महेंद्रगढ़
आकोदा निवासी चेतन प्रकाश का असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन होने से गांव व परिवार में खुशी का माहौल है। चेतन प्रकाश के पिता सेवानिवृत ऑर्डनरी कैप्टन धर्मपाल यादव ने बताया कि शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग की सीएपीएफ का परीणाम जारी किया गया है। जिसके उनके बेटे चेतन प्रकाश का चयन असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में हुआ है। उन्होंने बताया कि चेतन का बचपन से ही देश सेवा का जजबा रहा है।
उसने अपनी कक्षा 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल रेवाड़ी से की है। स्नातक की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है। उसके बाद सोशल मीडिया से दूरी बनाकर एक शांत महोल में दिल्ली रहकर अपने लक्ष्य की शरुआत की और आज सफलता हासिल करके अपने लक्ष्य को पा लिया है। चेतन प्रकाश ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी मां धनकौर देवी , माता -पिता और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है। चेतन की इस सफलता पर ताऊ रणजीत सिंह, धर्मवीर सिंह सहित परिवार व गांव के अनय लोगों ने उसे बधाई दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें