शनिवार, 24 जनवरी 2026

मकर संक्रांति पर गऊ सेवा की मिसाल, एक लाख दो हजार रुपये की राशि गौशाला को सौंपी

 

महेंद्रगढ़

गांव गढ़ी, मालियान की ढाणी एवं स्योपरा के ग्रामीणों द्वारा मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गऊ सेवा हेतु एकत्र की गई राशि एक लाख दो हजार रुपये बाबा जयरामदास गौशाला, खुडाना के प्रधान लीलू सिंह को सौंपी गई। यह राशि गौशाला में गऊओं के चारा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्रदान की गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व पर गऊओं के लिए दान देने की परंपरा इन गांवों में पिछले कई वर्षों से लगातार चली आ रही है, जो सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर आसपास के सभी ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे आगे भी गऊ सेवा के लिए सहयोग करते रहें, क्योंकि यही गऊओं की अपेक्षा और सेवा का सच्चा भाव है।

इस अवसर पर गांव गढ़ी से रामानन्द सैनी, राजबीर सिंह सैनी, कवल सिंह सैनी,विजय, एवं राजेन्द्र प्रसाद जोशी, जबकि गांव खुडाना से स्योराज सिंह पूर्व चेयरमैन,राजू सिंह पंच सहित गौशाला का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें