रविवार, 10 मई 2026

आदलपुर में शनि मंदिर की रखी आधारशिला, ग्रामीणों ने मौके पर जुटाए 42 हजार रुपए


 क्षेत्र के गांव आदलपुर में शनिवार सुबह धार्मिक माहौल के बीच गांव के बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर के समीप शनि भगवान मंदिर की आधारशिला रखी गई। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण सतवीर उर्फ माडू ने बताया कि गांव व आसपास के क्षेत्र में शनि भगवान का कोई मंदिर नहीं था। लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी कि गांव में शनि देव का मंदिर बनाया जाए। इसी को लेकर कुछ दिन पहले ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर की आधारशिला रखी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग भी दिया और मौके पर ही करीब 42 हजार रुपए नगद दान स्वरूप एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर निर्माण में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी तथा यह मंदिर पूरे क्षेत्र के सहयोग से तैयार होगा।

मंदिर निर्माण के लिए कई ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री देने की घोषणा भी की। गांव के सरपंच मनोज यादव ने मंदिर निर्माण में लगने वाली पूरी डस्ट देने का निर्णय लिया। वहीं हवलदार दौलत ने 51 कट्टे सीमेंट, बुधराम नौतना ने 21 कट्टे सीमेंट, नरेश पुत्र प्रताप ने एक ट्रॉली ईंटें और पूर्व सरपंच सतबीर सिंह ने एक ट्रॉली ईंटें देने की घोषणा की। इसके अलावा मंदिर में लेटर के दौरान लगने वाली सीमेंट बाबा साध मार्बल आकोदा के संदीप यादव द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस अवसर पर सरपंच मनोज यादव, नंबरदार राजपाल सिंह, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, अजीत बोहरा, ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच राजवीर, पूर्व सरपंच अत्तर सिंह, धर्मपाल, खेमचंद, नेत्रपाल, सूबे सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, धर्मवीर पंच, पूर्ण राजपूत, विजेंद्र, सुमेर सिंह, सतबीर गुर्जर सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें