गुरुवार, 18 जुलाई 2024

निर्माणाधीन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षणका दिया गया संदेश

 

महेंद्र गढ़

गांव अकोदा के निर्माणाधीन बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में गुरुवार को पौधारोपण का कार्य किया गया। इस विषय में जानकारी देखते हुए सुधानंद ने बताया कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। 

इसके अतिरिक्त अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पौधे लगाए गए है। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में पौधारोपण करना जरूरी होता है। पेड़ पौधे हमारे जीवन के विभिन्न अंग हैं पेड़ पौधों को हमें अपने मित्र के समान समझना चाहिए और पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी एक परिवार के सदस्य की तरह ही करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आज जो हम पौधा लगाते हैं उसका भरपूर लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलेगा इसलिए किसी भी पेड़ को काटे नहीं जहां तक संभव हो सके अधिक से अधिक पेड़ लगाए। बरसात के मौसम में पेड़ लगाने की अलग ही मजा होता है वह पेड़ अवश्य लगते हैं और पानी भी बरसात के मौसम में कम दिया जाता है इसलिए उन्होंने लोगों से आहान किया कि अधिक से अधिक पौधारोपण करें। इस कार्यक्रम में रामबिलास, आत्मानंद, सज्जन पंच, प्रधान ईश्वर सिंह, ममता, शकुंतला, सुशील, आनंद, महक आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें