सोमवार, 22 जनवरी 2024

आकोदा में भगवान श्री राम के मूर्ति स्थापना दिवस को दीपावली की तरह मनाने को लेकर बच्चों की हुई बैठक

 

महेंद्र गढ़ 22 जनवरी

आकोदा ढाणी स्थित हुक्का चौक पर रविवार को श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के ग्राम प्रधान मास्टर दिनेश कुमार ने गांव के बच्चों के संग बैठक कर 22 जनवरी को उतर प्रदेश में अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर सबसे पहले उन्होंने बताया कि आप सभी बच्चें जिस प्रकार दीपावली का त्योहार मनाते है ठीक उसी प्रकार से कल 22 जनवरी को शाम को भी अपने-अपने घर एक भगवान राम रूपी ज्योति जलानी है और प्रत्येक बच्चा अपने-अपने घर पर कम से कम 11 दीपक जरूर जलाएं। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार आपने पढ़ा है कि दीपावली के दिन भगवान श्री राम चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे, उस खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाकर खुशियां मनाई थी। 


उसी दिन से हमारा दीपावली का त्योहार चला आ रहा है। ठीक उसी प्रकार कई वर्षो बाद हमारे भगवान श्री राम उनकी जन्मभूमि अयोध्या में विराजमान होने जा रहे है। इसलिए हम सब 22 जनवरी को मिलकर इस खुशी में एक दीपावली का त्योहार मनाएंगे। इस अवसर पर आगे बोलते हुए उनहोंन बच्चों के सामने अयोध्या में बने भगवान श्री राम के मंदिर की लम्बाई, चौडाई व ऊंचाई के बारे में विस्तार से समझाया तथा बताया कि भविष्य में आपकी अनेक परीक्षाओं में आपसे भगवान श्री राम मंदिर संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इस लिए आप मंदिर के बारे में प्राप्त जानकारी अपने मस्तिष्क में अच्दी तरह से याद रखे। इस अवसर पर मास्टर दिनेश कुमार, मोन्टी राव, विशेष, राहुल राव, वंश यादव, शुभम यादव, नसीब, देव, नमन, खुशी, रचिता, हिमानी, लक्ष्य, रिशु, मोनू, सोनू, प्रिया, प्रीति, पुनित, पिंकी, हर्षिता आदि अनेक बच्चें उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें