मंगलवार, 5 मार्च 2024

सभी बीपीएल तथा एएवाई राशन कार्ड में दर्ज सदस्य पीओएस मशीन से करवाए अपना ई-केवाईसी

 

महेंद्रगढ़ 5 मार्च 2024

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सभी बीपीएल तथा एएवाई राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों को पीओएस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी करवानी अनिवार्य है। कार्ड धारक अपने नजदीकी डिपो धारक के पास जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को आकोदा में डिपो पर भी बीपीएल व एएवाई राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी करने का कार्य किया गया।

डिपो धारक गजराज ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार बीपीएल तथा एएवाई राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का पीओएस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी किया जा रहा है। जिसके लिए राशनकार्ड धारक को अपना आधार कार्ड डिपो पर साथ लेकर आना है। मंगलवार को काफी संख्या में राशनाकर्ड धारकों के ई-केवासी किए गए। उन्होंने अन्य राशन कार्ड धारकों से भी अपील की कि जिन्होंने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है वो सभी जल्द से जल्द डिपो पर पहुंचकर अपना ई-केवाईसी करवा ले ताकि भविष्य में किसी भी लाभार्थी को राशन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

सोमवार, 4 मार्च 2024

31 तक एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी सत्यापित करने वाले को टैक्स पर 15 प्रतिशत व ब्याज पर 100 प्रतिशत की मिलेगी छूट


नारनौल, 3 मार्च। 
शहरी क्षेत्र के तहत आने वाले संपत्ति धारक  31 मार्च तक एनडीसी पोर्टल पर अपनी संपत्ति को सत्यापित करवाते हैं तो उन्हें  टैक्स पर 15 प्रतिशत व ब्याज पर 100 प्रतिशत की छुट का लाभ मिलेगा। 
यह जानकारी देते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल ने बताया कि प्रॉपर्टी धारक को 2010-11 से 2023-24 के बकाया कर एक मुस्त जमा कराने पर हरियाणा सरकार की ओर से  15 प्रतिशत छुट का लाभ मिलेगा तथा 100 प्रतिशत ब्याज माफ किया जाएगा। इस छुट का फायदा उठाने के लिए एनडीसी पोर्टल पर आप द्वारा अपनी संपत्ति की जानकारी को स्वयं प्रमाणित किया जाना आवश्यक है। अगर एनडीसी पोर्टल पर आपकी संपत्ति की जानकारी में कोई त्रुटि है तो आप ऑनलाइन property.ulbharyana.gov.in पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके अपनी त्रुटि को ठीक करवा सकते हैं। इसके अलावा नगर परिषद के कमरा नंबर 6 में स्थापित हेल्प डेस्क पर संबंधित दस्तावेज जमा करवा कर भी अपनी त्रुटि को निशुल्क ठीक करवा सकते हैं।

रविवार, 3 मार्च 2024

आकोदा में रात्रि के समय घायल हुए नंदी को संदीप जैलदार व उनकी टीम ने उपचार कर भेजा गौशाला

 

महेंद्रगढ़ 03 मार्च 2024

गांव आकोदा के युवा समाज समाजसेवी संदीप जैलदार के नेतृत्व में युवाओं की टीम के द्वारा गौवंश की सेवा की जा रही है। इसी कड़ी में संदीप जैलदार व उनकी टीम सूचना के बाद एक घायल नंदी को उपचार कर सतनाली गौशाला में भिजवाया है। संदीप जैलदार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को उन्हें सूचना मिली थी बीएसएनएल एक्सचेंज के पास एक नंदी को किसी गाड़ी ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है।

जिसकी सूचना के बाद वे डॉक्टर भीम सिंह यादव के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर जांच करने पर पता चला की नंदी का एक पैर टूट गया है। जिसकी मलहम पट्टी करके नंदी को रात भर के लिए किसान सूबे सिंह के घर पर छोड़ा गया। सुबह होने पर घायल नंदी को सतनाली गौशाला में भिजवाया गया है। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों से रात्रि के समय रोड़ पर अपने वाहनों काे धीमी गति में चलाने व पशुओं को देखकर वाहन चलाने की अपील की। ताकि किसी भी प्रकार के हादसे से बचा जा सके।

शुक्रवार, 1 मार्च 2024

बीपीएल तथा एएवाई राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों को पीओएस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी करवानी अनिवार्य अपने नजदीकी डिपो धारक के पास जाकर करवा सकते हैं ई-केवाईसी

 

नारनौल, 1 मार्च। 
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सभी बीपीएल तथा एएवाई राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों को पीओएस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी करवानी अनिवार्य है। कार्ड धारक अपने नजदीकी डिपो धारक के पास जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।


यह जानकारी देते हुए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने बताया कि  बीपीएल तथा एएवाई राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य अपने-अपने आधार कार्ड के साथ अपने नजदीकी डिपो धारक के पास जाकर अपना आधार सत्यापन पीओएस मशीन के माध्यम से करवाते हुए ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में किसी भी लाभार्थी को राशन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

खुडाना में हिंदी प्रवक्ता प्रेम सिंह की सेवानिवृति पर कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया सम्मानित

 

महेंद्रगढ़ 1 मार्च 2024

गांव खुडॉना निवास हिंदी प्रवक्ता प्रेम सिंह का सेवा निवृत होने पर गांव की राजपूत धर्मशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए खुडॉना के राजपूत धर्मशाला के प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव खुडॉना निवासी प्रेम सिंह जो कि जिला भिवानी के मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरो में हिंदी के पद पर प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहा था जिसका 29 फरवरी 2024 को सेवानिवृत्ति होने पर गांव में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस सम्मान समारोह में प्रेम सिंह को गांव की तरफ से पगड़ी बनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभा के प्रधान वीरेंद्र सिंह, सचिव लीलू सिंह, कैशियर दीपक, बिल्लू सिंह उर्फ भूप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मोती सिंह, फतेह सिंह नम्बरदार, पूर्व सरपंच राधे सिंह, प्रमोद सिंह, धर्म सिंह सहित गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति व फौजी संगठन उपस्थित रहे।