मंगलवार, 13 जनवरी 2026

बसंत पंचमी पर गांव बसई में बाबा खेड़ा मेले का आयोजन, हवन-यज्ञ व प्रसाद वितरण होगा

 

महेंद्रगढ़

गांव बसई में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बाबा खेड़ा का मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मेले के तहत 23 जनवरी (शुक्रवार) को मंदिर प्रांगण में बाबा खेड़ा की पूजा-अर्चना, सत्संग एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।


जानकारी देते हुए पूर्ण सिंह, राकेश तंवर, विक्रम सिंह, हनुमान सिंह, यादराम साहब, महेंद्र सिंह, विपिन, प्रीतम, रघुवीर, चेतन आदि ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे हवन-यज्ञ से होगी। इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे से बाबा खेड़ा की महिमा का सत्संग आयोजित किया जाएगा, जिसमें अनूप शर्मा एंड कंपनी, बहु झोलरी द्वारा भक्ति प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि प्रातः 11:00 बजे से प्रसाद वितरण का कार्य आरंभ किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के आगमन तक चलता रहेगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा बाबा खेड़ा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें