शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

आकोदा में मकर संक्रांति पर लगने वाले मेले को लेकर तैयारियां जोरो पर

महेंद्रगढ़ 12 जनवरी 2024

गांव आकोदा में मकर संक्रांति पर लगने वाले विशाल मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। मेला अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हलका विधायक रावदान सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उसी दिन बाबा साथ खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस विषय में जानकारी देते हुए सुधीर उर्फ बिट्टू ने बताया कि 14 जनवरी को सुबह 9 बजे स्टेडियम में ओपन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।

 जिसमें लड़कों के लिए 1600 मीटर की दौड़ होगी तथा लड़कियों के लिए 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम विजेता को 3100 रुपए दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपए तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 1100 रुपए का ईनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राशि सुधीर उर्फ बिट्टू व संजू दिल्ली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दी जाएगी। बिट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि उसी दिन खेल मैदान में बुजुर्गों की रेस का आयोजन भी करवाया जाएगा जो की 400 मीटर की रेस होगी। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों को सम्मान में भी आकर्षक व उचित इनाम देकर उनको सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेला अवसर पर भजन एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें मुख्य कलाकार योगेश शर्मा, मंजू शर्मा, डांसर अमिषा चौहान, कुमारी राधिका, रश्मी यादव सोनीपत, राधेश्याम, मनोज कारना यूपी अपनी प्रस्तुति देंगे।

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

पाली गांव में प्रवेश के हर रास्ते पर अब सीसीटीवी की रहेगी नजर

महेंद्रगढ़ 11 जनवरी 2024: उपमंडल के गांव पाली में चोरी जैसी घटनाओं पर अंकूश लगाने व गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 45 कैमरे लगाए गए है। जिनकी वजह से गांव के चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख की मद्द से नजर रखी जाएगी। 

इस विषय में जानकारी देते हुए गांव पाली के सरपंच देशराज फौजी ने बताया कि गांव पाली को हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरों के साथ लैश कर दिया गया है। यह भी बड़ी खुशी की बात है कि हमारा गांव जिले का पहला गांव होगा जिसमें इतने बड़े लेवल पर कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें दूसरे गांव से जोड़ने वाले छोटे से छोटे सभी रास्ते मुख्य चौराहे कंप्लीट बस स्टैंड को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में 45 कैमरे पूरे गांव में लगा दिए गए हैं। सभी कैमरे एक ही सिस्टम पर हैं जिनका सर्वर मेरे घर पर है। 

264 टीबी स्टोरेज की क्षमता के साथ सभी अच्छी क्लेरिटी के साथ चालू कर दिए गए हैं। गांव में होने वाली छोटी-मोटी चोरियों में इसका बहुत बड़ा फायदा मिलेगा। पूरे सिस्टम का नाम त्रिनेत्रम रखा गया है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार पूरे गांव ने सहयोग करके अच्छे कार्य करने के लिए मेरे को चुना। इसी प्रकार गांव के लोग हर कार्य में सहयोग करते रहेंगे, क्योंकि किसी भी कार्य करना आसान है लेकिन देख-रेख करना बहुत कठिन है जो की कोई एक व्यक्ति नहीं कर सकता।

खुडाना में कुमारी उत्कर्ष मोटिवेशनल वुमेन क्रिकेट कप का किया गया आयोजन

 खुडाना में कुमारी उत्कर्ष मोटिवेशनल वुमेन क्रिकेट कप का किया गया आयोजन

-पहले मैच में खिलाड़ीसमीक्षा रही वुमैन ऑफ द मैच

खुडाना स्थित बालाजी स्पोर्ट्स  क्लब में बुधवार को कुमारी उत्कर्ष मोटिवेशनल वुमेन क्रिकेट कप का आयोजन किया गया। जिसका आरएचएम स्कूल पोता के चेयरमैन रविन्द्र यादव ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के संयोजक अनिल यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सोनीपत, फरीदाबाद, चरखीदादरी, एवं महेंद्रगढ़ की टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का पहला मैच सोनिपत व चरखी दादरी की टीम के बीच में खेला गया। जिसमें सोनीपत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 145 रन बनाए। जिसके जवाब में चरखी दादरी की टीम 44 रनों पर सिमट गई। इस मैंच की वुमैन ऑफ द मैच खिलाड़ी समीक्षा रही। जिसने 28 बॉल पर 57 रन की आकर्षक पारी खेली। इस मौके पर प्रतियोगिता के प्रबंधक सुनील शर्मा, पवन शास्त्री, अनूप लखेरा, बालाजी स्पोर्टस क्लब प्रशिक्षक अशोक माधव, जयप्रकाश, रामवीर सिंह, संजय सिंह, जोगेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

पहले मैच में खिलाड़ी समीक्षा रही वुमैन ऑफ द मैच

-

महेंदरगढ़ 11 2024

सोमवार, 14 जनवरी 2019

खुडॉना के सरकारी स्कूल में चोरी

खुडॉना के सरकारी स्कूल के कंप्यूटर लैब में एक साल के दौरान यह दूसरी बार चोरी हुई है।इसकी शिकायत स्कूल के प्राचार्य डॉ बल राज आर्य ने आकोदा पुलिस को शिकायत दी हैं प्राचार्य के अनुसार चोर 3 cpu, led, key बोर्ड,माउस आदि ले गए।