शनिवार, 27 जनवरी 2024

ज्ञानकोष स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

 

महेंद्रगढ़ 27 जनवरी 2024

क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों व गांवों में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आकोदा स्थित ज्ञानकोश-ए ग्लोबल स्कूल में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में ध्वजारोहण विद्यालय के सीईओ राकेश कुमार व प्राचार्य रामनिवास यादव ने किया। राकेश कुमार ने बताया कि हमारा देश लम्बी दासता के बाद आजाद हुआ। 26 जनवरी वो तारीख है जिसे भारतवासी कभी नहीं भुला सकते। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था।

 यह वह दिन था जब भारत लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। हमें इस दिन वह संविधान मिला जिसे भारत के लोगों ने खुद अपना भविष्य तय करने के लिए बनाया था। उन्होंने संविधान गठन की 75वीं वर्षगांठ पर सभी को बधाई देते हुए बताया कि हमें अपने कार्य को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करना चाहिए। प्राचार्य रामनिवास यादव ने सभी अध्यापकों बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आजादी के बाद हम भारतवासियों ने काफी उपलब्धियां हासिल की है।


आज इन्ही उपलब्धियों का जश्न और उत्सव मनाने का दिन है। अाज हमें देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान बनाने वाले महापुरूषों को भी नमन करना चाहिए। आज हमें अपराध भ्रष्टाचार, हिंसा, अातंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिक्षित करना चाहिए। इस मौके पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें