शनिवार, 23 मार्च 2024

होली मिलन समारोह में बच्चों को तिलक होली खेल पानी बचाने की दिलाई गई शपथ

 

महेंद्र गढ़ 23 मार्च 2024

दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाली में शनिवार को हाेली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने अनेक डांस व रंगोली से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन सत्यवीर सिंह तंवर व प्राचार्य बेबी तंवर ने की। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन पूजा तंवर ने किया। बेबी तंवर ने बताया कि हमें होली का पर्व प्रेम व खुशी के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पानी बर्बाद न करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं, बच्चें व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें