मंगलवार, 3 दिसंबर 2024

132 केवी पावर हाउस पाली में मेंटेनेंस कार्य के चलते आज बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

 

महेंद्र गढ़

पाली स्थित 132 केवी पावर हाउस में मेंटेनेंस कार्य के चलते 4 दिसम्बर को आकोदा व जाट पावर हाउस की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।


इस विषय में जानकारी देत हुए एसडीओ सुनिल कुमार व जाट पावर हाउस के इंचार्ज सत्यनारायण यादव ने बताया कि4 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली की सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। जिसके लिए सभी लोग अपना सहयोग करे। उन्होंने कहा कि बिजली बाधित होने के चलते बिजली संबंधित कार्य सुबह 10 बजे से पहले या शाम को 6 बजे बाद की हो पाएंगे।

सोमवार, 2 दिसंबर 2024

आकोदा निवासी पूर्व थानेदार जगदीश प्रसाद का निधन

 

महेंद्र गढ़

आकोदा निवासी पवन यादव व प्रदीप यादव अरावली मेडिकल आकोदा वाले के पिताजी एवम पुर्व थानेदार जगदीश प्रसाद ब्रेन स्टॉक  के चलते पंचतत्व में विलीन हो गए, उनका अंतिम संस्कार दिनांक 03 दिसंबर 2024 को गांव आकोदा में सुबह 8 बजे किया जाएगा।भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ओर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।


रविवार, 1 दिसंबर 2024

बाबा जयराम दास के 76वें मेले को लेकर पाली ग्राम सचिवालय में हुई बैठक - 11 जनवरी 2025 से शुरू होगी उत्तर भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता

महेंद्र गढ़

क्षेत्र के पाली स्थित ग्राम सचिवालय में रविवार को विशाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 25 जनवरी को लगने वाले परमहंस त्यागी बाबा जयराम दास के 76वें मेले को लेकर विचार विमर्श किया गया। सभा की अध्यक्षता गांव के सरपंच देशराज फौजी ने की।

सभा में मेला अवसर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को लेकर संपूर्ण विचार किया गया और उन प्रतियोगिताओं की तिथि व इनाम भी ग्रामीणों द्वारा निश्चित किए गए। इस विषय में जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह, गांव के सरपंच देशराज फौजी व मंदिर कमेटी संरक्षक कंवर सिंह ने बताया कि हर साल लगने वाले बाबा के विशाल मेले पर उतरी भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार खेल प्रतियोगिताएं 11 जनवरी से शुरू की जाएगी। जिनका समापन 23 जनवरी को इलाके के प्रसिद्ध समाजसेवी केवी नांगलिया द्वारा किया जाएगा। 

ब्रह्मलीन परमहंस बाबा जयराम दास महाराज का 76 वां मेला बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी की देख रेख में उनकी तपोस्थली समाधि स्थल पाली में माघ बत्ती एकादशी संवत 2081, 25 जनवरी 2025 को लगेगा। मेले में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी नेशनल,( लड़के और लड़कियों दोनों की),  इसके अलावा गोला फेक, लम्बी कूद व दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। लड़कियों की कबड्डी 24 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे शुरू होगी। क्रिकेट 11 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ कर दी जाएगी। कबड्डी व वॉलीबॉल 25 जनवरी प्रातः 9:00 बजे, कुश्तिया 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे, दौड़ 100, 200, 400, 800, 1600, 3000, 5000 (लड़कियों की दौड़100 मीटर से 3000मीटर)  मीटर तक की दौड़ होगी एवं  बच्चों व बुजुर्गों की भी दौड़ होगी, लम्बी कूद, 23 जनवरी प्रातः 9:00 बजे बाबा जयरामदास स्टेडियम पाली पर करवाई जाएगी। मेला अवसर पर 500 रुपए से लेकर 51 हजार रुपए तक का कुश्ती दंगल भी करवाया जाएगा। कुश्ती बराबरी पर रहने पर कोई ईनाम नहीं दिया जाएगा।  एथलेटिक्स का इनाम 1500 रुपए से लेकर के 6100 रुपए तक का होगा। 

क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को दो लाख एक हजार रुपए व आधा  किलो चांदी का कप तथा उपविजेता टीम को एक लाख इक्कीस हजार रुपए व 250 ग्राम चांदी का कप दिया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज को मोटर साइकिल बाइक दी जाएगी। क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमों को चांदी के मेडल भी दिए जाएंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफइनल में हारने वाली दोनों टीमो  को 11000 - 11000 रुपए दिए जाएंगे। मैन ऑफ द मैच फाइनल में 11000 रुपए तथा सेमीफाइनल में 5100 -5100 रुपए दिए  जाएंगे। क्रिकेट के मैच लीग के आधार पर खेले जाएंगे। बेस्ट बॉलर और बेस्ट बल्लेबाज को 5100-5100  रुपए दिए जाएंगे। बेस्ट फील्डर को भी 5100 रुपए  दिए जाएंगे। वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 61000 रुपए व उपविजेता टीम को 41000 रुपए का ईनाम दिया जाएगा। कबड्डी नेशनल में प्रथम विजेता टीम को 121000 रुपए तथा उपविजेता टीम को 81000रुपए व सभी विजेता टीमों को बीजेआरडी  ट्रॉफी दी जाएगी। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51000 रुपए एवं उप विजेता टीम को 31000 रुपए का ईनाम दिया जाएगा। लड़कों की नेशनल कबड्‌डी में सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 11-11 हजार रुपए व लड़कियों की टीम को 5100-5100 रुपए दिए जाएंगे। कबड्डी तथा वॉलीबॉल की विजेता टीमों के  बेस्ट प्लेयर को 5100 –5100  रुपए नकद दिए जाएंगे। वॉलीबॉल में फाइनल मैच में दोनों टीमों को ट्रैकसूट व किट  दिए जाएंगे। सभी खिलाड़ियों के लिए खाने व रहने  की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। 

कमेटी सदस्यों ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एंट्री फीस 7100 रुपए, कबड्डी व  वॉलीबॉल के लिए 500 रुपए होगी। एंट्री फीस प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व जमा करवानी होगी। इसके अलावा मेला अवसर पर 24 जनवरी की रात्रि 09:00 बजे जागरण करवाया जाएगा। रविवार को आयोजित इस महापंचायत में सरपंच देशराज फौजी, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, ठाकुर ओमप्रकाश, कैप्टन विक्रम सिंह, सहसचिव प्रदीप, सुनील, जयवीर, राकेश फौजी, मुन्ना सेठ, कमेटी उप प्रधान रणजीत सिंह, सूबेदार मेजर धर्मबीर पाली समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 29 नवंबर 2024

पाली में ग्राम सभा का आयोजन कर विभिन्न मुद्दों व विकास कार्यो को लेकर की गई चर्चा

महेंद्र गढ़

क्षेत्र के गांव पाली में ग्राम सचिवालय में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा में चंडीगढ़ से एक टीम विशेष रूप से यहां पहुंची जिस टीम का नेतृत्व प्रदीप सिंह महलान द्वारा किया गया। ग्राम सभा में जीपीडीपी, एक्शन प्लान, महिला बाल विकास, पशुपालन, स्वामित्व योजना सहित अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा चंडीगढ़ की टीम ने गांव का सकोर कार्ड पेश किया। जिसमें पाली गांव को 52.5 स्कोर मिला है। गांव के सरपंच देशराज फौजी के नेतृत्व में हुई इस ग्राम सभा में सभी ग्रामीणों ने अपने-अपने विचार रखें। उन विचारों को सरपंच ने नोट किया और हर प्रकार से उन समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।

सरपंच देशराज फौजी ने बताया कि हमारे गांव की इस ग्राम सभा में हमने  ग्रामीणों से विचार विमर्श करके कुछ अहम फैसले लिए हैं जिनपर हम कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि हमारा सबसे पहला मुद्दा स्वच्छ भारत के तहत गांव में सफाई व्यवस्था करवाना रहेगा। इसके लिए हमें ट्रैक्टर लगा दिया गया है और इस काम को हम लगभग 6 महीने में पूर्ण करने का हमारा टारगेट है। इसके तहत प्रत्येक रविवार को सरपंच,हमारे 19 पंच व  दो बीडीसी मेंबर एक घंटे के लिए पूरे गांव में सफाई व्यवस्था का के लिए श्रमदान करेंगे यह हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि हमारे गांव में एक अस्पताल विचाराधीन है जिसके लिए हम लगभग तीन एकड़ जमीन विभाग को देंगे जिससे कि एक बड़ा अस्पताल बन सके।

उन्होंने बताया कि उस जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं जिनका मामला कोर्ट पर विचार अधीन है और जल्दी ही उसका फैसला आने के बाद उसे जगह को खाली करवा कर वहां पर एक अच्छा हॉस्पिटल बनवाया जाएगा। सरपंच देशराज फौजी ने बताया कि बाबा जयरामदास की बणी जो कि लगभग 76 एकड़ में फैली हुई है उसके चारों तरफ हम जाली लगवा कर उसके अंदर आवारा पशुओं को रोका जाएगा इसके अंदर वे पशु चर भी सकेंगे और इसके अंदर तीन-चार बडी पानी की खेल भी बनाई जाएंगी जिसमें वे पशु पानी भी पी सकेंगे। इसके साथ-साथ सरपंच ने बताया कि हमारी इस ग्राम सभा में आम नागरिक की शिकायत थी कि हमारे बस स्टैंड पर बसे नहीं रुकती है। इस समस्या पर तुरंत कार्यवाही करते  हुए सरपंच देशराज फौजी ने स्टेट ट्रांसपोर्ट मैनेजर अरविंद शर्मा से चंडीगढ़ पर फोन से बात की और इस समस्या से अवगत कराया। इस पर अरविंद शर्मा स्टेट ट्रांसपोर्ट मैनेजर ने बताया कि आपके गांव में सभी बसे रुकेगी अगर कोई ड्राइवर या कंडक्टर बस को नहीं रोकता है तो उस बस के नंबर नोट करके मेरे पास तुरंत भेजे ताकि हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर सके। देशराज फौजी ने बताया कि हमारी ग्राम सभा में हमारा बिल्कुल खुला काम होता है कोई भी नागरिक सरपंच से किसी भी कार्य का खर्च व कार्य के बारे में पूछ सकता है उस व्यक्ति को संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

सरपंच देशराज फौजी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा एक उद्देश्य है कि हमारा गांव हरा भरा हो जिसके लिए गांव के फिरनी के चारों तरफ पेड़ लगाने के लिए विचार किया गया है जिस पर भी जल्दी ही हम कार्य शुरू करके गांव को चारों तरफ हरा-भरा बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ देशराज फौजी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हमारा गांव हर प्रकार से अव्वल रहे इसके लिए हम भरसक प्रयास कर रहे हैं और सभी ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और आगे भी ऐसा सहयोग मिलता रहेगा और हम गांव को प्रकृति के पथ पर ले जाएंगे।इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

मंगलवार, 26 नवंबर 2024

बसई में आयुर्वैदिक डिस्पेंसरी का कार्य बंद होने से ग्रामीण परेशान डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए ग्रामीण अधिकारियों के कार्यालयों के लगा रहे है चक्कर

 

महेंद्र गढ़

गांव बसई की सरकारी आयुर्वैदिक डिस्पेंसरी का काम एक बार से बंद होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग कर डिस्पेंसरी का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की है। ग्रामीण दलीप शेखावत, श्याम सुन्दर, राजू कोच, रणवीर पीटीआई, मीर सिंह, कृष्ण मिस्त्री, सुकेन्द्र, रमेश शर्मा, मास्टर सुनील ठेकेदार आदि ने बताया कि बसई  सरकारी आयुर्वैदिक डिस्पेंसरी का कार्य सितंबर 2023 में सरकार द्वारा शुरू किया गया था। उस समय इसकी ग्रांट लगभग 24 लाख रुपए सरकार द्वारा पास की गई थी। ग्रामीणों ने जब निर्माणाधीन डिस्पेंसरी पर जाकर देखा तो वहां पर पाया कि बिना नींव व बिना पिलर के ही निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है और निर्माण सामग्री भी निम्न स्तर की प्रयोग की जा रही थी। ग्रामीणों ने कार्य को बीच में रुकवा कर उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया गया था। जिसके बाद विभाग के अधिकारियो ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला की ईंट भी हल्की थी व नींव भी नहीं खोदी गई थी इसलिये कार्य को बीच में रुकवाकर आगे की कार्रवाई करते हुए ग्रांट बढ़वाने के लिए ग्रामीणों से कहा।

ग्रामीणों ने इसके लिए पंचायती राज के एक्सईएन से मिलकर सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के प्रयास से इसकी ग्रांट बढ़ाकर लगभग 45 लाख रुपए सरकार द्वारा कर दी गई। उसके पश्चात इसका नया टेंडर छोड़कर इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया लेकिन अभी लगभग पिछले 2 महीने से इसका निर्माण कार्य फिर से अधर में लटका हुआ है ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर चला गया और ग्रामीणों ने इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना हैं कि सरकार एक तरफ तो स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत के नारा देकर हर घर में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लोगों को जागरुक कर रही है दूसरी तरफ लगभग 15 महीने से इस डिस्पेंसरी का कार्य शुरू हो चुका है लेकिन अभी निर्माण कार्य 15 महीने में दो बार बंद भी हो चुका है लेकिन अभी फिर से बंद हो गया जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्दी ही अगर इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो हम मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से भी इसके लिए हम शिकायत भेजेंगे।

ग्रामीण सुनील तंवर ठेकेदार ने बताया कि पहली बात तो हमारा गांव बहुत बड़ा गांव है इसके साथ-साथ महेंद्रगढ़ जिले से लगभग इसकी दूरी भी 20 किलोमीटर पड़ती है। जिससे की अगर कोई भी आदमी बीमार होता है तो उसको ले जाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। सरकार ने लगभग डेढ़ साल पहले इसका कार्य शुरू किया था लेकिन अभी ना के बराबर है। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही इसका कार्य शुरू नहीं किया गया तो इसके लिए हमारा गांव एकत्रित होकर विधायक कंवर सिंह से मिलकर इस मामले के सीएम साहब के संज्ञान में लाएंगे ओर इसमे सम्मिलित सभी अधिकारी व ठेकेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करेंगे। 

ग्रामीण दलीप शेखवात ने कहा कि गांव की आयुर्वैदिक डिस्पेंसरी शुरू से ही विवादों के घेरे में रही है। पहले तो बिना नीव व हल्की सामग्री प्रयोग की गई, फिर हमने इसको बंद करने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई। उसके बाद ग्रांट बढ़वाने के लिए गुहार लगाई ग्रांट बढ़ाने के बाद फिर  0से दोबारा शुरू करवाने के लिए विभाग के पीछे-पीछे घूमते रहे और अब फिर से कम बंद हो गया। अब फिर हम विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारियों से निवेदन कर रहे हैं कि इसका काम शुरू करवाया जाए अगर जल्दी इसका कार्य शुरू नहीं किया गया तो हम इसकी शिकायत सीधी प्रधानमंत्री से करेंगे।

इस बारे में जब सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो दिन पहले मेरी बात अधिकारियों से हुई थी अभी दो-तीन दिन में बाद उन्होंने मिलने के लिए बोला है।

इस बारे में जब विभाग के जेई ललित से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह कार्य बंद हो रखा है। ठेकेदार काम छोड़कर चला गया है। ठेकेदार को हमने डी बार कर दिया गया है और जल्दी ही इसका दोबारा से टेंडर करके इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।