शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

लड़की का कुआं पूजन करके लड़का- लड़की में भेदभाव समाप्त करने का दिया संदेश

 

महेंद्र गढ़

गांव पाली में लड़की का कुआं पूजन करके लड़का लड़की एक समान होने का संदेश दिया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए गांव के सरपंच देशराज फौजी ने बताया कि लीलू राम के पुत्र सोमवीर की पत्नी  ने एक बेटी को जन्म दिया था। सोमवीर ने  लड़का लड़की में भेदभाव नहीं करते हुए गांव में धूमधाम के साथ पूजन किया व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को सार्थक करते हुए उनका कुआं पूजन भी किया।

उन्होंने बताया कि हमारे गांव में इस प्रकार के और भी कई आयोजन हुए हैं हमारे परिवार में लड़का लड़की में कोई भेदभाव नहीं है। कुआं पूजन के अवसर पर  सोनू प्रधान माजरा, समाजसेवी राजकुमार पाली व पूर्व विधायक के बड़े भाई रामकुमार ने मौके पर पहुंचकर लड़की को आशीर्वाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें