महेंद्रगढ़ 27 जनवरी 2024
गांव जाट के पशु अस्पताल के नजदीक केंद्रीय विश्वविद्यालय में 9 से 11 फरवरी तक हरियाणा की राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह पशु प्रदर्शनी प्रदेश के मंत्री जेपी दलाल के आदेश अनुसार व विभाग के एसीएस अंकुर गुप्ता आईएएस के निर्देश अनुसार संपन्न की जाएगी जानकारी देते हुए पशुपालन विभाग के महानिदेशक डॉ लालचंद रंगा ने बताया कि यह राज्य स्तरीय मेला हरियाणा में 40 वा तथा महेंद्रगढ़ में इस प्रकार का यह पहली प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके लिए यूनिवर्सिटी जाट पाली में लगभग 20 एकड़ में लगने वाला यह मेला 9 से 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा इस मेले में पूरे प्रदेश भर से पशुपालक व किसान हिस्सा लेंगे।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में लगभग 20000 पशुपालक व किसान रोजाना पहुंचेंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज हमने केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए इस प्रदर्शनी के लिए हमने दौरा किया है वह जगह का भी फाइनल किया गया है। उन्होंने इसके लिए पूरे अरेंजमेंट के लिए एनके कपूर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को कांटेक्ट भी दे दिया गया है और समस्त विभाग के अधिकारी भी उनके साथ रहे। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को किस प्रकार से कमाई डबल कर सकते हैं हर प्रकार की नई तकनीकी कैसे फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि खासकर महिलाओं का इस प्रदर्शनी में विशेष योगदान रहेगा तथा सुधार के लिए भी अलग-अलग तरीके बताए जाएंगे व इलाके के किसान इसका फायदा उठाएंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में विदेशी पर्यटक व पूरे राज्य से भी इस पशु प्रदर्शनी में आएंगे। पशुपालन विभाग के महानिदेशक लालचंद रंगा के साथ इस मेले के नोडल अधिकारी डॉक्टर सुखदेव राठी, डॉक्टर चंद्रभान सोनी उपनिदेशक नारनौल, डॉक्टर बलजीत बंगाली एसडीओ महेंद्रगढ़, डॉक्टर वेद सागवान वीएस जाट, डॉक्टर मनोज वीएस पालड़ी पनिहार, डॉक्टर अनिल जांगरा वीएस, डॉक्टर अशोक यादव सहित समस्त पूरी टीम उनके साथ रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें