रविवार, 8 फ़रवरी 2026

बाबा जयरामदास मंदिर में आज भंडारा एवं विराट हिंदू सम्मेलन, श्रद्धालुओं को आमंत्रण

 

पाली स्थित बाबा जयरामदास मंदिर में आज 8 फरवरी, रविवार को भंडारा एवं विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजकों की ओर से श्रद्धालु भक्तों को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का सादर आमंत्रण दिया गया है। आयोजन की शुरुआत प्रातः 11:15 बजे हवन के साथ होगी, जबकि दोपहर 12:15 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे और भक्ति, सेवा व सनातन संस्कृति के संदेश को आगे बढ़ाएंगे।

सरपंच देशराज सिंह फौजी ने बताया कि बाबा जयरामदास जी की कृपा से प्रतिवर्ष इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस विराट आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना जागृत करना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की उपस्थिति ही आयोजन की सफलता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे एवं सम्मेलन को सफल बनाएं। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ग्रामीणों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी सहयोग में जुटे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें