गुरुवार, 2 मई 2024

राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय आकोदा के 55 विद्यार्थियों में से 19 ने राज्य स्तरीय मैरिट सूची में दर्ज करवाया अपना नाम

 

महेंद्र गढ़ 2 मई 2024

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामें में आकोदा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। इस विषय में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि सत्र 2023-24 में कुल 55 विद्यार्थियों के द्वारा परीक्षा दी गई थी। जिसमें से 19 बच्चों ने राज्य स्तरीय मैरिट सूचि में अपना नाम दर्ज करवाया है। इसके अतिरिक्त 26 छात्रों ने प्रथम डिविजन प्राप्त किया। शेष सभी छात्र द्वितीय डिविजन से पास हुए। इस शानदार परीक्षा परिणाम का श्रेय विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों की मेहनत को जाता है। उन्होंने बताया कि छात्रा अंशुक पुत्र ईश्वर सिंह ने 456 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में तमन्ना पुत्री सुरेन्द्र सिंह ने 419 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये सभी छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र है। उन्होंने बताया कि सत्र 2024-25 से विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड से शिक्षा आरंभ हो गई है जिनमें एक सैक्शन अंग्रेजी माध्यम का रहेगा व दूसरे सैक्शन में हिंदी माध्यम क विकल्प प्रदान किया जाएगा। फीस का स्ट्रक्चर 180000 तक की इनकम वालों के लिए हरियाणा बोर्ड वाला ही रहेगा। विद्यालय में कम्प्यूटर की शिक्षा के साधन तथा संकाय भी उत्कृष्ट गुणवत्ता के विद्वान है। उन्होंने सभी अभिभावकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने बच्चों का दाखिला विद्यालय में करवाने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें