गुरुवार, 14 नवंबर 2024

बीएस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

 

महेंद्र गढ़

बीएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकोदा में बाल दिवस बडे उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल में छोटे व बड़े सभी बच्चों में नृत्य भाषण व कविता जैसे अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया व छोटे-बच्चों ने कविता व पक्षियों की मधुर-मधुर आवाज निकाल कर विद्यालय को मंत्र मुग्ध किया। सभी बच्चों को इनाम भी दिया गया।

विद्यालय प्राचार्य पवन सिंह तंवर ने बाल दिवस पर बच्चों के साथ अपने बचपन की यादे व विभिन्न खेलों के बारे में बताया। विद्यालय अध्यापक सुरेन्द्र शर्मा ने भी बाल दिवस व पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे में विस्तार से वर्णन किया। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में पहर सैनी ने प्रथम व साक्ष्य ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

 महेंद्र गढ़

राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी श्योपुरा में गुरुवार को सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 

प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं से पहर सैनी प्रथम तथा चौथी कक्षा से साक्ष्य द्वितीय ओर काव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

मंगलवार, 12 नवंबर 2024

आकोदा की बेटी पायल लखेरा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, गांव में पहुंचने पर किया जाएगा सम्मानित -गांवो की बेटियों के लिए परेणा का स्त्रोत बनकर सामने आई है पायल:- मा मनोज गौतम

महेंद्र गढ़

उपमंडल के गांव आकोदा निवासी पायल पुत्री दीपक लखेरा ने उज्बेकिस्तान में आयोजित 9वीं इंटरनेशनल मार्शल आर्टस गेम्स में कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश व गांव का नाम रोशन किया है। पायल की इस उपलब्धि के बाद से गांव व परिवार में खुशी का माहौल है। पायल के ताऊ व परिवार के अन्य सदस्यों ने इस मौके पर मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया है। बता दे कि उज्बेकिस्तान में 2 नवंबर से 6 नवंबर तक आयोजित 5 दिवसीय प्रतियोगिता में पूरे विश्व से 19 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें आकोदा निवासी पायल ने अंडर 15 आयुवर्ग में भाग लेते हुए काटा में कांस्य पदक प्राप्त किया है। 

पायल के ताऊ संजय लखेरा एवं चाचा नवीन लखेरा ने बताया कि पायल पहले भी नेशनल गेम्स में कई बार गोल्ड मेडल जीत चुकी है। पिछली राष्ट्रीय उपलब्धियां की बदौलत ही उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप में जाने का मौका मिला था। पायल ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच हंसी दुरई,परिवारजनों दादी गीता देवी, ताऊ संजय लखेरा व चाचा नवीन लखेरा व ताई रेणु लखेरा को दिया है। उन्होंने कहा कि इन सब के आशीर्वाद से ही मैं इस इंटरनेशनल पदक को जीत पाई हूं और आगे भी मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने पदक को स्वर्ण पदक में बदलने की कोशिश करूंगी। 

अवसर समाज सेवी एवं सवेरा एनजीओ के प्रदेशाध्यक्ष मनोज गौतम ने कहा कि बहुत ही गर्व की बात है,आकोदा की बेटी पायल ने इस प्रकार की प्रतियोगिता में इंटरनेशनल लेवल पर गांव व इलाके का नाम रोशन किया है, इसके साथ-साथ जिले व देश का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार का कार्य पायल ने किया है इससे गांवो की ओर भी बेटियां प्रेरणा लें और आगे बढ़े। गांव के अन्य गणमान्य लोगों ने भी पायल को बधाई देते हुए कहा कि पायल के गांव में पहुंचने पर सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा। 

मौके पर सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार, सवेरा स्वयंसेवी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज गौतम गढ़ी खुडाना, मास्टर सुरेंद्र खुडॉनिया,अनुज शर्मा एएलएम,सत्यवीर सिंह एएलएम, महिपाल साहब,कंवर सिंह,मास्टर राजेन्द्र ढाणी आकोदा,वीरेंद्र साहब, पूर्व सैनिक अनिल कुमार ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि रणधीर सिंह,गौरक्षक संदीप जैलदार सहित अनेक समाजसेवियो व इलाके के सरपंचों ने बेटी की इस उपलब्धि पर बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रविवार, 10 नवंबर 2024

अहीर रेजिमेंट की मांग को निकाली जा रही भारत यात्रा की टीम पहुंची आकोदा -ग्रामीणों ने टीम का स्वागत कर हर संभव मद्द का दिया आश्वासन

 महेंद्र गढ़

करीब 70 वर्ष पुरानी अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर 11 अगस्त को गुजरात के सूरत से शुरू की गई भारत यात्रा गुरुवार का आकोदा में पहुंची। इस मौके पर आकोदा के ग्रामीण सूबेदार महिपाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि लाल सिंह, पंच प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, अनिल उर्फ तिवारी सहित अनेक लोगों ने भारत यात्रा में शामिल लोगों का भव्य तरीके से स्वागत किया।

टीम के सदस्य राजेंद्र यादव ने बताया कि हमारी यात्रा 11 अगस्त को शुरू हुई थी जो जनवरी माह के पहले सप्ताह में द्वारका पहुंचेगी व यात्रा के पूर्ण होने पर फरवरी माह में रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को शक्ति प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की। इस दौरान टीम में राजेन्द्र यादव, हरीश, उत्तम आदि लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने भी अहीर रेजिमेंट की मांग को जायज बताते हुए यात्रा में शामिल टीम के सदस्यों को हर संभव मद्द करने व शक्ति प्रदर्शन में भारी संख्या में पहुंचने का आश्वासन दिया।

दादी सती मंदिर में जागरण, हवन व भंडारे का हुआ आयोजन

महेंद्र गढ़

गांव खुडॉना में दादी सती मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हलका विधायक कंवर सिंह यादव के बड़े भाई सुमेर सिंह एडवोकेट व उनके साथ सोमबीर,राजेश शर्मा व महेंद्रगढ़ ब्लॉक सिमिति के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रणधीर सिंह आदलपुर भी रहे। जानकारी देते हुए कमेटी सदस्य राधेश्याम व मनजीत ने बताया कि गांव के दादी सती मंदिर में  हर साल जागरण व भंडारे का आयोजन होता हैं।

इस साल भी शनिवार रात्रि को जागरण का आयोजन किया गया जिसमें राधेश्याम एंड गायक पार्टी द्वारा दादी सती की महिमा का गुणगान किया गया और रविवार को सुबह 7:15 बजे हवन का आयोजन किया गया जिसमें गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया तथा 10:00 बजे प्रसाद वितरण का कार्य शुरू किया गया जिसमे इलाके के भारी संख्या में लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया व दादी सती के मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। 

कार्यक्रम में गांव खुडॉना के सरपंच प्रतिनिधि डॉक्टर नरेश सिंह, गढ़ी के सरपंच कर्मवीर सैनी,मास्टर मदन सिंह, प्यारेलाल, गजानंद, रामावतार,राधेश्याम,मनजीत सिंह, सुनील, हबलू हलवाई,प्रदीप सहित समस्त गणमान्य व्यक्ति व महिलाएं उपस्थित रही