महेंद्रगढ़
गांव पालड़ी निवासी प्रख्यात समाजसेवी रविन्द्र यादव के पिता मास्टर उमराव सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उनके निवास स्थान पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह विशेष रूप से उनके निवास स्थान पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मास्टर उमराव सिंह के साथ उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं। वे एक अत्यंत दयालु, सरल स्वभाव और विद्वान व्यक्ति थे। समाज में शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि मास्टर उमराव सिंह जैसे व्यक्तित्व समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने अपने जीवन में सादगी, सेवा और संस्कारों को प्राथमिकता दी, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।
इस अवसर पर शोक व्यक्त करने वालों में अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं। इनमें पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, मुख्य संसदीय सचिव रहे रणवीर सिंह मदोला, पूर्व विधायक रणवीर सिंह मदोला, नरेस प्रधान, जितेन्द्र यादव, जिला पार्षद अनुवीर यादव, सरजीत सरपंच, महावीर सिंह रामलवास, अजीत जावा, पूर्व सरपंच कैलाश पालड़ी, राजपाल आर्य पालड़ी, डॉ. विजय सांगवान मैंदोला, श्रवण बिजना, सतेन्द्र बाबू जी, कप्तान सुरेन्द्र यादव, चेयरमैन संजय छपारिया, नगरपालिका महेंद्रगढ़ के बिजेंद्र प्रधान, सुमित शर्मा डुडीवाला, डॉ. ओमप्रकाश आदमपुर, रजनीश झोझू, राजकुमार कोटिया, पूर्व मंडी सुपरवाइजर रंगराव सिंह, फूल सिंह चेयरमैन सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने दिवंगत मास्टर उमराव सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें