महेंद्रगढ़ 31 जनवरी 2024
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला दो फरवरी को जिले के गांव सुरेहती पिलानिया, निम्बी छाजियावास, खेड़की, नांगल हरनाथ, मालड़ा व बसई में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस विषय में जानकारी देते हुए युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेी आदलपुर ने बताया कि महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा चुनावों के मध्यनजर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे व जन समस्याओं को जानकर उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यता फौजी राव रमेश पालड़ी करेंगे। इस दौरान जिला प्रधान डॉक्टर मनीष शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैनी, हलका प्रधान रविन्द्र गागड़वास, युवा िजला प्रधान युद्धवीर पालड़ी, राजकुमार खातौद, संजीव तंवर, संदीप माजरा, लखीराम सौनी, ओमकार खेड़ा, हैप्पी खुडाना, मनोज बुचौली, योगी आदलपुर, पवन नम्बरदार आकोदा, अमित आकोदा, अभिषेक कुराहवआ व इनसों के जिला प्रधान दिग्विजय शेखावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें