शुक्रवार, 2 अगस्त 2024
ढाणी आकोदा शिव मंदिर में भंडारा तीन अगस्त को
गुरुवार, 1 अगस्त 2024
ज्ञानकोष-ए ग्लोबल स्कूल खरकड़ा आकोदा में नए ब्लॉक भवन का किया गया उद्घाटन -विद्यार्थियों को गुणवतापूर्वक शिक्षा देने के लिए विद्यालय प्रतिबंध
महेंद्र गढ़
ज्ञानकोष-ए ग्लोबल स्कूल खरकड़ा आकोदा में गुरुवार को नए ब्लॉक भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने रिबन काटकर नए ब्लॉक भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रामनिवास, पंच सुनील व पंच देशराज ने की।
विद्यालय के सीईओ राकेश कुमार ने बताया कि इस नए ब्लॉक में सीनियर कक्षाएं सुचारू रूप से लगेंगी। विद्यालय का मकसद इस क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा-सुविधाएं देकर बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र को लेकर विद्यालय में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी। विद्यालय बच्चों की सुविधाओं को लेकर सदा तत्पर है। प्राचार्य रामनिवास यादव ने बताया कि नए ब्लॉक के बनने पर क्षेत्र के लोगों को अपने नजदीक साइंस कॉमर्स व आर्ट्स संकाय की सुविधा मिल पाएगी व बच्चों को अब उच्च शिक्षा के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि आकोदा के आस-पास के लोगों का सौभाग्य है कि अब उनकों गुणवतापूर्वक शिक्षा उनके घर के नजदीक मिल रही है। जिसका उन्हें फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय गुणवतार्वूक शिक्षा के लिए सदा कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ राकेश कुमार व प्राचार्य रामनिवास यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
खुडाना में 3 अगस्त को मनाई जाएगी गुरू दक्ष प्रजापति की जयंती
महेंद्र गढ़
खुडाना स्थित गुरु दक्ष प्रजापति धर्मशाला समिति की तरफ से 3 अगस्त को गुरू दक्ष प्रजापति की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. रामबिलास शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस विषय में जानकारीदेते हुए ललित कुमार प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गायक कलाकार महाश्य जितेन्द्र पडानिया, मोनू खुडाना एंड पार्टी के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
बांस खुडाना निवासी समाजसेवी सोमबीर सिंह को मातृ शौक
महेंद्र गढ़
गांव बांस खुडॉना के समाजसेवी सोमबीर सिंह साहब की लगभग 90 वर्षिय माता जानकी देवी का बुधवार रात्रि को निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार गुरुवार को गांव में ही किया गया। बता दे कि जानकी देवी मिलनसार व धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी जो जरूरतमंद लोगों की मद्द के लिए हमेशा तैयार रहती थी। जो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
आकोदा शिव मंदिर में विशाल भंडारे का किया गया आयोजन
महेंद्र गढ़
आकोदा स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए कमेटी सदस्यों ने बताया कि गांव में बसई रोड पर शिव मंदिर स्थित है। इस मंदिर प्रांगण में सावन माह में प्रति वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि इस भंडारे में गांव सहित समस्त इलाके के श्रद्धालुओं ने मौके पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करके बाबा शिव भोले के मंदिर में माथा टेक कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। इस मौके पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि लाल सिंह,मास्टर भूपेंद्र सिंह,बलवान फौजी,विष्णु डाबड़,डॉ भूप सिंह,अनिल तिवारी, राकेश राव, पवन अरावली, सोमपाल भुर्जट, डॉ जेपी डेंटल, गजराज पंच,भागमल, बाबूलाल सहित इलाके के समस्त ग्रामीण व्यक्ति उपस्थित रहे।



