रविवार, 10 नवंबर 2024

बसई में 15 नवम्बर को लगेगा हनुमान जी का 62वां विशाल मेला -14 नवम्बर से शुरू होंगी खेल प्रतियोगिताएं

 

महेंद्र गढ़

क्षेत्र के गांव बसई में 15 नवम्बर को हनुमान जी के 62वें विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी प्रधान मास्टर गोविन्द शर्मा ने बताया कि मेला अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 नवम्बर को 55 किलो भारवर्ग में नेशनल कबड्डी, लड़कियों की कबड्डी नेशनल स्टाइल, महिलाओं की मटकी दौड, रस्सा कस्सी, युवाओं व बुजुर्गों की दौड़ आदि प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 55 किला नेशनल कबड्डी में विजेता टीम को 15 हजार रुपए, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। लड़कियों की नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 21 हजार रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को 15 हजार रुपए, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 3100 रुपए व चौथे स्थान पर आने वाली टीम को 3100 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। नेशनल ओवन कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 41 हजार रुपए व उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। वहीं दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर आने वाले को 1500 रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 1100 रुपए व तृतीय स्थान पर आने वाले को 700 रुपए का ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14-15 नवम्बर की रात्रि को सांग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें मुख्य कलाकार रहिस यादव व अमित जांगड़ा पार्टी के द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश तंवर तथा खेल की शुरुआत पार्षद पुनम द्वारा किया जाएगा। खेलों के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व विशिष्ठ अतिथि के रूप में राव अक्षत युवा कांग्रेस अध्यक्ष, मनीष यादव आम पार्टी युवा प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। प्ररितोषण वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में हलका विधायक कवंर सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

बाबा जयरामदास गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व -हलका विधायक ने पांच लाख का टीन शेड व पानी का बोरवेल करवाने की घोषणा

 

महेंद्र गढ़

बाबा जयरामदास गौशाला समिति खुडाना में 9 नवम्बर को गोपाष्टमी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए गोशाला के प्रधान लीलू सिंह  बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 नवम्बर को गोपाष्टमी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हलका विधायक कंवर सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में महावीर प्रसाद शर्मा, चौधरी दलबीर सिंह, नवल सिंह, महावीर प्रसाद मित्तल, देवेन्द्र जोशी गढ़ी,अग्रवाल समाज के पूर्व प्रधान नवीन मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता मोती सिंह द्वारा की गई।

कार्यक्रम में स्टेज संचालक की भूमिका सवेरा एनजीओ के प्रदेशाध्यक्ष मास्टर मनोज गौतम ने निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हलका विधायक कंवर सिंह यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि  हिंदू धर्म में गौ माता सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने बताया कि गौ सेवा कभी बेकार नहीं जाती और सभी लोगों को अपनी अपनी नेक कमाई से गौशाला में अवश्य दान करना चाहिए। आज गौशाला प्रांगण में दानदाताओं ने खुलकर दान दिया जिसमें दलबीर मैनेजर ने 2 लाख 21हजार रूपये, महावीर मित्तल 101000 रुपये, देवेंद्र जोशी गढ़ी 51000 रुपये,नवल सिंह गढ़ी 51000 रुपये,समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मोती सिंह 51000 रुपये, रामावतार शर्मा  21000 रुपये दान स्वरूप दिए। हलका विधायक कंवर सिंह यादव ने भी गौशाला कमेटी को 5 लाख के टीन शेड व एक पानी के बोर की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब भी इस गौशाला में हमारे लायक किसी सेवा की आवश्यकता होगी तो हम गौ माताओ के आशीर्वाद से हमेशा तैयार रहेंगे। 

हम आपको बता दें की दलबीर सिंह मैनेजर व उनकी धर्मपत्नी सुदेश बाला जो कि इस गौशाला में हर मौके पर दिल खोलकर दान देते आए हैं।आज कार्यक्रम में आकोदा के सरपंच प्रतिनिधि लाल सिंह, महेंद्रगढ़ ब्लॉक की जिला उपाध्यक्ष शिवानी तंवर आदलपुर, गौ रक्षक संदीप जैलदार, गढ़ी के सरपंच कर्मवीर सैनी, खुडॉना के सरपंच प्रतिनिधि डॉक्टर नरेश सिंह, भाजपा के युवा नेता एवम किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, पैक्स प्रबंधक दीपक खुडॉना, पाली के सरपंच देशराज फौजी,गांव बसई से नोरंग सिंह तंवर,अग्रवाल समाज के पूर्व प्रधान नवीन मित्तल, समाजसेवी ओमपाल सिंह ठेकेदार,पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह, ब्लॉक समिति के जिला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रणधीर सिंह तंवर आदलपुर,गौशाला के प्रधान लीलू सिंह, मध्य प्रदेश पुलिस के पूर्व थानेदार रामचरण यादव, गांव बास से गुलाब साहब व नारायण साहब, राजू पूर्व पंच,मनजीत सिंह तंवर युवा भाजपा नेता,पाली से प्रेम फौजी पूर्व बीडीसी, नरेंद्र राव आकोदा,सुधीर खुडॉना,वीरेंद्र पंच,सुरेंदर पूर्व बीडीसी सहित इलाके के भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे थे।

शुक्रवार, 1 नवंबर 2024

गौरक्षक टीम ने नहर में फंसी नंदी को बाहर निकाल उपचार के लिए भेजा श्री श्याम गौ सेवा धाम सतनाली

 

महेंद्र गढ़

आकोदा क्षेत्र में गौरक्षक टीम के द्वारा लगातार गौवंश की सेवा के लिए अच्छे प्रयास किए जा रहे है व घायल व मुसीबत में फंसे गौवंश की सेवा की जा रही है। इसी कड़ी में रोहित व धर्मेन्द्र जैलदार की टीम ने पालड़ी बधवाना नहर में फंसे छोटे नंदी महाराज को बाहर निकाला गया है। 


आकोदा निवासी रोहित मोटा ने बताया कि उन्हें ग्रुप पर सूचना मिली कि पालड़ी बधवाना नहर में एक छोटा नंदी फंसा हुआ है। जिस की सूचना के बाद उनकी टीम तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचकर नंदी महाराज को नहर से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि नंदी महाराज की पीठ में इंफेक्शन होने की वजह से उसे एम्बुलेंस की मद्द से श्री श्याम गौ सेवा धाम सतनाली भेजा गया है। इस मौके पर खुडाना निवासी धर्मेन्द्र जैलदार, सोनू खुडाना सहित अन्य गौ प्रेमी उपस्थित रहे।

बाबा साध धाम पर तीन नवम्बर को लगेगा विशाल भंडारा

 

महेंद्र गढ़

आकोदा स्थित बाबा साध पर 3 नवम्बर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस विषय में जानकारी देते हुए बाबा साध सेवा समिति के प्रधान नरेश ठेकेदार ने बताया कि 3 नवम्बर को बाबा साध धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में बाबा साध धाम पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। बता दे कि बाबा साध धाम क्षेत्र का प्रसिद्ध धाम है। इसपर प्रत्येक माह की द्वादशी को गांव व आप-पास के लोग भारी संख्या में बाबा के दरबार में पहुंचते है। लोगो की मान्यता है कि बाबा के दरबार में सच्चे मन से हाजरी लगाने पर सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा से संख्या में पहुंचने की अपील की।

बास खुडाना स्थित शिव मंदिर में शनिवार को लगेगा देशी घी का भंडारा

 

महेंद्रगढ़

गांव बास खुडाना के बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर में 2 नवम्बर शनिवार को देसी घी के भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस विषय में जानकारी देते हुए पूर्व सैनिक गुलाब साहब ने बताया कि गांव बास के बस स्टैंड पर शिव मंदिर में शुद्ध देसी घी का भंडारे का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है। उन्होंने आम पब्लिक से व सभी इलाके वासियो से आग्रह भी किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें।