गुरुवार, 14 मार्च 2024

गढ़ी के सरपंच ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बधाई दी

 

महेंद्रगढ़ 14 मार्च 2024

हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायबसिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से ओबीसी वर्ग में काफी उत्साह है। इसी कड़ी में गांव गढ़ी के सरपंच कर्मवीर सैनी ने चंडीगढ़ में नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर बधाई दी।

बता दे कि भाजपा व जजपा का गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने मंत्रीमंडल के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद अब दोबारा से हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायबसिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इस अवसर पर कर्मबीर सैनी के साथ दादरी के ओबीसी मोर्चा के जिला प्रधान नवीन सैनी, खुडॉना के सरपंच प्रतिनिधि डॉक्टर नरेश सिंह, रमेश सैनी, प्रधान रणबीर सैनी, जय भगवान सैनी, सतपाल सैनी सहित पूरी टीम मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात की।

बुधवार, 13 मार्च 2024

लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने ली राजनैतिक दलों की बैठक चुनाव खर्च लेखा के लिए खुलवाना होगा अलग बैंक खाता शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव करवाने को प्रतिबद्ध प्रशासन : उपायुक्त

 


नारनौल, 13 मार्च 2024
आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज लघु सचिवालय में राजनैतिक दलों की बैठक ली। इस मौके पर डीसी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी।
उपायुक्त व भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा होने वाली है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव करवाने को प्रतिबद्ध है। सभी राजनीतिक दलों को भी इस कार्य में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी है। भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती इसी में है कि हम सब मिलकर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव करवाएं।


राजनीतिक दलों व एआरओ की बैठक लेती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।


डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव खर्च लेखों की निगरानी रखने के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को अपने नामांकन जमा करवाने की तिथि से पहले अलग से बैंक खाता केवल चुनाव खर्च से सम्बन्धित लेन देन के लिए खुलवाना होगा। इसकी सूचना नामांकन पत्र दाखिल करवाते समय उम्मीदवार को रिटरनिंग अधिकारी को देनी आवश्यक है। इस बैंक खाते में उम्मीदवार द्वारा अपने चुनाव खर्च के लिए खर्च की जाने वाली राशि को पहले जमा करवाना होगा तथा उस खाते में से छोटे-छोटे खर्च को छोड़ कर सभी बड़ी अदायगी चैक के माध्यम से की जानी हैं। यह बैंक खाता उम्मीदवार अपने चुनाव एजेण्ट के साथ मिल कर सांझा नाम से खोल सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह खाता उम्मीदवार के किसी परिवार के सदस्य या किसी अन्य सदस्य के साथ नहीं खुलवाया जा सकता। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को अपने चुनाव खर्च के लेखे जमा करवाते समय अपने इस उद्देश्य के लिए खोले गए अलग बैंक खाते की स्टैटमैन्ट खर्च रजिस्टर के साथ लगानी आवश्यक है। ऐसे में सभी राजनैतिक दलों व अपने दलों के सभी प्रतिनिधियों व चुनाव लड़ने वाले सम्भावित उम्मीदवारों के संज्ञान में यह चीजें अवश्य लाएं।
इस बैठक में सभी एआरओ भी मौजूद थे।

आदर्श आचार संहिता के सिद्धान्तों की पालना हो

उपायुक्त ने बताया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127-क में दिए प्रावधानों अनुसार कोई भी राजनैतिक दल या प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार के दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री छपवा कर प्रकाशित या प्रचारित नहीं कर सकता। ऐसे में राजनैतिक दल व चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी इसमें अपना पूर्ण सहयोग दें व आदर्श आचार संहिता की पालना करना सुनिश्चित करें । डीसी ने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के तुरन्त बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी। सभी राजनैतिक दल यह सुनिश्चित करें कि आदर्श आचार संहिता के सिद्धान्तों की उलंघना ना हो। 

 रैली स्थलों, होर्डिंग लगाने के लिए स्थान निश्चित होंगे 

डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा रैली स्थलों, होर्डिंग लगाने के लिये स्थान, शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग निर्धारित करके आपको उपलब्ध करवा दिया जाएंगे। सभी दल निर्धारित स्थान पर ही अपनी रैली करेंगे।

मतदाता सूची के सैट प्राप्त कर लें राजनीतिक दल

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची वर्ष 2024 को अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसलिए जिन राजनैतिक दलों ने अभी तक मतदाता सूची का सैट प्राप्त नहीं किया है वो पार्टी द्वारा अधिकृत पत्र कार्यालय में प्रस्तुत करके मतदाता सूची का सैट जिला निर्वाचन कार्यालय, नारनौल से प्राप्त कर सकता हैं।

मतदाता सूची देख लें, नाम नहीं है तो फार्म नं 6 भरकर दें

इन चुनावों में मतदाता सूची का अहम रोल होता है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची वर्ष 2024 का अंतिम प्रकाशन  22 जनवरी 2024 को कर दिया गया है। संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गये हैं। मतृक व स्थान छोड़ गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। ऐसे में  अपने बूथ लेवल ऐजेन्ट व वर्कर से मतदाता सूची का निरीक्षण करवा लेवें यदि किसी पात्र मतदाता मतदाता का नाम मतदाता सूची से किसी तकनीकी वजह से हट गया है तो पात्र मतदाता अपना फार्म नंबर 6 भरकर दोबारा दर्ज करवा लें।

हेल्पलाइन नंबर 1950 शुरू

उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला महेंद्रगढ़ में चुनाव से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 शुरू हो चुकी है। इस पर कोई भी नागरिक जानकारी ले सकता है।  
 

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना- एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने ली अधिकारियों की बैठक

 -

नारनौल, 13 मार्च 2024
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सरकार की प्रमुख योजना है। सरकार ने इसके माध्यम से गरीब परिवारों को सब रोजगार के साथ छोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में अधिकारी गरीब कल्याण की भावना के साथ इन परिवारों का आर्थिक उत्थान करने के लिए कार्य करें। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा (आईएएस) ने आज अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की समीक्षा बैठक में कही। इस बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने अभी तक की प्रगति रिपोर्ट पेश की।


फोटो-अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी दीपक बाबूलाल करवा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने मीटिंग में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट पर प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए सभी बैंक अधिकारियों को बधाई दी और जल्द से जल्द लंबित केसों को निपटने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना हरियाणा सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स इन परिवारों को स्वरोजगार स्थापित करने में सहयोग करें। 
उन्होंने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न अंत्योदय मेले में पहले से ही आए हुए आवेदनों का निपटारा करें। उन्होंने बैंकर्स को कहा कि स्वीकृत हो चुके लोन को जल्द से जल्द निपटाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि बैंक द्वारा स्वीकृति पत्र ऑनलाइन अपलोड किए जाएं। अगर कोई आवेदक लोन नहीं लेना चाहता है तो लिखित में लें।
इस बैठक में लीड बैंक मैनेजर विजय सिंह, डीडीएएच डा‌ चंद्रभान के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न बैंकों के डीसीओ और प्रबंधक भी मौजूद थे।



मंगलवार, 12 मार्च 2024

चरित्र एक ऐसा शब्द है, जो मनुष्य के व्यक्तित्व का उद्धोधन करता है : विपिन शर्मा

 नारनौल, 12 मार्च 2024

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर जारी दिशा निर्देशानुसार आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ब्वाय), नारनौल में बच्चों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया।

इस मौके पर नैतिक मूल्यों की शिक्षा के नोडल अधिकारी एवं पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज व्यक्ति एवं समाज में साम्प्रदायिक्ता, जातीयता भाषावाद्, हिंसा, अलगाववाद, भ्रष्टाचार, यौन शोषण, भ्रुण हत्या की संकीर्ण भावनाओं व समस्याओं के मूल में नैतिक मूल्यों का पतन ही उत्तरदायी कारण है। नैतिक मूल्यों का समावेश जीवन के सभी क्षेत्रों में होता है। व्यक्ति परिवार, समुदाय, समाज, राष्ट्र से मानवता तक नैतिक मूल्यों की यात्रा होती है। नैतिकता समाज में सामाजिक जीवन को सुगम बनाती है। मानव को सामाजिक प्राणी होने के नाते कुछ सामाजिक नीतियों का पालन करना पड़ता है जिनमें संस्कार, सत्य, परोपकार, अहिंसा, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, एक-दुसरे की मदद करना आदि शामिल है। चरित्र एक ऐसा शब्द है जो मनुष्य के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का उद्धोधन करता है। व्यक्तिगत जीवन में कर्तव्य परायणता, सत्यनिष्ठा, पारिवारिक जीवन में स्नेह, सद्धाव, सामाजिक जीवन में शिष्टता, नागरिकता आदि आदर्शों के प्रति जिस व्यक्ति में अगाध निष्ठा है और जो प्रतिपल इन आदर्शों का अपने जीवन में आत्मसात रखता है उसे चरित्रवान कहा जा सकता है। किसी भी राष्ट्र या समाज की उन्नति का आधार वहां के भौतिक साधन, खनिज सम्पदा या उर्वर भूमि नहीं होती वरन किसी देश का उत्कर्ष उसके चरित्रवान नागरिकों पर निर्भर करता है। उन्होंने बच्चों को उच्च श्रेणी की शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा को भी अवधारण करने के लिए प्रेरित किया तथा अपने बुजुर्गों, अध्यापकों व अपने सभी सगे-सम्बन्धियों का आदर करने की अपील की।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य विनोद खनगवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलवाया कि वे अपनी संस्थान के बच्चों को सभी बताई गई बातों को बच्चों के व्यवहार में लागू करने की भरपुर कोशिश करेगें।
इस अवसर पर बाल भवन नारनौल से तीरन्दाजी कोच सुरेन्द्र शर्मा, सुनील यादव, विरेन्द्र कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार, सुदर्शन कुमार, मनीषा यादव सहित अन्य सभी स्टाफ एवं संस्थान के बच्चे उपस्थित रहे।

 

खुडाना के बेटे ने सब जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्राप्त किया ब्रांज मेडल -उज्जवल के गांव में पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

 

महेंद्रगढ़ 12 मार्च 2024

गांव खुडाना के युवा बॉक्सर उज्जवल तंवर उर्फ गोल्डी ने सब जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग में ब्रांज मेडल जीतकर अपने परिवार के साथ-साथ गांव व जिले का नाम भी रोशन किया है। मंगलवार को बॉक्सर उज्जवल के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बता दे कि सिवानी में 8 मार्च से 11 मार्च तक चार दिवसीय सब जूनियर हरियाणा स्टेट बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें खुडाना निवासी उज्जवल तंवर ने भी भाग लिया था। उज्जवल तंवर ने इस प्रतियोगिता में अपना बेहतर जलवा दिखाते हुए अपने जिले के नाम एक ब्रांज मेडल प्राप्त किया। इस अवसर पर मंगलवार को उज्जवल के आकोदा बस स्टैंड पहुंचने पर मास्टर मदन सिंह, पूर्व सैनिक नरेंद्र सिंह व कैंपस के बच्चों ने उज्जवल का सम्मान किया।

इस अवसर पर उज्ज्वल के पिता हेमंत सिंह तंवर ने बताया कि उनका बेटा 9वीं कक्षा का विद्यार्थी है तथा यह बचपन से ही बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करता आ रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही उज्ज्वल ने कृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़  में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद चार दिवसीय हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियन में हिस्सा लिया था वहां पर खेलते हुए उज्ज्वल ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। 

हम आपको बता दें कि गांव खुडाना जो कि महेंद्रगढ़ जिले के बड़े गांवो में आता है और यहां के बच्चे खेल में हमेशा ही अपना अव्वल प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, राज्य सरकार व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा चुके हैं और अपने गांव का नाम रोशन कर चुके हैं। 

गांव खडॉना में खेल के साथ-साथ राजनीति के हिसाब से देखा जाए तो यहां पर तीन महिला जिला पार्षद भी रह चुकी हैं। गांव में काफी संख्या में एडवोकेट भी है तथा लगभग 25 के आसपास गांव में एमबीबीएस डॉक्टर भी है इसी गांव का डॉक्टर जेबी खुडानिया जो की बालाजी कैंसर हॉस्पिटल दिल्ली में कैंसर का एचओडी है जो इलाक़े से जाने वाले ग्रामीणों की काफी मदद भी करते हैं।