बुधवार, 31 जनवरी 2024

राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी के प्रदेश में आयोजित बूथ स्तरीय सम्मलेन कार्यक्रम को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने गांवों का दौरा कर दिया निमंत्रण -4 फरवरी को करनाल में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम

 

महेंद्रगढ़ 31 जनवरी

करनाल में होने वाली राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी का प्रदेश बूथ स्तरीय सम्मलेन कार्यक्रम को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इस विषय में जानकारी देते हुए राष्ट्रवादी जान लोक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह तंवर ने बताया कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावो के लिए पार्टी की संपूर्ण तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसको लेकर करनाल में एक ऐतिहासिक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जोकि 4 फरवरी को संपन्न होगा।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पार्टी के संयोजक शेर सिंह राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिसको लेकर बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष ने इलाके के गांव बसई, खुडॉना, गढ़ी, बास आदि गांव-गांव का दौरा करके अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को 4 फरवरी को करनाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने के लिए अपील की। इस दौरान उनके साथ हीरु सिंह खेड़ी तलवाना, पाली के सरपंच देशराज फौजी, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह झगडोली, विश्व पाल सिंह, अगिहार के सरपंच दलबीर सिंह, कैप्टन रामवीर सिंह बसई, हेमंत सिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें