर खुब लुफ्त उठाया। 

कार्यक्रम के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता में दीपिका ने प्रथम व गुंजन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम व विनिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में अंशु ने प्रथम व विनिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पतंबाजी में अक्षय ने प्रथम, लक्की ने दूसरा तथा अमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी संदीप ने 21 हजार रुपए, बीडीपीओ ने नवदीप ने 5100 रुपए व समाजसेवी संजय अग्रवाल ने 11 हजार रुपए आयोजन कमेटी को आर्थिक सहयोग के लिए दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह, संरक्षक कंवर सिंह, सरपंच देशराज फौजी, पूर्व प्रधान राम अवतार सिंह, महेंद्र सिंह चोटी वाला, उत्तम सिंह, प्रदीप, धर्मवीर ,विजय इंस्पेक्टर,रामकिसन साहब,संजय अग्रवाल,संजय फौजी सहित ग्रामीणों का काफी योगदान रहा।

शनिवार, 3 अगस्त 2024

बांस खुडाना में शिव भक्ताें के लिए गए सेवा शिविर के समापन पर देशी घी के भंडारे का किया गया आयोजन

 महेंद्र गढ़

गांव बांस खुडॉना के शिव मंदिर में शनिवार को देशी घी के भंडारे का आयोजन किया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के सदस्यो ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में शिव भक्तों के लिए कमेटी के द्वारा सेवा शिविर का आयाेजन किया जाता है।

 जिसमें हरिद्वार व गोमुख से कावड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की जाती है। शिविर के समापन को लेकर शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें गांव व क्षेत्र के आस-पास के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

 इस अवसर पर चौधरी सांसद चौ धर्मवीर सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष कंवर सिंह यादव, आम आदमी पार्टी के युवा नेता डॉक्टर मनीष यादव, डॉक्टर भूप सिंह, राजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह तंवर, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डालूसिंह तंवर, निगरानी कमेटी के अध्यक्ष मलखान सिंह पाली, ठेकेदार ओमपाल सिंह, पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह खुडॉना ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रणधीर सिंह तंवर आदलपुर, उज्ज्वल अकादमी एमडी हेमंत सिंह तंवर, समाजसेवी रुडमल समाजसेवी संदीप मालडा, पाली के सरपंच देशराज फौजी, पूर्व बीडीसी प्रेम फौजी, गौशाला के प्रधान लीलू सिंह,पुर्व ज़िला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक, मनजीत प्रधान, जेपी डेंटल, पूर्व एसडीएम संदीप सिंह, मास्टर सतबीर सिंह, बास समाज से विष्णु पाली, सोमपाल भुर्जट सहित इलाके के गणमान्य व्यक्ति, ग्रामीण व समस्त मंदिर कमेटी उपस्थिति रहे।

खुडाना में धूमधाम से मनाई गई गुरु दक्ष प्रजापति जयंती, सांसद ने समाज को 21 लाख रुपए देने की कि घोषणा

 

गांव खुडॉना में शनिवार को गुरु दक्ष प्रजापति जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती में प्रजापति समाज के 84 खापों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ देशी घी के भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ शुद्ध देसी घी के भंडारे का भी कार्यक्रम दिन भर शाम तक चलाता रहे। कार्यक्रम में इलाके के काफी संख्या में गणमान्य ग्रामीणों ने पहुंचकर इस जयंती का भरपूर लाभ उठाया। कार्यक्रम में मंच संचालक का कार्य तेजपाल प्रजापति मालडा ने किया तथा कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में सांसद महोदय ने 21 लाख रुपए प्रजापति समाज को देने की घोषणा की। इस मौके पर बसई के सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह, धोली के सरपंच मास्टर अमित, गढ़ी के सरपंच कर्मवीर सैनी, खुडॉना के सरपंच प्रतिनिधि डॉक्टर नरेश सिंह, महेंद्र वर्मा धोली, समाजसेवी संदीप मालडा,  हंसराज सरपंच माडोला के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ विजय सिंह जाट गुवाना, आशीष सरपंच नेहरूगढ़, वरिष्ठ अधिवक्ता मोती सिंह, डॉक्टर नरेश सिंह, पूर्व सरपंच नरेंद्र कुमार, ओमपाल सिंह ठेकेदार, पूर्व सरपंच धन सिंह, सुखपाल, ललित प्रजापति, जसवंत सिंह, सुरेंद्र फोरमैन, कैलाश पंच, मनजीत प्रधान, बजरंग पंच, देवकरण, भोम सिंह, फूल सिंह सहित इलाके के भारी संख्या में ग्रामीण प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 2 अगस्त 2024

खुडाना शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया सवान माह का शिवरात्रि महोत्सव

 

महेंद्र गढ़

क्षेत्र के गांव खुडाना स्थित निमला जोहड़ के पास शिव मंदिर में शुक्रवार को शिवरात्रि महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गांव व आस-पास के लोगों ने मंदिर में पहुंचकर बाबा के दरबार में हाजरि लागकर मन्नत मांगी। 

इस मौके पर शिव भक्तो द्वारा हरिद्वार से खुडाना डाक कांवड़ खड़ी कांवड़, बैठी कांवड़ लाकर शिव भोले पर गंगाजल चढ़ाया। इस दौरान मंदिर प्रांगण मेंे श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन कर शिव की महिमा का गुणगान किया गया। इस मौके पर गांव खुडाना के सरपंच प्रतिनिधि डॉ नरेश सिंह, निमला जोहड़ एवं शिव मंदिर कमेटी प्रधान राधे सिंह, प्रवीण शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह भैरूं, रामचन्द्र सहाब, मुकेश शेखावत, कृष्ण सिंह सेढूका, रामौतार माणिका, राजेन्द्र स्वामी, बबलू स्वामी, सतीश स्वामी एवं अन्य गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा।