शनिवार, 7 सितंबर 2024

राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत बवाना में कैंप लगाकर ग्रामीणों की कि गई जांच -कैंप में 65 मरीजों ने जांच करवा प्राप्त किया नि:शुल्क परामर्श

 

महेंद्र गढ़

गांव बवाना में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शनिवार को सातवां राष्ट्रीय पोषण अभियान का आयोजन किया गया। इस कैंप में लगभग 65 ग्रामीणों की जांच करके उनको नि:शुल्क परामर्श दिया गया। आयुर्वैदिक मेडिकल ऑफिसर निशा मान ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश अनुसार इस कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमे गर्भवती महिलाएं, किशोर बालक, बालिकाओं व नवजात शिशुओं की पोषण संबंधी समस्या की जानकारी व  समाधान पर विचार विमर्श किया गया व समय-समय पर होने वाली जांच के बारे में भी जानकारी दी गई। 

उन्होंने बताया कि इस कैम्प का आयोजन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर अजीत यादव के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा योग भी करवाया गया तथा योग से होने वाले सभी प्रकार के लाभो के बारे में भी जानकारी देते हैं। उन्होंने बताया कि योग हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है योग करने से समस्त बीमारियों का नाश होता है। 

कार्यक्रम में डॉक्टर निशा मान ने गर्भवती महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती महिलाओं को हमेशा पोषक आहार अंकुरित अनाज आदि समय पर ही लेने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को कभी भी फास्ट फूड का प्रयोग नहीं करना चाहिए और समय-समय पर गर्भवती महिलाओ को टीकाकरण भी अवश्य करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ अगर कोई भी समस्या होती है तो अपने नजदीक के स्वास्थ केन्द्र में जाकर डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। इस मौके पर  डिस्पेंसर महेंद्र कुमार, योगाचार्य नरेंद्र व सीताराम आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें