गुरुवार, 7 मई 2026

आकोदा स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान की धूम, विद्यार्थियों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ


 

दुलीचंद राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आकोदा में ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के तहत 4 मई से 11 मई तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समुदाय को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम की प्रभारी उर्मिला यादव, प्रवक्ता (भूगोल) के नेतृत्व में 4 मई को सभी छात्र-छात्राओं व स्टाफ सदस्यों को जल संरक्षण एवं उसके उचित उपयोग की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पानी बचाने और उसके दुरुपयोग को रोकने का संदेश दिया गया। 5 मई को जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने चित्रों के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया।

इसी कड़ी में बुधवार को एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उर्मिला यादव ने जल के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और सभी से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

आगामी दिनों में अभियान के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही प्रार्थना सभा में जल जनित रोगों एवं सुरक्षित पेयजल पर व्याख्यान भी दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त निबंध लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, स्लोगन लेखन और मॉडल निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर समापन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें