शनिवार, 7 मार्च 2026

हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर राहत भरी खबर

हरियाणा में किराये के मकानों में रहने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्रों में किरायेदारों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था लागू की है. अब शहरों में किराये पर रहने वाले परिवार मकान मालिक की प्रॉपर्टी आईडी के आधार पर अपना परिवार पहचान पत्र (PPP) बनवा सकेंगे. इस फैसले से उन हजारों लोगों को राहत मिलेगी जिनके पास खुद का मकान या जमीन नहीं होने के कारण परिवार पहचान पत्र बनवाने में कठिनाई हो रही थी.


सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा

हरियाणा सरकार द्वारा जारी परिवार पहचान पत्र (PPP) एक विशेष फैमिली आईडी होती है, जिसमें परिवार से जुड़ी जरूरी जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज रहती है. इसी आईडी के माध्यम से नागरिक विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

शहरी इलाकों में बड़ी संख्या में लोग किराये के मकानों में रहते हैं. ऐसे लोगों के पास अक्सर अपनी संपत्ति से संबंधित दस्तावेज नहीं होते, जिसके कारण PPP बनवाने में दिक्कत आती थी. अब नई व्यवस्था के तहत किरायेदार अपने मकान मालिक की प्रॉपर्टी आईडी के आधार पर परिवार पहचान पत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे. सरकार का मानना है कि इससे शहरों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच सकेगा.

सरकार का उद्देश्य

इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को भी परिवार पहचान पत्र की सुविधा उपलब्ध कराना है. इसके साथ ही सरकार चाहती है कि राज्य के सभी पात्र नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे और परिवारों का सटीक डिजिटल डाटा तैयार किया जा सके.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें