नारनौल, 3 मई।
नागरिक अस्पताल नारनौल में दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लगने वाला चिकित्सा बोर्ड अब महीने के प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को लगाया जाएगा। नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पहले की भांति प्रत्येक मंगलवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए चिकित्सा बोर्ड लगाया जाएगा। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ रमेश चंद्र आर्य ने दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें