महेंद्रगढ़ 12 मार्च 2024
हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायबसिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर आकोदा बस स्टैंड पर समाज के लोगों ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया। गांव गढ़ी के सरपंच कर्मवीर सैनी ने बताया कि आज सैनी समाज का बहुत बड़ा सम्मान बीजेपी ने किया है जोकि काबिले तारीफ है।
बता दे कि भाजपा व जजपा का गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने मंत्रीमंडल के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद अब दोबारा से हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायबसिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया है। जिसके बाद से समाज के लोगों में काफी खुशी व उत्साह है। इस अवसर पर गांव बास के सरपंच रतन सिंह, जय भगवान सैनी, सुभाष सैनी, गौरव कुमार, समाज सेवी महेंद्र सिंह चोटी वाला,सतपाल सैनी, संनवीर कुमार, मास्टर प्रेम सिंह,कमल सैनी,धर्मवीर अधिवक्ता सहित समस्त आकोदा मार्केट के दुकानदार उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें