शनिवार, 24 अगस्त 2024

ज्ञानकोश-ए ग्लोबल स्कूल आकोदा में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व जन्माष्टी बुराई पर अच्छाई का प्रतीक:- राकेश कुमार

 

महेंद्र गढ़

ज्ञानकोश-ए ग्लोबल स्कूल आकोदा में शनिवार को जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चें राधा कृष्ण की ड्रेस में विद्यालय पहुंचे। समारोह की शुरूआत विद्यालय के सीईओ राकेश कुमार ने की व अध्यक्षता प्राचार्य रामनिवास यादव ने की। राकेश कुमार ने अपने संबाेधन में सभी अध्यापकों व बच्चों को जन्माष्टमी पर्व की हार्थिक शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। कंस के अत्याचारों से भगवान श्रीकृष्ण ने मुक्ति दिलाकर पूरी प्रजा की भलाई के लिए कार्य किए। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की ड्रेस में विभिन्न प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य रामनिवास यादव ने बताया कि जन्माष्टमी अच्छे कर्मो को प्रेरित करती है और इसे बुराई के उन्मूलन के दिन के रूप में मनाया जाता है। यह हमें राक्षसों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित करता है और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। 

सुखी और समृद्ध जीवन जीने के लिए व्यक्ति को भगवान कृष्ण की शिक्षाओं और सुझावों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

जनता स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाया उत्साह

 

महेंद्र गढ़

जनता शिक्षा निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसई में शनिवार को जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर स्कूल परिसर में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा चौथी तक के विद्यार्थियों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पुलिस, अधिकारी, डॉक्टर, शिक्षक, सैनिक, किसान, कन्हैया और भारत माता की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। 

विद्यालय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को उभार कर सामाजिक व बौद्धिक और नैतिक मूल्यों का विकास करती है और छोटी उम्र से ही ऐसी प्रतियोगिताओं में शामिल होने से बच्चों का आत्म विश्वास बढ़ता है। विद्यालय व्यवस्थापक सतवीर सिंह तंवर तथा प्राचार्य कुलदीप प्रकाश ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी व कहा कि बच्चे ही राष्ट्र के निर्माता है इनका सर्वांगीण विकास कक्षाओं के साथ-साथ इस तरह की आयोजित क्रिया कलापों से होता है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

मंगलवार, 20 अगस्त 2024

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने ली राजनीतिक दलों की बैठक सभी राजनीतिक दल आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करें : डीसी मोनिका गुप्ता किसी भी मंजूरी के लिए सुविधा पोर्टल पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं राजनीतिक पार्टियां

नारनौल,20 अगस्त। विधानसभा आम चुनाव-2024 को जिला प्रशासन तटस्थ होकर निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाएगा। किसी के साथ भी कोई पक्षपात नहीं होगा। जिला प्रशासन इसकी पूरी गारंटी देता है। चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने में सभी राजनीतिक दलों का भी सहयोग जरूरी है। ऐसे में राजनीतिक दल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 15वीं हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का गंभीरता के साथ पालन करें। यह बात उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज लघु सचिवालय में सभी राजनीतिक दलों की बैठक में कही।


डीसी ने बताया कि राजनीतिक दलों की सुविधा के लिए लघु सचिवालय के रूम नंबर 103 में एकल खिड़की की व्यवस्था की गई है। यहां से जिला स्तर की मंजूरी ली जा सकती है। शेष मंजूरी संबंधित आरओ देंगे।  उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए राजनीतिक दल सुविधा पोर्टल पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम को जिला में चारों विधानसभा क्षेत्र में आरओ बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार के दौरान चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे। कहीं भी धार्मिक स्थल का उपयोग प्रचार प्रसार के लिए ना करें। जातिगत व संगठन के आधार पर भी वोट की अपील न की जाए। कोई भी बैनर या पोस्टर छपवाएं तो उसकी दो प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जरूर दें। सभी राजनीतिक दल आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि उस पर संबंधित प्रिंटिंग प्रेस का पता व फोन नंबर जरुर लिखवाएं।

सोमवार, 19 अगस्त 2024

आकोदा में 25 अगस्त को बाबा साध सेवा समिति द्वारा हवन यज्ञ के साथ भंडारे का किया जाएगा आयोजन

 

महेंद्र गढ़

गांव आकोदा में बाबा साध सेवा समिति खरकड़ा आकोदा द्वारा 25 अगस्त को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर सोमवार को अकोदा बस स्टैंड पर बाबा साध सेवा समिति के सदस्यों द्वारा एक बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए प्रधान नरेश कुमार ठेकेदार ने बताया कि हमारे यहां हर साल जन्माष्टमी महोत्सव पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है अबकी बार जन्माष्टमी महोत्सव 26 अगस्त का है इसलिए हमने भंडारा एक दिन पहले 25 अगस्त का निश्चित किया है। 

उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को सुबह 7:15 बजे हवन शुरू किया जाएगा, तत्पश्चात 10:15 बजे प्रसाद वितरण कार्य आरंभ किया जाएगा। इस मौके पर इलाके के प्रसिद्ध गायकार विकास जांगरा एंड पार्टी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के तहत भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने व बाबा की महिमा का गुणगान सुनने की अपील की।


उन्होंने बताया कि 26 तारीख को शाम 8:00 बजे से चरणामृत का प्रसाद भी वितरण किया जाएगा अधिक से अधिक भक्तजन  प्रसाद लेने के लिए 26 तारीख को  8:00 बजे बाबा साध सेवा शिविर में अवश्य पहुंचे। बैठक में  प्रधान नरेश कुमार ठेकेदार, पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह, करण सिंह उर्फ गोली, सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार, राव नरेंद्र आकोदा, पूर्व सैनिक जयसिंह फौजी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शनिवार, 17 अगस्त 2024

जनता स्कूल बसई में राखी बनाओ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

 

महेंद्र गढ़

 जनता स्कूल बसई में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बच्चों के रचनात्मक विकास के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य रक्षाबंधन के महत्व को बढ़ावा देना और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति आभार प्रकट करना था। बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक व आकर्षक राखिया बनाई।

विद्यालय चेयरमैन महेंद्र सिंह यादव ने छात्रों में बधाई संदेश के माध्यम से बहन में प्यार और भाई में रक्षा की भावना का संचार किया। प्रतियोगिता तीन स्तरों पर आयोजित की गई। छात्रों ने धागे, मोतियों और फूलों जैसी सामग्री का उपयोग करके सुंदर और रंगीन राखिया बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय व्यवस्थापक सत्यबीर सिंह तंवर, प्राचार्य कुलदीप प्रकाश व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।