गांव बवाना निवासी एवं संस्कार भारती महिला महाविद्यालय के चेयरमैन सुदेश यादव के पिता, सेवानिवृत्त 85 वर्षीय कप्तान नित्यानंद का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उनके पुत्रों दयाचंद, वीरेंद्र और सुदेश ने बताया कि कप्तान नित्यानंद अपने अनुशासन, पंक्चुअलिटी, मेहनत और सच्चाई के लिए जाने जाते थे। वे बेहद धार्मिक और सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दीं और सेवानिवृत्ति के बाद बवाना मंदिर कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी समाज सेवा करते रहे।
उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बवाना में किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कप्तान नित्यानंद अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी स्मृति में गांव बवाना में शोक सभा का भी आयोजन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें